Apni Pathshala

राज्य नवाचार मिशन (State Innovation Mission) | Ankit Avasthi Sir

State Innovation Mission

State Innovation Mission

संदर्भ:

26 फरवरी 2026 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारत के पहले राज्य नवाचार मिशन (State Innovation Mission – SIM) का ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया। जो नवाचार और उद्यमिता के पारिस्थितिकी तंत्र को राज्य स्तर पर संस्थागत (Institutionalize) बनाने की दिशा में काम करेगा।

राज्य नवाचार मिशन (SIM) क्या हैं?

राज्य नवाचार मिशन नीति आयोग के ‘स्टेट सपोर्ट मिशन’ (SSM) का हिस्सा है। इसका मुख्य दर्शन “When States Innovate, India Accelerates” (जब राज्य नवाचार करेंगे, तब भारत गति पकड़ेगा) पर आधारित है। 

  • संचालन: राज्य नवाचार मिशन (SIM), नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) 2.0 का एक प्रमुख स्तंभ है। यह स्टेट सपोर्ट मिशन (State Support Mission – SSM) के तहत संचालित होता है।

उद्देश्य:

  • विकेंद्रीकरण: नवाचार को केवल बड़े शहरों और प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर जिलों और गांवों तक पहुँचाना।
  • स्थानीय समाधान: कृषि, बांस, पर्यटन, स्वास्थ्य और हरित तकनीक जैसे क्षेत्रों में स्थानीय समस्याओं के लिए विशिष्ट समाधान विकसित करना।
  • समावेशिता: महिला उद्यमियों, जनजातीय समुदायों और जमीनी स्तर (Grassroots) के इनोवेटर्स को मुख्यधारा से जोड़ना।
  • संस्थागत ढांचा: राज्य स्तर पर एक स्थायी तंत्र बनाना जो शिक्षाविदों, उद्योगों, स्टार्टअप्स और सरकार के बीच सेतु का कार्य करे।
  • प्रतिस्पर्धी संघवाद: यह मिशन राज्यों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा (जैसे ‘India Innovation Index’) को बढ़ावा देना।

घटक:

  • T-NEST (Tripura – Nurturing Entrepreneurship and Startups): अगरतला में एक समर्पित इनक्यूबेशन हब का उद्घाटन किया गया, जो ‘Make from Tripura’ उत्पादों को बढ़ावा देगा।
  • जिला नवाचार केंद्र: त्रिपुरा के सभी 8 जिलों में नवाचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो T-NEST से जुड़े होंगे।
  • जिला इनोवेटर फैलोशिप (DIF): स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें वित्तीय व तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए भारत की पहली जिला-स्तरीय फैलोशिप शुरू की गई।
  • AI और डिजिटल विजन: त्रिपुरा भारत का पहला राज्य होगा जिसकी अपनी राज्य एआई नीति (State AI Policy) होगी। साथ ही, अगरतला को एक ‘AI City’ के रूप में विकसित करने की योजना है।

महत्व:

  • संस्थागत मजबूती (Institutionalization): यह राज्यों में T-NEST जैसे समर्पित इनक्यूबेशन केंद्रों और स्थायी नवाचार सेल की स्थापना कर एक दीर्घकालिक इकोसिस्टम सुनिश्चित करता है।
  • सतत आर्थिक विकास: अटल इनोवेशन मिशन (AIM) 2.0 के तहत यह स्थानीय स्टार्टअप्स और AI जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top