Apni Pathshala

AI-आधारित डिजिटल पहल भारत-विस्तार का शुभारंभ (AI-based digital initiative Bharat-Vistaar launched) | Apni Pathshala

AI-based digital initiative Bharat-Vistaar launched

AI-based digital initiative Bharat-Vistaar launched

संदर्भ:

हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर के राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (SIAM) से ‘भारत-विस्तार’ (Bharat-VISTAAR) नामक एक क्रांतिकारी AI-आधारित डिजिटल पहल का शुभारंभ किया। 

भारत-विस्तार (Bharat-VISTAAR) क्या है?

    • परिचय: भारत-विस्तार (Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) एक बहुभाषी, एआई-संचालित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो किसानों के लिए प्लग-एंड-प्ले मॉडल के अनुरूप है।
    • लक्ष्य: किसानों को मौसम, मंडी भाव, कीट नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी “एक कॉल” पर उपलब्ध कराना।  
    • विकास: इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।  
    • घोषणा: केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई थी।
    • बजट आवंटन: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 
    • उपलब्धता: यह Voice-First AI पर आधारित है। सामान्य ‘फीचर फोन’ (बिना इंटरनेट वाला फोन) रखने वाला किसान भी सिर्फ फोन कॉल के माध्यम से अपनी भाषा में सलाह पा सकता है। 
    • डिजिटल सहायक ‘भारती’: प्लेटफॉर्म के भीतर एक संवादात्मक AI सहायक ‘भारती’ एकीकृत है, जो किसानों के सवालों के जवाब उनकी अपनी भाषा में बोलकर देता है।
  • घटक:
    • Agri-Stack (एग्री-स्टैक): किसानों के डेटाबेस और भूमि अभिलेखों का एकीकरण।
  • ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद): वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित ‘पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज’ (खेती के उन्नत तरीके) को एआई के जरिए किसान तक पहुँचाना।
  • IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग): सटीक और स्थानीयकृत मौसम पूर्वानुमान।
  • AgMarkNet: रीयल-टाइम मंडी भाव और बाजार की मांग की जानकारी।
  • NPSS (राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली): कीटों और रोगों के प्रकोप की पूर्व चेतावनी।
  • चरण:
      • चरण-1: 10 प्रमुख केंद्रीय योजनाओं और IMD, AgMarkNet का एकीकरण।
      • चरण-2: मई 2026 तक सभी केंद्रीय योजनाओं का एकीकरण (पात्रता, आवेदन और शिकायत निवारण)।
      • चरण-3: अगले 6 महीने में अंग्रेजी, हिंदी और 9 क्षेत्रीय भाषाओं (कुल 11) में उपलब्धता।
  • प्रमुख सेवाएं:
    • सरकारी योजनाएं: पीएम-किसान (PM-KISAN), फसल बीमा योजना (PMFBY), मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC), और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं की पात्रता और आवेदन की स्थिति।
    • शिकायत निवारण: पीएम-किसान से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण और ट्रैकिंग।
    • कृषि सलाह: मिट्टी की सेहत के आधार पर खाद की मात्रा, फसल प्रबंधन और पशुधन मार्गदर्शन।
    • अलर्ट: कीटों के हमले और मौसम के प्रतिकूल होने की रियल-टाइम चेतावनी।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top