Apni Pathshala

 RPSC SI Admit Card 2026 Out

RPSC SI Admit Card 2026

 RPSC SI Admit Card 2026 Out

RPSC SI एडमिट कार्ड आज 17 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती की इस परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC SI Admit Card 2026 Overview 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की पुन: परीक्षा (Re-Exam) के लिए एडमिट कार्ड आज 17 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विभाग द्वारा विज्ञापन संख्या 08/परीक्षा/S.I./2020-21 के तहत कुल 859 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट RPSC Portal से अपने हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं। परीक्षा हॉल में बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड के प्रवेश वर्जित है, अतः इसे समय रहते अवश्य डाउनलोड कर लें। यह परीक्षा दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

संस्था का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर
विज्ञापन संख्या08/परीक्षा/S.I./2020-21 (Re-Exam 2021)
कुल पद859 रिक्तियां
कुल उम्मीदवारलगभग 3,83,097 (Re-Exam हेतु पात्र)
परीक्षा तिथि20 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि17 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड में शामिल विवरणनाम, रोल नंबर, केंद्र का पता, फोटो, परीक्षा समय
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan Sub Inspector Admit Card 2026 Download Link

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से Rajasthan Sub Inspector Admit Card जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि)की मदद से अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आपकी सुविधा के लिए नीचे डाउनलोड करने संबंधी लिंक दिया गया हैं:

Rajasthan Sub Inspector Admit Card 2026 Download

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Download Proces 

चरण संख्याएडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विस्तृत प्रक्रिया
चरण 1सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट RPSC Portal या SSO Rajasthan पर जाएं।
चरण 2होमपेज पर उपलब्ध “Admit Card for Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2021” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3लॉगिन विंडो खुलने पर अपना आवेदन पत्र क्रमांक (Application Number) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
चरण 4स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड (Captcha Code) को ध्यानपूर्वक भरें।
चरण 5सभी विवरण भरने के बाद “Submit” या “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
चरण 6आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसका विवरण जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

RPSC SI Re Exam 2026: Exam Day Guidelines 

उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने हेतु RPSC द्वारा जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। नियमों की सूची नीचे दी गई है:

अनिवार्य दस्तावेजप्रिंटेड एडमिट कार्ड, एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) और पासपोर्ट साइज फोटो।
रिपोर्टिंग समयपरीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
प्रवेश बंदपरीक्षा शुरू होने के समय से 30 से 60 मिनट पहले केंद्र के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
प्रतिबंधित वस्तुएंपरीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर), आभूषण और अनुचित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
OMR निर्देशOMR शीट को भरने के लिए केवल काले या नीले पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. RPSC SI Admit Card 2026 कब जारी होगा?

    RPSC SI भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से 17 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है।

  2. RPSC SI Admit Card 2026 कैसे Download करें?

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Get Admit Card” पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड करें।

  3. RPSC SI Admit Card कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?

    इसे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) से डाउनलोड किया जा सकता है।

  4. RPSC SI Re Exam 2026 कब आयोजित होगा?

    RPSC SI और प्लाटून कमांडर की यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जा रही है

  5. RPSC SI Exam City Slip 2026 कब जारी हुई?

    उम्मीदवारों के लिए परीक्षा जिला स्थान/सिटी अलॉटमेंट स्लिप 14 सितंबर 2026 को जारी की गई थी।

  6. RPSC SI Admit Card Download करने के लिए कौन-सी Details चाहिए?

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपका एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) अनिवार्य है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top