Apni Pathshala

Exercise MILAN 2026 (Exercise MILAN 2026) | Apni Pathshala

Exercise MILAN 2026

Exercise MILAN 2026

संदर्भ:

हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित मिलन 2026 (Exercise MILAN 2026) का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।

  • आयोजन तिथि: 15 से 25 फरवरी 2026
  • स्थान: विशाखापत्तनम (पूर्वी नौसेना कमान), आंध्र प्रदेश
  • विषय: Camaraderie, Cohesion, Collaboration (सौहार्द, सामंजस्य, सहयोग)
  • प्रतिभागी: 70 से अधिक देश
  • प्रथम बार भागीदारी: जर्मनी, फिलीपींस और यूएई पहली बार अपने सैन्य संपत्तियों के साथ भाग ले रहे हैं।

Exercise MILAN के बारे में:

  • परिचय: नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ (MILAN) भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित एक प्रमुख बहुपक्षीय द्विवार्षिक नौसैनिक अभ्यास है। इसका उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन समन्वय, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है। 
  • प्रारंभ (1995): इसकी शुरुआत अंडमान और निकोबार कमान के तहत केवल 4 देशों (इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड) के साथ हुई थी।
  • विस्तार: ‘लुक ईस्ट’ से ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के सफर में यह अभ्यास अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बन गया है।
  • स्थानांतरण: 2022 से इसे पोर्ट ब्लेयर से विशाखापत्तनम (City of Destiny) स्थानांतरित किया गया ताकि बड़े स्तर पर परिचालन संभव हो सके। 
  • चरण:
    • हार्बर फेज (Harbour Phase): इसमें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेमिनार, तकनीकी प्रदर्शनी, ‘मिलन विलेज’ का उद्घाटन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।
    • सी फेज (Sea Phase): इसमें समुद्र में जटिल युद्धाभ्यास, पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-submarine warfare) और हवाई रक्षा अभ्यास किए जाते हैं।

रणनीतिक और कूटनीतिक महत्व:

  • MAHASAGAR विजन: यह अभ्यास प्रधानमंत्री मोदी के MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) विजन को धरातल पर उतारता है।
  • नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर: भारत खुद को हिंद महासागर क्षेत्र में एक ‘पसंदीदा सुरक्षा भागीदार’ (Preferred Security Partner) के रूप में स्थापित कर रहा है।
  • नियम आधारित व्यवस्था: यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘स्वतंत्र, खुले और समावेशी’ समुद्री मार्ग का समर्थन करता है, जो विशेष रूप से दक्षिण चीन सागर के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
  • ASEAN के साथ जुड़ाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अभ्यास के दौरान ASEAN नौसेना प्रमुखों के साथ विशेष बैठक की, जो भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को मजबूती देता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top