Apni Pathshala

Dadasaheb Phalke इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF) 2026 घोषित, जानिए विजेताओं की सूची

Dadasaheb Phalke इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF) 2026 घोषित, जानिए विजेताओं की सूची 

संदर्भ:

हाल ही में मुंबई में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF Awards 2026) के विजेताओं की घोषणा की गई। 

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 (DPIFF Awards 2026):

  • परिचय: DPIFF Awards, स्वतंत्र और निजी संस्था द्वारा आयोजित किया जाने वाला वार्षिक महोत्सव है, जो भारतीय सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन, वेब सीरीज, संगीत और वैश्विक सिनेमा (International Cinema) की प्रतिभाओं को सम्मानित करता है।
    • धुंडिराज गोविंद फाल्के ने 1913 में भारत की पहली पूर्ण लंबाई वाली मूक फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ का निर्माण किया था। उनके नाम पर स्थापित पुरस्कार भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम हैं।
    • DPIFF की स्थापना 2012 में हुई और यह 2016 में औपचारिक रूप से स्थापित हुआ।
    • 20 नवंबर 2026 को मुंबई में DPIFF Awards 2026 हेतु 41 श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई। 
  • भारतीय फिल्म श्रेणी के मुख्य विजेता (Indian Film Categories):
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film): धुरंधर (Dhurandhar)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor): रणवीर सिंह (फिल्म: धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress): अनीत पड्डा (फिल्म: सैयारा)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Best Director): आदित्य धर (फिल्म: धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्माता (Producer of the Year): लोकेश धर, आदित्य धर और ज्योति देशपांडे (फिल्म: धुरंधर)
  • फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान (Outstanding Contribution to the Film Industry): कमल हासन (Kamal Haasan)
  • संगीत उद्योग में उत्कृष्ट योगदान (Outstanding Contribution in Music Industry): इलैयाराजा (Ilaiyaraaja)
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Supporting Actor): विनीत कुमार सिंह (फिल्म: छावा) 
  • नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor in a Negative Role): अक्षय खन्ना (फिल्म: धुरंधर)
  • हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor in a Comic Role): रितेश देशमुख (फिल्म: हाउसफुल 5) 
  • ओटीटी, टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन श्रेणी (OTT, TV & Digital Categories):
  • सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज निर्देशक (Best Director – Web Series): आर्यन खान (‘द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए)
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor – Web Series): जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीजन 2)
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress – Web Series): शेफाली शाह (दिल्ली क्राइम सीजन 3)
  • कॉमेडियन ऑफ द ईयर (Comedian of the Year): समय रैना (Samay Raina)
  • टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर (Television Series of the Year): तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  • टेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री: अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी (‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए) 
  • अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा एवं वैश्विक सम्मान (International Cinema Honours):
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म (Best International Feature Film): अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash)
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता (Best Actor in an International Film): माइकल बी. जॉर्डन (फिल्म: सिनर्स)
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री (Best Actress in an International Film): जेसी बकले (फिल्म: हैमनेट)
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय निर्देशक (Best Director in an International Film): पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (International Artist of the Year): टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift)
  • वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान (Outstanding Contribution in Global Cinema): जेम्स कैमरून (James Cameron) 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: Dadasaheb Phalke Award 2026 (72nd National Film Awards) का आधिकारिक विजेता कौन है?

उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 सितंबर 2026 को वरिष्ठ कन्नड़ और हिंदी अभिनेता अनंत नाग को भारत सरकार के आधिकारिक दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। 

प्रश्न 2: Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2026 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म कौन सी बनी?

उत्तर: 20 नवंबर 2026 को आयोजित DPIFF अवॉर्ड्स में आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) चुना गया है।

प्रश्न 3: DPIFF Awards 2026 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार किसे मिला?

उत्तर: इस समारोह में रणवीर सिंह (‘धुरंधर’ के लिए) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अनीत पड्डा (‘सैयारा’ के लिए) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। 

प्रश्न 4: Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2026 में किन विदेशी हस्तियों को सम्मानित किया गया?

उत्तर: इस समारोह में मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर तथा निर्देशक जेम्स कैमरून को वैश्विक सिनेमा में योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top