Apni Pathshala

CAPF SI LDCE Recruitment 2026 Out

CAPF SI LDCE Recruitment 2026

CAPF SI LDCE Recruitment 2026 Out

CAPF SI LDCE भर्ती 2026 अधिसूचना जारी: CAPF SI LDCE 2026 Notification, 11 नवंबर 2026 को 1,167 सब-इंस्पेक्टर (GD) पदों के लिए जारी कर दी गई है। इस विभागीय भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 को समाप्त होगी। 

CAPF SI LDCE Recruitment 2026 Overview 

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशालय (गृह मंत्रालय) ने विज्ञापन संख्या A.2/SI (LDCE)/CAPFs Exam-2026/Pers(Rectt)/BSF/2026 के तहत सीएपीएफ एसआई एलडीसीई भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। यह सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (BSF, CRPF, ITBP और SSB) में सेवारत पात्र कर्मियों को सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के 1,167 पदों पर पदोन्नति का अवसर प्रदान करती है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 नवंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) शामिल हैं। 

भर्ती संगठन (नोडल बल)सीमा सुरक्षा बल (BSF) महानिदेशालय, गृह मंत्रालय
विज्ञापन संख्या (Advt. No.)A.2/SI (LDCE)/CAPFs Exam-2026/Pers(Rectt)/BSF/2026
परीक्षा का नामCAPF Sub-Inspector (GD) Examination-2026 (LDCE)
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी / GD)
कुल रिक्तियां1,167 पद
सहभागी सुरक्षा बलBSF, CRPF, ITBP और SSB
आवेदन मोडकेवल ऑनलाइन (Online)
आवेदन शुरू होने की तिथि12 नवंबर 2026 (00:01 बजे से)
आवेदन करने की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2026 (23:59 बजे तक)
चयन प्रक्रिया के चरणCBT, PST, PET, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा
अधिकतम प्रयास3 प्रयास
वेतनमानपे लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
आधिकारिक वेबसाइटbsf.mha.gov.in

CAPF SI LDCE Vacancy 2026 

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 1,167 सब-इंस्पेक्टर (GD) रिक्तियां चार प्रमुख बलों में बांटी गई हैं। इनमें सर्वाधिक 430 पद ITBP के लिए और 377 पद CRPF के लिए आरक्षित हैं। नीचे बलवार और श्रेणीवार रिक्ति वितरण तालिका देखे:

सुरक्षा बल (Force)लिंग (Gender)अनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अनारक्षित (UR)उप-योग (Sub-Total)कुल पद (Force Total)
BSFपुरुष (Male)3317173223235
BSFमहिला (Female)02010912—
CRPFपुरुष (Male)5226269347377
CRPFमहिला (Female)05022330—
SSBपुरुष एवं महिला (संयुक्त)190997125125
ITBPपुरुष एवं महिला (संयुक्त)5632342430430
महायोग (Grand Total)सभी श्रेणी167879131,1671,167

CAPF SI LDCE Eligibility Criteria 2026 

यह विभागीय परीक्षा केवल BSF, CRPF, ITBP और SSB के सेवारत पात्र जवानों के लिए है। आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, सेवा अनुभव और आयु सीमा पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता शर्तें, आयु सीमा और छूट विवरण तालिका देखे:

पात्र सेवारत पद (Eligible Ranks)BSF, CRPF, ITBP: कांस्टेबल (GD), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल (GD) और ASI (GD)।SSB: केवल ASI (GD)। (प्रतिनियुक्ति/अटैचमेंट पर कार्यरत कर्मी भी अपने मूल बल के माध्यम से पात्र हैं।)
शैक्षणिक योग्यता (Education)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (Bachelor’s Degree) या समकक्ष योग्यता।
न्यूनतम सेवा अवधि (Service)बुनियादी प्रशिक्षण (Basic Training) सहित कम से कम 4 वर्ष की नियमित सेवा पूरी होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा (Age Limit)32 वर्ष (आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी)।
आयु में छूट (Age Relaxation)SC / ST वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट (अर्थात 37 वर्ष तक) दी जाएगी।
सेवा रिकॉर्ड और APARपिछले 5 वर्षों (या 4 वर्ष की सेवा होने पर 4 वर्षों) की APAR ग्रेडिंग न्यूनतम “Good” होनी चाहिए और नियुक्ति पत्र जारी होने तक सेवा रिकॉर्ड बेदाग (Clean Record) होना अनिवार्य है।
चिकित्सा श्रेणी (Medical Category)उम्मीदवार की मेडिकल कैटेगरी SHAPE-I होनी चाहिए।

CAPF SI LDCE Selection Process 2026

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार क्रमिक चरणों में पूरी की जाएगी। इनमें कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण (PST/PET), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) तथा चिकित्सा परीक्षा (DME) शामिल हैं। नीचे चयन प्रक्रिया के सभी चरण, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक मापदंड तालिका देखे:

चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)• कुल प्रश्न व अंक: 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (200 अंक), समय अवधि 3 घंटे 30 मिनट।• विषयवार अंक वितरण:1. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning) – 50 अंक2. कॉम्प्रिहेंशन एवं कम्युनिकेशन स्किल (Comprehension & Communication Skill) – 50 अंक (CRPF व SSB के लिए हिंदी/अंग्रेजी वैकल्पिक; BSF व ITBP के लिए अंग्रेजी अनिवार्य)3. संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) – 50 अंक4. सामान्य जागरूकता एवं विभागीय व्यावसायिक ज्ञान (General Awareness & Professional Knowledge) – 50 अंक• न्यूनतम अर्हक अंक (Minimum Qualifying Marks):– सामान्य / अन्य वर्ग: प्रत्येक भाग में न्यूनतम 45% और कुल मिलाकर 50% अंक।- SC / ST वर्ग: प्रत्येक भाग में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर 45% अंक।
चरण 2 (A): शारीरिक मानक परीक्षण (PST)पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई एवं सीना (Height & Chest):• सामान्य वर्ग (General): लंबाई 170 सेमी
चरण 2 (B): शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)पुरुष उम्मीदवारों के लिए (Qualifying):• 100 मीटर दौड़: 16 सेकंड में• 1.6 किलोमीटर दौड़: 6 मिनट 30 सेकंड में• लंबी कूद (Long Jump): 12 फीट• ऊंची कूद (High Jump): 3.9 फीट• गोला फेंक (Shot Put – 16 lbs): 14.8 फीट
महिला उम्मीदवारों के लिए (Qualifying):• 100 मीटर दौड़: 18 सेकंड में• 800 मीटर दौड़: 4 मिनट में• लंबी कूद (Long Jump): 9 फीट• ऊंची कूद (High Jump): 3 फीट• गोला फेंक: लागू नहीं
चरण 3: दस्तावेज़ सत्यापन (DV)पात्र उम्मीदवारों के स्नातक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, NOC, सेवा रिकॉर्ड, APAR ग्रेडिंग और जाति प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों का सत्यापन।
चरण 4: चिकित्सा परीक्षा (DME) और मेरिटSHAPE-I मानकों के तहत विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) आयोजित होगी। अंतिम मेरिट सूची CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर बलवार तैयार की जाएगी।

CAPF SI LDCE Salary 2026 

इस परीक्षा के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर (GD) के पद पर चयनित कर्मियों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आकर्षक वेतन और केंद्रीय सरकारी भत्ते प्रदान किए जाते हैं। 

पद का नामसब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी)
वेतन स्तर (Pay Matrix Level)लेवल-6 (Level-6)
मूल वेतनमान (Pay Scale)₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह
अतिरिक्त भत्ते एवं सुविधाएंमहंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), राशन मनी भत्ता, जोखिम/कठिनाई भत्ता (Risk & Hardship Allowance) और चिकित्सा सुविधाएं।

Important Links 

CAPF SI LDCE 2026 Apply Online Link 
CAPF SI LDCE Notification PDF 2026

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. CAPF SI LDCE Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

    इस विभागीय भर्ती के तहत कुल 1,167 सब-इंस्पेक्टर (GD) पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं।

  2. CAPF SI LDCE 2026 Application Date क्या है?

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 को समाप्त होगी।

  3. CAPF SI LDCE Eligibility 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

    BSF, CRPF, ITBP और SSB के स्नातक पास सेवारत पात्र जवान जिनकी 4 वर्ष की नियमित सेवा पूरी है, आवेदन कर सकते हैं।

  4. CAPF SI LDCE Age Limit 2026 क्या निर्धारित की गई है?

    उम्मीदवार की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 32 वर्ष होनी चाहिए, जबकि SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

  5. CAPF SI LDCE Selection Process 2026 में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

    चयन प्रक्रिया में CBT लिखित परीक्षा, PST/PET शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (DME) शामिल हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top