Apni Pathshala

बुर्किना फासो

Burkina Faso

Burkina Faso

संदर्भ:

हाल ही में, भारत ने बुर्किना फासो को मानवीय सहायता के रूप में 1,000 मीट्रिक टन (10 लाख किलोग्राम) चावल की एक बड़ी खेप भेजी है। यह सहायता पश्चिम अफ्रीकी देश में चल रहे गंभीर खाद्य संकट और आंतरिक विस्थापन के बीच दी गई है। 

बुर्किना फासो के बारे मे:

  • परिचय: बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक भू-आबद्ध (landlocked) देश है, जिसे “ईमानदार लोगों की भूमि” के रूप में जाना जाता है। यह देश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वर्ण खनन के कारण वैश्विक चर्चा में रहता है।
  • भौगोलिक स्थिति: बुर्किना फासो की सीमाएं उत्तर और पश्चिम में माली, पूर्व में नाइजर, और दक्षिण में बेनिन, टोगो, घाना और आइवरी कोस्ट से लगती हैं।
  • क्षेत्रफल: लगभग 2,74,200 वर्ग किमी।
  • नदियाँ: यहाँ तीन मुख्य नदियाँ बहती हैं— काली वोल्टा, सफेद वोल्टा और लाल वोल्टा, जिनसे देश का पुराना नाम ‘अपर वोल्टा’ पड़ा था।
  • जलवायु: यहाँ की जलवायु उत्तर में अर्ध-शुष्क (साहेल क्षेत्र) से लेकर दक्षिण में उष्णकटिबंधीय सवाना तक है। 
  • औपनिवेशिक इतिहास: यह पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था और 1960 में स्वतंत्र हुआ।
  • नाम परिवर्तन: 1984 में राष्ट्रपति थॉमस संकरा के नेतृत्व में इसका नाम बदलकर बुर्किना फासो कर दिया गया।
  • हालिया तख्तापलट: 2022 में देश ने दो सैन्य तख्तापलट देखे। वर्तमान में यहाँ कैप्टन इब्राहिम ट्रोरे के नेतृत्व वाली सैन्य सरकार (जुंटा) का शासन है।
  • सुरक्षा संकट: 2015 से देश जिहादी उग्रवाद से जूझ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश का लगभग 60-80% हिस्सा सरकारी नियंत्रण से बाहर है और यह दुनिया में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश माना जाता है। 

अर्थव्यवस्था:

  • स्वर्ण (Gold): सोना देश का प्रमुख निर्यात (लगभग 75% राजस्व) है। 2025-26 के अनुमानों के अनुसार, स्वर्ण खनन के कारण GDP वृद्धि दर 4.9% से 5.0% के बीच रहने की उम्मीद है।
  • कृषि: लगभग 80% जनसंख्या कृषि (विशेषकर कपास, मूंगफली और याम) पर निर्भर है। कपास यहाँ की प्रमुख नकदी फसल है।
  • चुनौतियां: उच्च ऋण (GDP का 65%), बुनियादी ढांचे की कमी और क्षेत्रीय व्यापार प्रतिबंध (ECOWAS से बाहर निकलने की प्रक्रिया) अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम है।

जनसांख्यिकी और समाज:

  • राजधानी: औगाडोगौ (Ouagadougou)।
  • जनसंख्या: 2024 तक लगभग 2.32 करोड़
  • जातीय समूह: मोसी (Mossi) सबसे बड़ा समूह है (लगभग 52-53%)। अन्य समूहों में फुला, लोबी और बोबो शामिल हैं।
  • धर्म: लगभग 63.8% मुस्लिम, 26.3% ईसाई और शेष स्वदेशी मान्यताओं (एनिमिज़्म) को मानते हैं।
  • भाषा: फ्रेंच आधिकारिक भाषा थी, लेकिन 2024 में मोरे (Mooré), ड्यूला और फुला जैसी राष्ट्रीय भाषाओं को आधिकारिक दर्जा दिया गया है। 

भारत-बुर्किना फासो संबंध: 

भारत और बुर्किना फासो के बीच संबंध ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ (South-South Cooperation) के सिद्धांतों पर आधारित हैं: 

  • TEAM-9 पहल: बुर्किना फासो उन 9 पश्चिम अफ्रीकी देशों में शामिल है जिनके साथ भारत ने 2004 में तकनीकी-आर्थिक सहयोग (TEAM-9) शुरू किया था।
  • कृषि सहयोग: भारत ने 1999-2002 के दौरान ‘इंडियन फार्मर्स प्रोजेक्ट’ के माध्यम से बुर्किना फासो में चावल की खेती की उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन किया था।
  • विकास सहायता: भारत ने वहां सौर ऊर्जा, ग्रामीण विद्युतीकरण और सार्वजनिक आवास परियोजनाओं के लिए ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (LoC) प्रदान की है।
  • डिप्लोमैटिक मिशन: भारत ने मार्च 2019 में औगाडौगू (Ouagadougou) में अपना दूतावास पुनः खोला, जो द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गंभीरता को दर्शाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top