PM RAHAT Scheme
संदर्भ:
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन के अवसर पर PM RAHAT योजना को मंजूरी दी।
PM RAHAT योजना के बारे मे:
- परिचय: PM RAHAT योजना (PM Road Accident Victims Hospitalisation and Assured Treatment) भारत में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए एक ‘लाइफ-सेवर’ पहल है।
-
- उद्देश्य: PM RAHAT का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को बिना किसी वित्तीय बाधा के तत्काल और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार प्रदान करना है।
- कार्यान्वयन: यह योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच एक एकीकृत प्रयास है।
- वित्तपोषण: इस योजना का वित्तपोषण ‘मोटर वाहन दुर्घटना कोष’ के माध्यम से किया जाएगा, जिसे मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत स्थापित किया गया था।
- समय सीमा: योजना के तहत दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक का इलाज कवर किया जाएगा। इसमें जीवन रक्षक प्रक्रियाओं (Life-saving procedures) के लिए 48 घंटे तक का विशेष स्थिरीकरण कवर शामिल है।
-
राहवीर प्रोत्साहन: जो व्यक्ति (‘गुड समैरिटन’) दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुँचाएगा, उसे ‘राहवीर’ कहा जाएगा। सरकार ने राहवीरों के लिए ₹25,000 के नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र का प्रावधान किया है।
- मुख्य विशेषताएं:
-
- कैशलेस उपचार: दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होने पर कोई नकद भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- वित्तीय कवर: प्रति व्यक्ति, प्रति दुर्घटना ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज।
- दायरा (Scope): यह योजना सभी नागरिकों और विदेशी नागरिकों (जो भारत में दुर्घटना का शिकार होते हैं) के लिए उपलब्ध है।
- अस्पताल नेटवर्क: इलाज PM-JAY (आयुष्मान भारत) के तहत पैनलबद्ध सभी अस्पतालों और विशिष्ट सरकारी/निजी ट्रॉमा सेंटरों में उपलब्ध होगा।
- गोल्डन आवर फोकस: दुर्घटना के पहले 60 मिनट (गोल्डन आवर) के भीतर चिकित्सा सहायता पहुंचाना इसका प्राथमिक लक्ष्य है ताकि मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
- तकनीकी एकीकरण: योजना में दो प्रमुख डिजिटल प्रणालियों eDAR (Electronic Detailed Accident Report) और TMS 2.0 (Transaction Management System) का उपयोग किया जाएगा।

