Apni Pathshala

12 दिसंबर को समाप्त होने वाली है India-Bangladesh Ganga Water Sharing Treaty 1996

12 दिसंबर को समाप्त होने वाली है India-Bangladeh Ganga Water Sharing Treaty 1996

संदर्भ:

भारत-बांग्लादेश गंगा जल बंटवारा संधि (India-Bangladesh Ganga Water Sharing Treaty 1996) अपनी 30 वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी करने के बाद आगामी 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रही है। 

  • इसके चलते हाल ही में ढाका में दोनों देशों की संयुक्त समिति की 91वीं बैठक आयोजित हुई, लेकिन संधि के नवीनीकरण (Renewal) पर अभी तक कोई औपचारिक राजनीतिक वार्ता शुरू नहीं हो पाई है।

भारत-बांग्लादेश गंगा जल बंटवारा संधि:

  • परिचय: भारत-बांग्लादेश गंगा जल बंटवारा संधि (जिसे फरक्का जल संधि भी कहा जाता है) 30 वर्षीय द्विपक्षीय समझौता है। इसका उद्देश्य शुष्क मौसम (1 जनवरी से 31 मई) में फरक्का बैराज पर गंगा नदी के उपलब्ध जल का दोनों देशों के बीच निर्धारण और बंटवारा करना है।
  • पृष्ठभूमि: भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 54 सीमा-पार नदियां (Transboundary Rivers) प्रवाहित होती हैं, लेकिन गंगा एकमात्र ऐसी नदी है जिसके जल बंटवारे पर दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय संधि अस्तित्व में है।
    • कोलकाता बंदरगाह (Kolkata Port) की नौगम्यता (Navigability) बनाए रखने और हुगली नदी में जमा गाद (Silt) को साफ करने के लिए भारत ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का बैराज (Farakka Barrage) का निर्माण किया।
      • यह बैराज बांग्लादेश सीमा से लगभग 20 किलोमीटर पहले स्थित है और वर्ष 1975 में चालू हुआ था। 
  • पूर्ववर्ती समझौते: 1972 में दोनों देशों ने संयुक्त नदी आयोग (Joint Rivers Commission – JRC) का गठन किया। इसके बाद 1977 में एक पांच-वर्षीय समझौता और 1982 तथा 1985 में समझौता ज्ञापन (MoUs) हस्ताक्षरित हुए।
  • 1996 की ऐतिहासिक संधि: दशकों के विवाद के बाद 12 दिसंबर 1996 को नई दिल्ली में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 30 वर्षीय India-Bangladesh Ganga Water Sharing Treaty 1996 पर हस्ताक्षर किए।
  • संधि के प्रमुख प्रावधान: India-Bangladesh Ganga Water Sharing Treaty मुख्य रूप से 1 जनवरी से 31 मई के बीच शुष्क मौसम (Dry Season) के दौरान फरक्का बैराज पर उपलब्ध जल के बंटवारे को नियंत्रित करती है, जिसे 10-10 दिनों की अवधियों में बांटा गया है: 
  • जल बंटवारा अनुपात (Water Sharing Ratio):
    • यदि फरक्का पर जल की उपलब्धता 70,000 क्यूसेक (Cusecs) या उससे कम है, तो दोनों देशों को 50% – 50% पानी मिलेगा।
    • यदि जल उपलब्धता 70,000 से 75,000 क्यूसेक के बीच है, तो बांग्लादेश को 35,000 क्यूसेक और शेष पानी भारत को मिलेगा।
    • यदि जल उपलब्धता 75,000 क्यूसेक या उससे अधिक है, तो भारत को 40,000 क्यूसेक और शेष सारा पानी बांग्लादेश को प्राप्त होगा।
  • अत्यंत संकट की स्थिति: 11 मार्च से 10 मई के बीच के सबसे शुष्क समय में, दोनों देशों को तीन-तीन बार 10-10 दिनों के चक्र में 35,000 क्यूसेक जल की गारंटी दी गई है।
  • समीक्षा एवं नवीनीकरण खंड (Review and Renewal Clause): अनुच्छेद-10 के तहत हर पांच साल में संधि की समीक्षा का प्रावधान है।
    • अनुच्छेद-12 के अनुसार यह संधि 30 वर्षों के लिए प्रभावी है और स्वतः नवीनीकृत (Automatic Renewal) नहीं होती, बल्कि इसे केवल आपसी सहमति (Mutual Consent) से ही बढ़ाया जा सकता है। 
  • वर्तमान स्थिति और मुद्दे:
  • बांग्लादेश की ‘गारंटी क्लॉज’ की मांग: बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी अनी ने 1977 के समझौते की तरह नए समझौते में ‘गारंटी खंड’ (Guarantee Clause) को पुनः शामिल करने की मांग उठाई है, ताकि शुष्क मौसम में उन्हें न्यूनतम निश्चित जल प्रवाह मिल सके। हालांकि, समय की कमी को देखते हुए हाल ही में ढाका ने नए समझौते की जिद छोड़कर मौजूदा संधि के नवीनीकरण (Renewal) पर सकारात्मक संकेत दिए हैं।
  • भारत की घरेलू एवं संघीय चिंताएं:
    • बिहार का विरोध: बिहार सरकार और क्षेत्रीय दलों का मानना है कि फरक्का बैराज के कारण गंगा नदी में गाद जमा हो रही है, जिससे बिहार को हर साल भीषण बाढ़ और पारिस्थितिक क्षति का सामना करना पड़ता है। वे संधि को इसके वर्तमान स्वरूप में आगे न बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
    • पश्चिम बंगाल की जरूरतें: भारत के संविधान में जल राज्य सूची (State List) का विषय है। पश्चिम बंगाल ने बढ़ती आबादी और औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए अधिक पानी की मांग रखी है। भारत सरकार ने अंतर-मंत्रालयी बैठकों में पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल किया है। 
  • जलवायु परिवर्तन और घटता जल प्रवाह: 1996 की संधि 1949 से 1988 के बीच के पुराने जल-प्रवाह आंकड़ों पर आधारित थी।
    • आज ग्लोबल वार्मिंग, हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने और अनियमित मानसून के कारण गंगा की जल-प्रवाह क्षमता (Hydrology) पूरी तरह बदल चुकी हैं।

महत्वपूर्ण आयाम:

  • द्विपक्षीय संबंधों की आधारशिला: बांग्लादेश के लिए गंगा का पानी कृषि, मत्स्य पालन, पेयजल और सुंदरबन मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र (Sundarbans Ecosystem) की जीवनरेखा है। संधि के बिना 12 दिसंबर के बाद जल बंटवारे में कानूनी शून्यता (Legal Vacuum) पैदा हो सकती है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा।
  • अन्य जल संधियों पर प्रभाव: गंगा संधि का सफल नवीनीकरण लंबे समय से लंबित तीस्ता नदी जल बंटवारा समझौते (Teesta River Water Sharing) और अन्य साझा नदियों के प्रबंधन के लिए विश्वास बहाली का कार्य करेगा।
  • चीन का बढ़ता प्रभाव: यदि भारत और बांग्लादेश के बीच जल-कूटनीति (Hydro-diplomacy) विफल होती है, तो बांग्लादेश नदी प्रबंधन परियोजनाओं के लिए चीन की ओर रुख कर सकता है, जो भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (Neighbourhood First) नीति के लिए रणनीतिक चुनौती होगी।
  • अंतरिम विस्तार का विकल्प: विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम समय-सीमा में नई संधि पर सहमति बनना कठिन है, इसलिए दोनों देश अस्थायी रूप से मौजूदा संधि को अंतरिम विस्तार (Interim Extension) दे सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: भारत-बांग्लादेश Ganga Water Sharing Treaty कब समाप्त हो रही है?

उत्तर: वर्ष 1996 में हस्ताक्षरित 30 वर्षीय भारत-बांग्लादेश गंगा जल बंटवारा संधि अपनी निर्धारित अवधि पूरी करने के बाद 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रही है। 

प्रश्न 2: 1996 की गंगा जल संधि पर किन नेताओं ने हस्ताक्षर किए थे?

उत्तर: इस ऐतिहासिक संधि पर 12 दिसंबर 1996 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हस्ताक्षर किए थे।

प्रश्न 3: गंगा जल बंटवारा संधि मुख्य रूप से किस स्थान और अवधि के लिए लागू होती है?

उत्तर: यह संधि मुख्य रूप से 1 जनवरी से 31 मई के शुष्क मौसम के दौरान फरक्का बैराज पर गंगा नदी के जल बंटवारे को नियंत्रित करती है। 

प्रश्न 4: संधि के नवीनीकरण को लेकर बांग्लादेश की मुख्य मांग क्या है?

उत्तर: बांग्लादेश की मुख्य मांग 1977 के समझौते की तरह नए समझौते में ‘गारंटी क्लॉज’ शामिल करना है, ताकि शुष्क मौसम में उसका हिस्सा सुनिश्चित रहे। 

प्रश्न 5: भारत और बांग्लादेश के बीच जल विवादों को सुलझाने वाला आधिकारिक तंत्र कौन सा है?

उत्तर: दोनों देशों के बीच गंगा सहित सभी 54 साझा नदियों से जुड़े विवादों पर चर्चा के लिए संयुक्त नदी आयोग (Joint Rivers Commission) कार्यरत है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top