Apni Pathshala

भारत-सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-2026 (India-Seychelles Joint Military Exercise Lamitie-2026) | Apni Pathshala

India-Seychelles Joint Military Exercise Lamitie-2026

India-Seychelles Joint Military Exercise Lamitie-2026

संदर्भ:

हाल ही में 9 मार्च को भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लमिति-2026’ (LAMITIYE-2026) के 11वें संस्करण की शुरुआत हुई।  

संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-2026:

  • अवधि: यह 12 दिवसीय अभ्यास 09 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • स्थान: इसका आयोजन सेशेल्स के सेशेल्स डिफेंस एकेडमी (SDA) में किया जा रहा है।
  • विशेष: यह लमिति अभ्यास का पहला त्रि-सेवा (Tri-Services) संस्करण है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना तीनों हिस्सा ले रही हैं।
  • प्रशिक्षण गतिविधियाँ: इस 12 दिवसीय कार्यक्रम में निम्नलिखित चरण शामिल हैं: फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (FTX), मुठभेड़ पर चर्चा और केस स्टडीज, व्याख्यान और प्रदर्शन, वैलिडेशन एक्सरसाइज।
  • प्रतिभागी:
    • भारतीय दल: इसमें भारतीय सेना की असम रेजिमेंट (Assam Regiment) के जवान शामिल हैं। नौसेना की ओर से INS त्रिकंड (INS Trikand) और वायु सेना की ओर से C-130 विमान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
    • सेशेल्स दल: सेशेल्स रक्षा बल (SDF) के कर्मी इसमें शामिल हैं।

भारत-सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये के बारे में:

  • परिचय: ‘लमिति’ भारत और सेशेल्स के बीच आयोजित होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जो दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का एक स्तंभ है।  
  • नाम का अर्थ: ‘लमिति’ (LAMITIYE) का अर्थ सेशेल्स की आधिकारिक ‘क्रियोल’ भाषा में ‘मित्रता’ (Friendship) होता है।
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: यह अभ्यास वर्ष 2001 से आयोजित किया जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सैन्य विश्वास को दर्शाता है।
  • अभ्यास की आवृत्ति: यह एक द्विवार्षिक (Biennial) आयोजन है, जो प्रत्येक दो वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है।
  • मुख्य उद्देश्य: अर्ध-शहरी (Semi-Urban) वातावरण में उप-पारंपरिक अभियानों (Sub-conventional Operations) के लिए अंतर-क्षमता और तालमेल बढ़ाना।
  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर: यह अभ्यास UN चार्टर के अध्याय VII के तहत शांति स्थापना कार्यों (PKO) के सिद्धांतों पर आधारित है।
  • आतंकवाद विरोधी ड्रिल: इसमें शत्रुतापूर्ण ताकतों को बेअसर करने के लिए सामरिक युद्धाभ्यास और विशेष कौशल का आदान-प्रदान किया जाता है।
  • तकनीकी प्रदर्शन: अभ्यास के दौरान नई पीढ़ी के उपकरणों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का संयुक्त प्रदर्शन किया जाता है।
  • प्रशिक्षण मॉड्यूल: इसमें फील्ड ट्रेनिंग (FTX), व्याख्यान, प्रदर्शन और अंत में दो दिवसीय सत्यापन अभ्यास (Validation Exercise) शामिल होता है।

महत्व:

  • हिंद महासागर क्षेत्र (IOR): सेशेल्स हिंद महासागर में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान पर स्थित है। भारत की SAGAR (Security and Growth for All in the Region) नीति के तहत सेशेल्स एक प्रमुख भागीदार है।
  • क्षमता निर्माण: भारत लंबे समय से सेशेल्स की सैन्य क्षमता बढ़ाने में सहायता कर रहा है। हाल ही में भारत ने सेशेल्स को 10 टाटा यूटिलिटी वाहन और 05 लेजर नौकाएं दान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • साझा सुरक्षा: यह अभ्यास क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती विरोधी अभियानों और अवैध गतिविधियों को रोकने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top