Apni Pathshala

RRB Group D Score Card 2026 Out

RRB Group D Score Card 2026

RRB Group D Score Card 2026 Out

RRB Group D Score Card 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN 09/2025 के तहत आयोजित लेवल-1 परीक्षा का स्कोर कार्ड 16 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना RRB Group D CBT Score Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Score Card 2026 Overview

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट पर RRB Group D Score Card 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना व्यक्तिगत स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, रेलवे जोन, रॉ मार्क्स (Raw Marks), नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Normalized Marks), परसेंटाइल स्कोर और श्रेणीवार योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। यह भर्ती अभियान CEN 09/2025 विज्ञापन के तहत कुल 22,195 पदों के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 52,39,760 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसका परिणाम और कट-ऑफ पहले ही 12 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। जिसके तहत पीईटी के लिए कुल 42,909 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड 1 दिसंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards – RRBs)
परीक्षा का नामआरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D Level-1 Posts)
विज्ञापन संख्याCEN 09/2025
कुल रिक्तियां 22,195 पद
परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवार52,39,760 उम्मीदवार
पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार42,909 उम्मीदवार
सीबीटी परीक्षा तिथियां3 अगस्त से 25 अगस्त 2026
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि7 सितंबर 2026
रिजल्ट और कट-ऑफ जारी होने की तिथि12 नवंबर 2026
स्कोर कार्ड जारी होने की तिथि16 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
स्कोर कार्ड डाउनलोड की अंतिम तिथि1 दिसंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटरेलवे भर्ती बोर्ड आधिकारिक पोर्टल

RRB Group D Score Card 2026 Direct Download Link

रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर RRB Group D Score Card Download Link सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करके RRB DigiAlm स्कोर कार्ड लॉगिन पोर्टल से अपना RRB Group D Marks PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Score Card 2026 Download 

How to Download RRB Group D Score Card 2026?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं* सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल को ओपन करें।
चरण 2: स्कोर कार्ड लिंक खोजें* होमपेज पर CEN 09/2025 (Level-1 Posts) सेक्शन में जाएं और RRB Group D Score Card / Normalized Marks लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें* अब RRB DigiAlm लॉगिन पोर्टल पर अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (DDMMYYYY) दर्ज करें।
चरण 4: कैप्चा कोड सबमिट करें* स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कैप्चा कोड सही से भरें और Login बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: स्कोर कार्ड डाउनलोड करें* आपका RRB Group D Score Card 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

What Next After RRB Group D Score Card 2026?

RRB CBT परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) के लिए बुलाया जाएगा, जो संभावित रूप से दिसंबर 2026 में आयोजित होगी। पीईटी में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) से गुजरना होगा।

RRB Group D Physical Efficiency Test Requirements
उम्मीदवारवजनदौड़
पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)* 35 किलोग्राम वजन उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी।* 1000 मीटर (1 किमी) की दौड़ केवल एक ही अवसर में 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवार (Female Candidates)* 20 किलोग्राम वजन उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी।* 1000 मीटर (1 किमी) की दौड़ केवल एक ही अवसर में 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. RRB Group D Score Card 2026 कब जारी किया गया है?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D Score Card 2026 आधिकारिक रूप से 16 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे) को जारी किया गया है।

  2. RRB Group D Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    RRB DigiAlm पोर्टल या क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं, CEN 09/2025 स्कोरकार्ड लिंक चुनें, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

  3. RRB Group D स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए किन लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी?

    अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth – DDMMYYYY) की आवश्यकता होगी।

  4. RRB Group D Score Card 2026 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि क्या है?

    उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक पोर्टल से 1 दिसंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

  5. RRB Group D CBT में सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण क्या होगा?

    सीबीटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top