Apni Pathshala

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Out

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Out

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय शिक्षकों की भर्ती के लिए BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Overview 

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) का विस्तृत विज्ञापन 22 सितंबर 2026 को विज्ञापन क्रमांक 14/2026 के तहत जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 पदों पर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6-8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के पद शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान 25 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा (MCQ) और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी। 

संचालन प्राधिकरणबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नामबिहार विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4.0)
विज्ञापन संख्याविज्ञापन क्रमांक 15/2026 (संशोधित)
कुल रिक्तियां32,388 पद
पदों के नामप्राथमिक (PRT), मध्य (TGT), माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक (PGT)
आवेदन की प्रारंभिक तिथि25 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अक्टूबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित MCQ) और दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in

Bihar TRE 4 Vacancy 2026

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर के विभिन्न स्तरों के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 रिक्तियों को भरा जाएगा। स्तर-वार पदों का विवरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट किया गया है:

शिक्षक का स्तरलक्षित कक्षाएंपदों की संख्या
प्राथमिक शिक्षक (PRT)कक्षा 1 से 53,847
मध्य विद्यालय शिक्षक (TGT)कक्षा 6 से 88,563
माध्यमिक शिक्षककक्षा 9 to 103,877
उच्च माध्यमिक शिक्षक (PGT)कक्षा 11 से 1216,101
कुल 32,388
BPSC Primary Teachers (Classes 1 to 5) Vacancy 2026
हिन्दी [सामान्य (हिन्दी)]3,065
उर्दू [उर्दू]757
बांग्ला [बांग्ला]25
BPSC Middle School Teachers (Classes 6 to 8) Vacancy 2026
विषयरिक्ति
विज्ञान और गणित2188
सामाजिक विज्ञान1190
हिंदी1096
अंग्रेज़ी1929
संस्कृत1225
उर्दू935
कुल8563
BPSC Secondary Teachers (Classes 9-10) Vacancy 2026
विषयरिक्ति
हिंदी361
अंग्रेज़ी696
विज्ञान463
अंक शास्त्र570
सामाजिक विज्ञान756
संस्कृत322
उर्दू660
व्यायाम शिक्षा47
संगीत2
कुल3877
BPSC Post Graduate Teacher (Classes 11-12) Vacancy 2026
विषयरिक्ति
रसायन विज्ञान3811
मनोविज्ञान1775
भौतिक विज्ञान1758
अंग्रेज़ी1358
वनस्पति विज्ञान1176
उर्दू970
संस्कृत746
हिंदी739
संगीत736
इतिहास696
अंक शास्त्र657
जूलॉजी449
गृह विज्ञान418
कंप्यूटर विज्ञान407
राजनीति विज्ञान267
अर्थशास्त्र138
कुल16101

Bihar TRE 4.0 Eligibility Criteria 2026

आवेदकों को आवेदन करने से पहले न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवश्यक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/STET) मानकों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधी जानकारी के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

शिक्षक का स्तरशैक्षणिक व व्यावसायिक योग्यताअनिवार्य पात्रता परीक्षा (TET)आयु सीमा (01.08.2026 को)
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5)12वीं (50% अंक) + D.El.Ed / B.El.EdCTET Paper 1 या BTET Paper 1न्यूनतम: 18 वर्षअधिकतम (UR पुरुष): 37 वर्षअधिकतम (BC/OBC/महिला): 40 वर्षअधिकतम (SC/ST): 42 वर्ष
मध्य शिक्षक (कक्षा 6-8)स्नातक (Graduation) + B.Ed / D.El.EdCTET Paper 2 या BTET Paper 2न्यूनतम: 18 वर्षअधिकतम आयु में नियमानुसार छूट लागू।
माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10)स्नातक / स्नातकोत्तर + B.EdBihar STET Paper 1न्यूनतम: 21 वर्षअधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष।
उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12)संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) + B.EdBihar STET Paper 2न्यूनतम: 21 वर्षअधिकतम आयु में श्रेणियों के आधार पर छूट।

BPSC TRE 4.0 Selection Process & Exam Pattern 2026

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूर्णतः लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट और उसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का पैटर्न जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

परीक्षा का स्तरभाग और विषय (Subjects)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधिमार्किंग स्कीम
सभी स्तर (सामान्य प्रारूप)भाग 1: भाषा (Qualifying)भाग 2: सामान्य अध्ययन (GS)भाग 3: संबंधित विषय (यदि लागू हो)कुल 150 प्रश्न(भाषा: 30, GS: 40, विषय: 80)150 अंक2.30 घंटे (150 मिनट)• वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)• अधिसूचना के नियमों के अनुसार 1/3 नकारात्मक अंकन (Negative Marking)

Bihar Teacher Application Fees 2026

बिहार टीआरई 4.0 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार BPSC Online Portal पर जाकर निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। 

श्रेणीआवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवार₹100/-

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Online Apply Process 

योग्य उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र समय सीमा के भीतर जमा करना होगा।

चरण 1: पंजीकरणसबसे पहले बीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2: विवरण भरेंअपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बुनियादी क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सबमिट करें।
चरण 3: लॉगिनआपके पंजीकृत मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
चरण 4: दस्तावेज अपलोडअपनी स्कैन की गई पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और पात्रता दस्तावेज (CTET/STET/B.Ed) अपलोड करें।
चरण 5: शुल्क भुगतानअपनी श्रेणी के अनुसार उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान मोड (नेट बैंकिंग/कार्ड) से शुल्क जमा करें।
चरण 6: प्रिंटआउटसफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लें।

IMPORTANT LINKS 

BPSC TRE 4.0 Notification PDF 2026Click Here 

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 क्या है?

    यह बिहार शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए BPSC द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा है।

  2. BPSC TRE 4.0 में कितनी vacancies जारी हुई हैं?

    इस भर्ती अभियान के माध्यम से पूरे बिहार राज्य में कुल 32,388 रिक्तियां (Vacancies) भरी जाएंगी।

  3. BPSC TRE 4.0 का application form कब शुरू होगा?

    संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

  4. BPSC TRE 4.0 के लिए eligibility क्या है?

    इसके लिए स्नातक/12वीं के साथ B.Ed/D.El.Ed की डिग्री और CTET, BTET या बिहार STET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

  5. BPSC TRE 4.0 की last date to apply क्या है?

    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

  6. BPSC TRE 4.0 exam date कब है?

    आधिकारिक तौर पर परीक्षा तिथि की सटीक घोषणा बाद में की जाएगी, हालांकि इसके नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है।

  7. BPSC TRE 4.0 में कौन-कौन से teacher posts शामिल हैं?

    इसमें प्राथमिक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय (6-8), माध्यमिक (9-10) और उच्च माध्यमिक (11-12) स्तर के शिक्षक पद शामिल हैं।

  8. BPSC TRE 4.0 में selection process क्या है?

    चयन पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा (Objective MCQ) में मेरिट और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top