Apni Pathshala

इराक के रेगिस्तानों में खोजा गया चराक्स स्पासीनू शहर (city of Charax Spasinu discovered in deserts of Iraq) | UPSC

city of Charax Spasinu discovered in deserts of Iraq

City of Charax Spasinu was discovered in the deserts of Iraq

संदर्भ:

हाल ही में पुरातत्वविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने दक्षिणी इराक में स्थित प्राचीन लुप्त शहर चारक्स स्पासिनौ की पहचान की है। 

चराक्स स्पासीनू के बारे में:

    • स्थान: यह शहर दक्षिणी इराक में दजला (Tigris) और एउलायस (Eulaeus) नदियों के संगम पर स्थित था।
  • स्थापना:
      • सिकंदर महान (324 ईसा पूर्व): सिकंदर ने अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले इसे ‘अलेक्जेंड्रिया ऑन द टिग्रिस’ के नाम से बसाया था ताकि मेसोपोटामिया के जलमार्गों पर नियंत्रण रखा जा सके।
      • एंटीओकस IV (166 ईसा पूर्व): बाढ़ से विनाश के बाद इसे सेल्युकस शासक एंटीओकस IV द्वारा ‘एंटीओचिया’ के रूप में पुनर्गठित किया गया।
      • राजा हाइस्पाओसिनेस (Hyspaosines): लगभग 127 ईसा पूर्व में, हाइस्पाओसिनेस ने इसे बाढ़ से बचाने के लिए विशाल तटबंधों का निर्माण कराया और इसे चराक्स स्पासीनू (हाइस्पाओसिनेस का किला) नाम दिया। यह चरासीन (Characene) साम्राज्य की राजधानी बना।
  • हिप्पोडामियन ग्रिड (Hippodamian Grid): शहर को ग्रिड प्रणाली पर व्यवस्थित किया गया था, जिसमें आवासीय ब्लॉक समकालीन यूनानी शहरों की तुलना में काफी बड़े थे।
    • सांस्कृतिक संश्लेषण: यह शहर यूनानी (Hellenistic) और स्थानीय मेसोपोटामियाई संस्कृतियों का मिलन स्थल था। 
  • विशाल संरचनाएं: खुदाई में मंदिरों, विशाल महलों (लगभग 14,000 वर्ग मीटर) और औद्योगिक कार्यशालाओं (ईंट भट्टों) के प्रमाण मिले हैं।
    • भारत के साथ संबंध: यह फारस की खाड़ी के माध्यम से भारत, मेसोपोटामिया और भूमध्य सागर के बीच व्यापार का मुख्य केंद्र था। यहाँ से मसाले, वस्त्र और कीमती रत्न रोम और चीन तक भेजे जाते थे।
    • व्यापारिक बंदरगाह: रोमन सम्राट ट्रेजन (Trajan) ने 116 ईस्वी में यहाँ की यात्रा की थी और भारत की ओर जाने वाले जहाजों को देखकर सिकंदर की तरह भारत विजय की इच्छा जताई थी।
  • पतन के कारण:
    • प्राकृतिक कारण: 3वीं शताब्दी ईस्वी के आसपास दजला नदी (Tigris) के मार्ग परिवर्तन के कारण शहर का महत्व कम हो गया।
    • राजनीतिक परिवर्तन: सासानिद साम्राज्य (Sassanian Empire) के उदय और चरासीन राज्य की स्वतंत्रता के अंत ने इसे हाशिये पर धकेल दिया।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top