Apni Pathshala

RRB Group D Recruitment 2026-27 Soon

RRB Group D Recruitment 2026-27

RRB Group D Recruitment 2026-27 Soon

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए ग्रुप डी (लेवल-1) के 30,000+ पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना बहुत जल्द जारी की जाएगी। इस भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन अगस्त महीने में और विस्तृत अधिसूचना अक्टूबर में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाने की संभावना जताई है।

RRB Group D Recruitment 2026-27

रेलवे भर्ती बोर्ड वर्ष 2026-27 चक्र के लिए अगस्त में शॉर्ट नोटिफिकेशन और अक्टूबर में विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकता है। इस साल RRB Group D के कुल 30,000 से अधिक रिक्तियां जारी किए जाने की संभावना है, जिनमें मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिग्नल एवं टेलीकॉम विभागों के पद शामिल होंगे। इस भर्ती के तहत ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट और पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम RRB Group D Level I
शॉर्ट नोटिफिकेशनअगस्त 2026 (संभावित)
विस्तृत नोटिफिकेशनअक्टूबर 2026 (संभावित)
संभावित रिक्तियां30,000+ पद
चयन के मुख्य चरणCBT, PET, DV और Medical
नौकरी का स्थानदेश भर में
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

Railway Group D Vacancy 2026-27

इस भर्ती के अंतर्गत भारतीय रेलवे के अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। नीचे दी गई तालिका में संभावित पदों और उनके संबंधित विभागों का विवरण दिया गया है:

पद का नामविभाग का नाम
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV (Track Maintainer Grade-IV)इंजीनियरिंग (Engineering)
पॉइंट्समैन (Pointsman)ट्रैफिक (Traffic)
असिस्टेंट (Assistant)मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, S&T (Mechanical, Electrical, S&T)

RRB Group D Eligibility Criteria 2026-27

उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तों को पूरा करना होगा, जिसका विवरण नीचे तालिका में है:

शैक्षणिक योग्यता10वीं पास (Matriculation) या ITI / National Apprenticeship Certificate (NAC)
अनुमानित आयु सीमा18 वर्ष से 33 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी)
शारीरिक योग्यताचयन प्रक्रिया के दौरान Physical Efficiency Test (PET) में निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा।

RRB Group D Selection Process 2026

इस भर्ती में अंतिम चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को पास करना होगा, जिसका मुख्य परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है। CBT के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
सामान्य विज्ञान (General Science)2525
गणित (Mathematics)2525
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (Reasoning)3030
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (GA & CA)2020
कुल10010090 मिनट

(नोट: परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।)

FAQs:

  1. RRB Group D Recruitment 2026-27 का नोटिफिकेशन कब आएगा?

    रेलवे भर्ती बोर्ड वर्ष 2026-27 चक्र के लिए अगस्त में शॉर्ट नोटिफिकेशन और अक्टूबर में विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकता है। 

  2. Group D भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

    उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (हाई स्कूल) पास होना आवश्यक है। कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI या NAC प्रमाणपत्र मांगा जा सकता है।

  3. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?

    चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से चार चरण होंगे: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और अंतिम मेडिकल परीक्षण

  4. आवेदन कैसे करें?

    भर्ती आने पर आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान करना होगा।

  5. आयु सीमा क्या होगी?

    सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होगी। आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST) को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top