Apni Pathshala

SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 Out 

SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 Out 

SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 Out 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर 7 जुलाई 2026 को SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल https://ssc.gov.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 Out Overview 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में 7,201 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड 7 जुलाई 2026 को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में देश भर से लगभग 2,725,888 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा देने वाले ये सभी छात्र अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने विषय-वार मार्क्स और नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। SSC ने स्कोरकार्ड के साथ-साथ इस परीक्षा की फाइनल आंसर की (Final Answer Key) भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की (Final Answer Keys), क्वेश्चन पेपर-कम-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि तय समय सीमा 21 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक) के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे। 

परीक्षा का नामदिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष/महिला परीक्षा 2025-26
संचालक संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
कुल रिक्तियां7,201 पद
परीक्षा की तिथियां18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026
उपस्थित उम्मीदवारलगभग 2,725,888 छात्र
लिखित परीक्षा परिणाम तिथि19 जून 2026
स्कोरकार्ड रिलीज की तारीख7 जुलाई 2026
डाउनलोड करने की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 Link 

एसएससी ने स्कोरकार्ड लिंक को आधिकारिक रूप से एक्टिव कर दिया है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके 21 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे) तक अपने अंक देख सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 Link

SSC Delhi Police Constable Scorecard 2026 Download Process

वेबसाइट खोलें: सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
लॉगिन करें: होमपेज पर दाईं ओर दिए गए लॉगिन पैनल में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही से भरकर ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
मार्क्स सेक्शन: अपने डैशबोर्ड में लॉगिन होने के बाद, “Result / Marks” वाले टैब पर क्लिक करें।
परीक्षा चुनें: ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से “Delhi Police Constable Exam 2025-26” का चयन करें और सबमिट करें।
डाउनलोड करें: आपके सामने आपका नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

SSC Delhi Police Constable 2026 Final Answer Key Download Link

स्कोरकार्ड के साथ ही आयोग ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए SSC Final Answer Key लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे) निर्धारित है।

SSC Delhi Police Constable 2026 Final Answer Key

What Next?

सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (PE&MT) आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट होगा। दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025-26 के अगले चरण में होने वाले शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (PE&MT) से संबंधित महत्वपूर्ण मानकों (Physical Standards) की विस्तृत सारणी नीचे दी गई है:

शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (Physical Endurance Test – PET)
1. पुरुष उम्मीदवारों के लिए (Male Candidates)
आयु सीमा (Age Criteria)1600 मीटर दौड़ (Race)लंबी कूद (Long Jump)ऊंची कूद (High Jump)
30 वर्ष तक6 मिनट14 फीट3 फीट 9 इंच
30 से 40 वर्ष के बीच7 मिनट13 फीट3 फीट 6 इंच
40 वर्ष से अधिक8 मिनट12 फीट3 फीट 3 इंच
2. महिला उम्मीदवारों के लिए (Female Candidates)
आयु सीमा (Age Criteria)1600 मीटर दौड़ (Race)लंबी कूद (Long Jump)ऊंची कूद (High Jump)
30 वर्ष तक8 मिनट10 फीट3 फीट
30 से 40 वर्ष के बीच9 मिनट09 फीट2 फीट 9 इंच
40 वर्ष से अधिक10 मिनट08 फीट2 फीट 6 इंच
शारीरिक मापन परीक्षण (Physical Measurement Test – PMT)
श्रेणी (Category)न्यूनतम ऊंचाई (Minimum Height)छाती का माप (Chest) – केवल पुरुषों के लिए
पुरुष (सामान्य/ओबीसी/एससी)170 सेमी81 सेमी (4 सेमी फुलाव के साथ, 81-85 सेमी)
पुरुष (एसटी श्रेणी)165 सेमी (5 सेमी की छूट)76 सेमी (4 सेमी फुलाव के साथ, 76-80 सेमी)
महिला (सामान्य/ओबीसी/एससी)157 सेमीलागू नहीं (N/A)
महिला (एसटी श्रेणी)155 सेमी (2 सेमी की छूट)लागू नहीं (N/A)

FAQs:

  1. Delhi Police Constable Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं, ‘Login’ सेक्शन में रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें और ‘Result/Marks’ टैब पर क्लिक करके स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

  2. स्कोर कार्ड में क्या जानकारी होगी?

    इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, वर्ग, अनुभाग-वार अंक (section-wise marks), कुल कच्चे अंक (raw marks), नॉर्मलाइज्ड स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस दर्ज होगा। 

  3. कट-ऑफ कैसे देखें?

    एसएससी पोर्टल के ‘Result’ सेक्शन में जाकर ‘Delhi Police Constable Result Write-up PDF’ डाउनलोड करें, जिसमें वर्ग-वार (category-wise) आधिकारिक कट-ऑफ अंक दिए गए हैं। 

  4. चयन प्रक्रिया का अगला चरण क्या है?

    लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों के लिए अगला चरण शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (PE&MT), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण होगा। 

  5. स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि क्या है?

    दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक) है।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top