Apni Pathshala

Ladakh बना भारत का पहला 100% Organic Union Territory

Ladakh बना भारत का पहला 100% Organic Union Territory संदर्भ:

हाल ही में लद्दाख भारत का पहला 100% ऑर्गेनिक केंद्रशासित प्रदेश (Ladakh First 100% Organic Union Territory) बना। इससे पहले सिक्किम वर्ष 2016 में भारत का पहला पूर्ण जैविक राज्य बना था। 

लद्दाख की ऐतिहासिक उपलब्धि:

  • घोषणा: लद्दाख प्रशासन द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को लेह और कारगिल दोनों जिलों की समस्त कृषि भूमि को पूर्णतः जैविक घोषित किया गया।
    • पूर्णतः जैविक, ऐसी उत्पादन प्रणाली से है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों, सिंथेटिक कीटनाशकों और कृत्रिम रसायनों का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसकी जगह कम्पोस्ट, हरी खाद, फसल चक्र और प्राकृतिक तरीकों से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखी जाती है।
  • घोषणाकर्ता: लद्दाख के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) विनय कुमार सक्सेना। 
  • नोडल विभाग: इस महत्वाकांक्षी मिशन का कार्यान्वयन लद्दाख के कृषि विभाग (Agriculture Department, Ladakh) द्वारा किया गया। 
  • प्रमाणीकरण स्तर: इस उपलब्धि के अंतर्गत लेह और कारगिल जिलों के कुल 207 गांवों को आधिकारिक जैविक प्रमाणपत्र (Organic Certification) प्राप्त हुआ है। 
  • नीतिगत हस्तक्षेप: लद्दाख को रसायन मुक्त खेती (Chemical-Free Farming) की ओर ले जाने के लिए प्रशासन ने कई सख्त और चरणबद्ध कदम उठाए: 
  • उर्वरक वितरण (मार्च 2026): बुवाई के मौसम से पहले किसानों को किसी संकट से बचाने के लिए प्रशासन ने मार्च 2026 में गांवों तक जैविक खाद (Organic Fertiliser) की खेप पहुंचाई।
  • पूर्ण प्रतिबंध आदेश (जुलाई 2026): 18 जुलाई 2026 को उपराज्यपाल ने एक कड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया। इसके तहत पूरे लद्दाख क्षेत्र में रासायनिक और सिंथेटिक उर्वरकों (Synthetic Fertilisers) की खरीद, बिक्री, वितरण, विपणन और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • दंडात्मक प्रावधान (Penalty Provisions): रासायनिक उर्वरकों के अवैध उपयोग या बिक्री का उल्लंघन करने वालों पर न्यूनतम ₹10,000 के जुर्माने का प्रावधान किया गया।
  • जैविक प्रमाणीकरण मानक:
  • प्रमाणीकरण प्रणाली: लद्दाख में जैविक खेती के मानकों को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (National Programme for Organic Production – NPOP) और भारत की सहभागी गारंटी प्रणाली (PGS-India) का पालन किया गया।
    • एनपीओपी (NPOP) का प्रशासन वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत एपीडा (APEDA) द्वारा किया जाता है।
  • तकनीकी साझेदारी: जैविक रूपांतरण की इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लद्दाख प्रशासन ने जुलाई 2021 में सिक्किम राज्य जैविक प्रमाणन एजेंसी (SSOCA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे।
  • प्रमुख जैविक फसलें और उत्पाद (Major Organic Crops and Produce): उच्च-ऊंचाई वाले इस शीत मरुस्थल (High-Altitude Cold Desert) की अनूठी कृषि-पारिस्थितिक स्थितियों में निम्नलिखित उच्च-मूल्य वाली फसलें उगाई जाती हैं: 
  • खुबानी (Apricots): लद्दाख की खुबानी विश्व प्रसिद्ध है।
  • सी बकथॉर्न (Sea Buckthorn): औषधीय गुणों से भरपूर इस स्थानीय बेरी को ‘लद्दाख गोल्ड’ भी कहा जाता है।
  • कूटू (Buckwheat) और जौ (Barley): ये पारंपरिक मोटे अनाज स्थानीय खाद्य सुरक्षा का मुख्य आधार हैं।
  • सब्जियां (Vegetables): बिना किसी कीटनाशक के उगाई जाने वाली स्थानीय हरी सब्जियां। 
विशेष: कोटपूतली-बहरोड़ ज़िले की बामनवास कांकड़ ग्राम पंचायत जनवरी 2026 में राजस्थान (और उत्तर-पश्चिम भारत) की पहली पूर्णतः जैविक-प्रमाणित पंचायत बनी। 

लद्दाख की इस उपलब्धि का महत्व:

  • हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा (Protecting Fragile Himalayan Ecosystem): लद्दाख एक अत्यंत संवेदनशील उच्च-ऊंचाई वाला क्षेत्र है। सिंथेटिक रसायनों और कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगने से यहां की मिट्टी की उर्वरता (Soil Health) और सीमित जल संसाधनों को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।
  • जैव विविधता का संरक्षण (Biodiversity Conservation): रासायनिक आदानों के समाप्त होने से स्थानीय सूक्ष्मजीवों, परागणकों (Pollinators) और दुर्लभ वनस्पतियों के प्राकृतिक आवास सुरक्षित रहेंगे।
  • किसानों की आय में वृद्धि (Enhancing Farmers’ Incomes): वैश्विक और घरेलू बाजारों में प्रमाणित जैविक उत्पादों की भारी मांग है। ‘100% ऑर्गेनिक’ ब्रांडिंग मिलने से लद्दाख के किसानों को खुबानी और सी बकथॉर्न जैसे उत्पादों के लिए प्रीमियम मूल्य (Premium Pricing) मिल सकेगा।
  • इको-टूरिज्म और सतत विकास (Eco-Tourism and Sustainable Development): पूर्ण जैविक केंद्रशासित प्रदेश बनने से लद्दाख की पहचान एक पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में और मजबूत होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: भारत का पहला 100% ऑर्गेनिक केंद्रशासित प्रदेश कौन बना है?

उत्तर: लद्दाख भारत का पहला 100% ऑर्गेनिक केंद्रशासित प्रदेश (100% Organic Union Territory) बना है, जिसकी आधिकारिक घोषणा 25 अक्टूबर 2026 को की गई। 

प्रश्न 2: लद्दाख को 100% ऑर्गेनिक केंद्रशासित प्रदेश किसने घोषित किया?

उत्तर: लद्दाख के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) विनय कुमार सक्सेना ने लेह और कारगिल जिलों की कृषि भूमि को पूर्ण जैविक घोषित किया। 

प्रश्न 3: लद्दाख में रासायनिक उर्वरकों पर प्रतिबंध कब लगाया गया?

उत्तर: लद्दाख प्रशासन ने 18 जुलाई 2026 को रासायनिक और सिंथेटिक उर्वरकों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। 

प्रश्न 4: लद्दाख के कितने गांवों को जैविक प्रमाणन मिला है?

उत्तर: इस अभियान के तहत लेह और कारगिल जिलों के कुल 207 गांवों को आधिकारिक जैविक प्रमाणपत्र (Organic Certification) प्रदान किया गया है। 

प्रश्न 5: लद्दाख के प्रमुख जैविक कृषि उत्पाद कौन-कौन से हैं?

उत्तर: लद्दाख के प्रमुख जैविक उत्पादों में खुबानी (Apricots), सी बकथॉर्न (Sea Buckthorn), कूटू (Buckwheat), जौ (Barley) और स्थानीय सब्जियां शामिल हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top