India-Brazil trade deal

संदर्भ:
हाल ही में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा की भारत यात्रा के दौरान भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देते हुए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील के मुख्य बिंदु:
- नया बेंचमार्क: दोनों देशों ने अपने व्यापारिक लक्ष्यों को संशोधित कर 30 अरब डॉलर कर दिया है, जो पहले के लक्ष्यों से काफी अधिक है।
- व्यापार अधिशेष: वर्तमान में भारत, ब्राजील के साथ व्यापार अधिशेष (Trade Surplus) की स्थिति में है, जिसे संतुलित विकास के साथ और सुदृढ़ करने पर सहमति बनी है।
- ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस (GBA): भारत और ब्राजील, अमेरिका के साथ मिलकर इस गठबंधन के नेतृत्वकर्ता हैं। दोनों देशों ने इथेनॉल सम्मिश्रण (Ethanol Blending) तकनीक साझा करने और टिकाऊ विमानन ईंधन (SAF) के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किया है।
- नवीकरणीय ऊर्जा: ब्राजील की जलविद्युत विशेषज्ञता और भारत की सौर ऊर्जा क्षमता (International Solar Alliance के माध्यम से) के बीच तालमेल बैठाया जाएगा।
- लिथियम और दुर्लभ खनिज: भारत की खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) और ब्राजील की प्रमुख माइनिंग कंपनियों के बीच समझौता हुआ है। ब्राजील के पास मौजूद लिथियम और तांबे के भंडार भारत के ‘इलेक्ट्रिक वाहन मिशन’ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
- खाद्य सुरक्षा: ब्राजील, भारत के लिए दालों और खाद्य तेलों का एक बड़ा स्रोत बनकर उभर रहा है, जबकि भारत उर्वरक आपूर्ति में ब्राजील की मदद करेगा।
- विमान निर्माण: ब्राजील की दिग्गज कंपनी Embraer और भारतीय निजी क्षेत्र (जैसे टाटा और अदानी डिफेंस) के बीच भारत में परिवहन विमानों (C-390 Millennium) के स्थानीय उत्पादन और असेंबली के लिए चर्चा अंतिम चरण में है।
- नौसेना सहयोग: पनडुब्बी रखरखाव और संयुक्त रक्षा अभ्यास के माध्यम से हिंद महासागर और दक्षिण अटलांटिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना।
- UPI और Pix का एकीकरण: भारत के UPI और ब्राजील के Pix (तत्काल भुगतान प्रणाली) के बीच तकनीकी समन्वय पर बातचीत चल रही है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक लेनदेन अधिक सुलभ और सस्ता हो जाएगा।
- AI और साइबर सुरक्षा: उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की योजना है।
- MERCOSUR-India PTA: दक्षिण अमेरिकी व्यापार ब्लॉक MERCOSUR और भारत के बीच ‘तरजीही व्यापार समझौते’ (PTA) के विस्तार पर सहमति बनी है, ताकि टैरिफ बाधाओं को कम किया जा सके।
- बहुपक्षीय सुधार: दोनों देश UNSC सुधारों के लिए G4 ब्लॉक में साथ हैं और G20, BRICS व IBSA के माध्यम से ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूत कर रहे हैं।
भारत और ब्राजील के बीच संबंध:
- ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य: दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध 1948 में स्थापित हुए थे। ऐतिहासिक रूप से, औपनिवेशिक काल में पुर्तगाली व्यापारियों के माध्यम से भारत की ‘गिर’ और ‘कांकरेज’ जैसी मवेशी नस्लें ब्राजील पहुंचीं, जो आज वहां की डेयरी अर्थव्यवस्था का आधार हैं। शीतयुद्ध के दौरान दोनों देश गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के समर्थक रहे और वर्तमान में G4 के माध्यम से UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।
- व्यापार और व्यापारिक सहयोग: भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। भारत मुख्य रूप से परिष्कृत पेट्रोलियम, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन निर्यात करता है, जबकि ब्राजील से कच्चा तेल, सोना और सोया तेल का आयात होता है।
