UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026 Out
UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज 18 सितंबर 2026 को वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026) के लिए UP Vanrakshak Exam City Slip 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सभी योग्य उम्मीदवार अब पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा सिटी डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: Overview
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/13 के अंतर्गत कुल 708 रिक्त पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। इस परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की अग्रिम परीक्षा जनपद की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परीक्षा शहर की जांच और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी अपनी सिटी स्लिप देख पाएंगे जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। यह विवरण केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, इसे प्रवेश पत्र न समझा जाए।
| संचालक निकाय | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | वन रक्षक (Forest Guard) एवं वन्य जीव रक्षक |
| कुल रिक्तियां | 708 पद |
| शॉर्टलिस्टिंग आधार | मुख्य परीक्षा (PET 2025 के अंतर्गत) |
| सिटी स्लिप रिलीज तिथि | 18 सितंबर 2026 |
| मुख्य परीक्षा तिथि | 27 सितंबर 2026 (10:00 AM से 12:00 PM) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UP Forest Guard City Slip Download Link 2026
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर परीक्षा शहर की जानकारी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराई गई है। आपकी सुविधा के लिए इसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप लॉगिन विवरण दर्ज करके अपनी शहर की स्थिति जांच सकते हैं:
Step-by-Step Process to Check UPSSSC Vanrakshak Exam City Slip 2026
| 1. | सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। |
| 2. | होमपेज पर उपलब्ध Examination Segment के अंतर्गत संबंधित विकल्प पर क्लिक करें। |
| 3. | अब अपना PET-2025 पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि दर्ज करें। |
| 4. | इसके बाद अपना जेंडर (लिंग) चुनें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Verification Code) भरें। |
| 5. | विवरण दर्ज करने के बाद Submit/View बटन पर क्लिक करें। |
| 6. | आपकी परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें। |
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2026 Release Date
जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह सिटी स्लिप मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध एडमिट कार्ड जारी होने के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से पृथक से यथासमय सूचित किया जाएगा, जो परीक्षा से 3 से 5 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
-
UPSSSC Forest Guard Exam Date 2026 क्या है?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वन रक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।
-
UP Vanrakshak City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
-
क्या UPSSSC Vanrakshak Admit Card 2026 जारी हो गया है?
नहीं, यह केवल परीक्षा सिटी स्लिप है। मुख्य परीक्षा के लिए वैध प्रवेश पत्र वेबसाइट पर बाद में अलग से जारी किया जाएगा।
-
UPSSSC Forest Guard City Slip डाउनलोड करने के लिए क्या आवश्यक है?
अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है, तभी वे अपनी सिटी स्लिप देख सकेंगे।