Apni Pathshala

MP Police Constable Recruitment 2026 Out

MP Police Constable Recruitment 2026

MP Police Constable Recruitment 2026 Out

MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस वर्ष यह भर्ती कुल 7,500 पदों के लिए जारी की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। 

MP Police Constable Recruitment 2026 Overview 

MP Police Constable Notification 2026 मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 विज्ञापन के तहत जारी की गई है, जिसमें कुल 7,500 पद शामिल हैं। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से आरक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल – SAF) तथा आरक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) के पदों पर रिक्तियां घोषित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर 06 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसके अतिरिक्त, भरे गए फॉर्म में संशोधन करने के लिए एडिटिंग विंडो 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। यह परीक्षा मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण चयन चरणों पर आधारित है। मंडल द्वारा इसकी अनुमानित परीक्षा तिथि 19 नवंबर 2026 से निर्धारित की गई है। 

भर्ती बोर्ड का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल
पद का नामआरक्षक / कांस्टेबल (General Duty)
कुल रिक्तियां7,500 पद
विज्ञापन नामआरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026
आवेदन की प्रारंभिक तिथि22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
त्रुटि सुधार (Editing Window)22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026
संभावित परीक्षा तिथि19 नवंबर 2026 से
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP Police Constable Vacancy 2026

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक के 7,500 पदों का श्रेणीवार वर्गीकरण किया गया है। उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार विशेष सशस्त्र बल या अन्य संवर्ग चुन सकते हैं। रिक्तियों का श्रेणीवार वर्गीकरण जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

पद का नामपदों की संख्या
आरक्षक जीडी – विशेष सशस्त्र बल (SAF) (केवल पुरुष)700 पद
आरक्षक जीडी – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर (महिला एवं पुरुष)6,800 पद (महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण)
कुल योग (Total)7,500 पद
वर्गवार आरक्षण तालिका (सामान्य ड्यूटी – 6800 पद)
वर्गकुल पद
अनारक्षित (UR)2720
अनुसूचित जाति (SC)1088
अनुसूचित जनजाति (ST)1360
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)952
ईडब्ल्यूएस (EWS)680

MP Police Constable Eligibility Criteria 2026

एमपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा निर्धारित विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आयु छूट और आवश्यक शारीरिक मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता की जानकारी के लिए नीचे संबंधित विस्तृत तालिका देखे:

शैक्षणिक योग्यता (Education)सामान्य/ओबीसी/एससी के लिए 10वीं कक्षा पास और एसटी वर्ग के लिए 8वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष (06 अक्टूबर 2026 के अनुसार)
अधिकतम आयु सीमा33 वर्ष (अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए)
आयु सीमा में छूट (Relaxation)महिला उम्मीदवारों (सभी श्रेणियां) और एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 38 वर्ष तक)।
राष्ट्रीयताउम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

MP Police Constable PST & PET Requirements

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। नीचे इन दोनों परीक्षणों के आवश्यक मापदंडों का विस्तृत विवरण सारणीबद्ध रूप में दिया गया है।

1. शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)

इस परीक्षण में उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई (Height) और सीने (Chest) का माप लिया जाएगा।

श्रेणीन्यूनतम ऊंचाई (पुरुष)न्यूनतम ऊंचाई (महिला)सीना (केवल पुरुष) – बिना फुलाएसीना (केवल पुरुष) – फुलाने पर
अनारक्षित (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)168 सेमी155 सेमी81 सेमी86 सेमी
अनुसूचित जाति (SC)168 सेमी155 सेमी81 सेमी86 सेमी
अनुसूचित जनजाति (ST)160 सेमी155 सेमी76 सेमी81 सेमी
मराठा / गढ़वाली / कुमाऊं (विशेष क्षेत्र)165 सेमी155 सेमी79 सेमी84 सेमी

नोट: पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने का न्यूनतम फुलाव 5 सेमी होना अनिवार्य है।

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही इस चरण के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, लेकिन इसके मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है।

परीक्षण का प्रकारपुरुष उम्मीदवारों के लिए मापदंड (Men)महिला उम्मीदवारों के लिए मापदंड (Women)
800 मीटर दौड़ (Running)अधिकतम 2 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी।अधिकतम 4 मिनट 00 सेकंड में पूरी करनी होगी।
लंबी कूद (Long Jump)न्यूनतम 13 फीट की दूरी कूदनी होगी।न्यूनतम 10 फीट की दूरी कूदनी होगी।
गोला फेंक (Shot Put)7.26 किलोग्राम का गोला न्यूनतम 19 फीट फेंकना होगा।4.00 किलोग्राम का गोला न्यूनतम 15 फीट फेंकना होगा।

MP Police Constable Selection Process 2026

MP Police Constable परीक्षा कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण जैसे चरणों पर आधारित है। इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन विभिन्न चरणों की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न, समय अवधि और विस्तृत अंकन योजना का विवरण नीचे प्रस्तुत किया गया है। 

चरणविवरण और अंकन योजना
प्रथम चरण: लिखित परीक्षा (Written Exam)• मोड: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT)।• कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)।• कुल अंक: 100 अंक।• समय: 2 घंटे (120 मिनट)।• ऋणात्मक अंकन (Negative Marking): कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
द्वितीय चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)• शारीरिक मानक परीक्षण में ऊंचाई और छाती का माप शामिल है।• शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
तृतीय चरण: दस्तावेज सत्यापन (DV)• शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और जाति प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों की जांच की जाएगी।
चतुर्थ चरण: चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)• स्वास्थ्य मानकों की पुष्टि के लिए विभाग द्वारा निर्धारित मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच।

MP Police Online Application Fees 2026

MP Police भर्ती हेतु आवेदन करने हेतु सभी आवेदकों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी। नीचे श्रेणीवार आवेदन शुल्क संबंधित सारणी देखें:

श्रेणीमंडल शुल्क (MPESB Fee)विभागीय शुल्ककुल शुल्क
अनारक्षित (General / Other State)₹500/-₹200/-₹700/-
SC / ST / OBC / EWS (केवल MP के मूल निवासी)₹250/-₹100/-₹350/-

How to Apply for MP Police Constable 2026?

* आधिकारिक पोर्टल खोलें: सबसे पहले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट MPESB Portal पर जाना होगा।
* ऑनलाइन फॉर्म चुनें: होमपेज पर उपलब्ध ‘Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2026’ के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
* नया पंजीकरण करें: यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो ‘Profile Registration’ विकल्प पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
* विवरण दर्ज करें: लॉग-इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में नाम, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
* दस्तावेज अपलोड करें: अपनी नवीनतम पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
* आवेदन शुल्क भुगतान: अपनी संबंधित श्रेणी के अनुसार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से शुल्क भुगतान करें।
* फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

MP Police Constable Salary 2026

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन स्तर-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। पदवार विस्तृत वेतन संरचना की जानकारी नीचे उपलब्ध है। 

पद का नामवेतन स्तरमूल वेतनमानअनुमानित इन-हैंड सैलरी
आरक्षक – जीडी (General Duty)स्तर – 4 (Level-4)₹19,500 से ₹62,000₹28,000 से ₹33,000 प्रति माह (महंगाई भत्ता और स्थानीय भत्तों सहित)

Important Links:

MP Police Constable Recruitment 2026 PDFClick Here 

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. MP Police Constable Recruitment 2026 कब जारी हुई?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त/सितंबर 2026 में जारी किया गया है, जिसके आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे

  2. MP Police Constable Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

    इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 7,500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।

  3. MP Police Constable Notification 2026 में eligibility क्या है?

    सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तथा एसटी वर्ग के लिए 8वीं पास निर्धारित की गई है।

  4. MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए age limit क्या है?

    न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष (अनारक्षित पुरुष) है। आरक्षित वर्गों और महिलाओं को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

  5. MPESB Police Constable Recruitment 2026 के लिए apply online कैसे करें?

    उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर प्रोफ़ाइल पंजीकरण करने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top