Apni Pathshala

वार्षिक निगमित सेवा क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण

Annual Corporate Services Sector Enterprise Survey

Annual Corporate Services Sector Enterprise Survey

संदर्भ:

हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने भारत का पहला निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Incorporated Services Sector Enterprises – ASISSE) आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। 

ASISSE क्या हैं ?

निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Incorporated Services Sector Enterprises – ASISSE) निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों पर विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के लिए किया गया एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण है।

ASISSE का उद्देश्य:

  • डेटाबेस: सेवा क्षेत्र के निगमित (Incorporated) उद्यमों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करना।
  • डेटा अंतराल को भरना: वर्तमान में विनिर्माण क्षेत्र के लिए ‘वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण’ (ASI) और अनिगमित क्षेत्र के लिए ‘ASUSE’ उपलब्ध है। ASISSE निगमित सेवा क्षेत्र के लिए उसी कमी को पूरा करेगा।
  • प्रमुख संकेतक: यह सर्वेक्षण सकल मूल्य वर्धन (GVA), अचल पूंजी, पूंजी निर्माण, रोजगार और परिलब्धियों जैसे प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर सटीक डेटा प्रदान करेगा।

सर्वेक्षण की कवरेज और कार्यप्रणाली:

  • संदर्भ अवधि: सर्वेक्षण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 को संदर्भ वर्ष माना गया है।
  • लक्षित उद्यम: इसमें कंपनी अधिनियम (1956/2013) और सीमित देयता भागीदारी (LLP) अधिनियम, 2008 के तहत पंजीकृत सभी उद्यम शामिल होंगे।
  • सैंपलिंग फ्रेम: सर्वेक्षण के लिए GSTN (माल और सेवा कर नेटवर्क) डेटाबेस का उपयोग किया जा रहा है।
  • दायरा: इसके तहत व्यापार, परिवहन, आतिथ्य (Hospitality), IT, शिक्षा, स्वास्थ्य और रियल एस्टेट जैसे प्रमुख सेवा क्षेत्रों के लगभग 1.21 लाख उद्यमों का सर्वेक्षण किया जाएगा। 

नोट: पूर्ण लॉन्च से पहले आयोजित पायलट स्टडी (ASSSE) में पाया गया कि: सर्वेक्षित इकाइयों में 82.40% प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां थीं। 500 करोड़ रुपये से कम आउटपुट वाले उद्यम कुल रोजगार में 63.03% की हिस्सेदारी रखते हैं।

कानूनी ढांचा और पारदर्शिता:

  • आधार: यह सर्वेक्षण सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम, 2008 (संशोधित 2017) के प्रावधानों के तहत आयोजित किया जा रहा है।
  • नोडल एजेंसी: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), MoSPI
  • प्रौद्योगिकी: सुरक्षित वेब-आधारित पोर्टल और GSTN एकीकरण
  • क्षेत्रीय विस्तार: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू
  • मार्गदर्शिका: NSO ने “Know Your Survey: A User Guide to ASISSE” नामक एक मार्गदर्शिका भी जारी की है ताकि उद्यमों और जनता के बीच पारदर्शिता बनी रहे। 

आर्थिक महत्व:

  • जीडीपी में योगदान: भारत की जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान 50% से अधिक है, इस मायने से यह सर्वेक्षण आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। 
  • नीति निर्धारण: सटीक डेटा के अभाव में अब तक नीति निर्माता अनुमानों पर निर्भर थे। ASISSE के माध्यम से साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
  • निवेश प्रोत्साहन: आधिकारिक डेटा की उपलब्धता से विदेशी और घरेलू निवेशकों का भारतीय सेवा क्षेत्र में विश्वास बढ़ेगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top