Apni Pathshala

Children’s Day 2026: परिचय, उद्देश्य, इतिहास एवं महत्वपूर्ण तथ्य

Children’s Day 2026: परिचय, उद्देश्य, इतिहास एवं महत्वपूर्ण तथ्य

संदर्भ: 

पूरे देश में आज 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस 2026 (Children’s Day 2026) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यह दिन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है.

बाल दिवस के बारे में:

  • परिचय: बाल दिवस, भारत में हर साल 14 नवंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय दिवस है। यह दिन स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
    • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन (Pandit Jawaharlal Nehru Birthday) 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में हुआ था. 
    • बच्चों के प्रति उनके अगाध स्नेह और लगाव के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू (Chacha Nehru) कहकर पुकारते थे.
    • नेहरू जी का मानना था कि “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. हम उनका जिस तरह से पालन-पोषण करेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा.”
  • भारत में बाल दिवस का इतिहास (Children’s Day History in India): 
  • प्रारंभिक चरण (20 नवंबर): वर्ष 1964 से पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, जिस दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व बाल दिवस (Universal Children’s Day) मनाया जाता है.
  • 1957 का ऐतिहासिक संदेश: नेहरू अभिलेखागार के अनुसार, 13 नवंबर 1957 को नेहरू जी ने स्वयं इच्छा जताई थी कि 14 नवंबर को उनके व्यक्तिगत जन्मदिन के बजाय ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाए.
  • 1964 का संसदीय प्रस्ताव: 27 मई 1964 को पंडित नेहरू के निधन के बाद, भारतीय संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. इसके तहत बच्चों के प्रति उनके योगदान को अमर रखने के लिए प्रतिवर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस (November 14 Children’s Day) के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई.
  • प्रमुख उद्देश्य:
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों तक समावेशी और सुलभ शिक्षा पहुँचाना (Child Education and Development).
  • बाल संरक्षण: बाल श्रम (Child Labour), बाल तस्करी, बाल विवाह और किसी भी प्रकार के शारीरिक या मानसिक शोषण से बच्चों की रक्षा करना.
  • स्वास्थ्य एवं पोषण: बच्चों में कुपोषण समाप्त करना और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं व सुरक्षित वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित करना.
  • बाल दिवस आयोजन (Children’s Day Celebration): 
  • शैक्षणिक गतिविधियां (Children’s Day Activities in Schools): देश भर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना सभा, नाटक, नृत्य, वाद-विवाद, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है.
  • राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पहल: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा इस अवसर पर बाल अधिकार जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाता है.

भारत में बाल अधिकार, संवैधानिक प्रावधान एवं नीतिगत ढांचा:

  • संवैधानिक सुरक्षा कवच (Constitutional Safeguards): भारतीय संविधान बच्चों के संरक्षण और विकास के लिए स्पष्ट प्रावधान करता है:
  • अनुच्छेद 21A: 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा जोड़ा गया यह अनुच्छेद 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान करता है.
  • अनुच्छेद 24: यह 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कारखानों, खदानों या किसी भी खतरनाक रोजगार में लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है.
  • अनुच्छेद 39(e) एवं 39(f): राज्य के नीति निदेशक तत्वों (DPSP) के तहत राज्य को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बच्चों की सुकुमार अवस्था का दुरुपयोग न हो और उन्हें गरिमामय वातावरण में स्वस्थ विकास के अवसर मिलें.
  • अनुच्छेद 45: यह राज्य को 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है.
  • प्रमुख वैधानिक कानून (Key Statutory Legislations): भारत सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित कठोर कानून बनाए हैं:
अधिनियम / नीति का नामवर्षप्रमुख उद्देश्य एवं प्रावधान
बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम (CPCR Act)2005राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) और राज्य आयोगों की स्थापना.
बाल विवाह निषेध अधिनियम (PCMA)2006समाज में बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना और इसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करना.
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act)2009प्राथमिक शिक्षा को सर्वसुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए वैधानिक ढांचा.
पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act)2012बच्चों को यौन अपराधों और शोषण से बचाने के लिए विशेष अदालतें और कठोर सजा.
राष्ट्रीय बाल नीति (National Policy for Children)201318 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक व्यक्ति को ‘बच्चा’ मानते हुए उत्तरजीविता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना.
किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act)2015देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास, दत्तक ग्रहण (Adoption) और सुधार की व्यवस्था.
  • प्रमुख संस्थागत योगदान: पंडित नेहरू ने भावी पीढ़ी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण देने के लिए आईआईटी (IITs), एम्स (AIIMS), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) जैसे शीर्ष संस्थानों की नींव रखी.
  • आधुनिक कल्याणकारी योजनाएं: वर्तमान में मिशन वात्सल्य (Mission Vatsalya), पोषण अभियान (POSHAN Abhiyaan), समग्र शिक्षा अभियान और पीएम-पोषण (मध्याह्न भोजन योजना) के माध्यम से बच्चों का समग्र मानव पूंजी विकास (Human Capital Development) किया जा रहा है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. भारत में बाल दिवस 2026 कब मनाया जाएगा?

उत्तर: भारत में बाल दिवस 2026 की तिथि (Bal Diwas 2026 Date) 14 नवंबर 2026 (शनिवार) है, जिसे पूरे देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया गया.

2. भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है, जो बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे और उन्हें राष्ट्र का भविष्य मानते थे.

3. पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू क्यों कहा जाता था?

उत्तर: नेहरू जी बच्चों के साथ घुलना-मिलना पसंद करते थे और हमेशा उनके कल्याण व शिक्षा की वकालत करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे.

4. भारत में बाल दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर: वर्ष 1957 में नेहरू जी के जीवनकाल में ही इसकी अनौपचारिक शुरुआत हुई थी, लेकिन 1964 में उनके निधन के बाद संसद के प्रस्ताव द्वारा इसे आधिकारिक रूप से 14 नवंबर को घोषित किया गया.

5. विश्व बाल दिवस और भारत के बाल दिवस में क्या अंतर है?

उत्तर: विश्व बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र की पहल पर प्रतिवर्ष 20 नवंबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है, जबकि भारत में राष्ट्रीय बाल दिवस 14 नवंबर को नेहरू जी की स्मृति में मनाया जाता है.

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top