Apni Pathshala

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 (Global Finance Central Banker Report Card 2024) में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिली हैं।

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड :

इस रिपोर्ट को ग्लोबल फाइनेंस मैगज़ीन द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो 1994 से इसे जारी कर रही है। इस रिपोर्ट में लगभग 100 देशों, क्षेत्रों, और संघटनों के केंद्रीय बैंक गवर्नरों के कार्यों का विश्लेषण और ग्रेडिंग की जाती है। इन गवर्नरों को “A+” से लेकर “F” तक की ग्रेडिंग दी जाती है, जिसमें “A+” उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है।

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 (Global Finance Central Banker Report Card 2024): एक विश्लेषण

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों के प्रदर्शन का वार्षिक मूल्यांकन है।

2024 की रिपोर्ट में “A+” उच्चतम ग्रेडिंग प्राप्त गवर्नर:

  1. शक्तिकांत दास – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर, जिन्हें लगातार दूसरे वर्ष “A+” ग्रेड मिला है। दास ने भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनाए रखने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शक्तिकांत दास के बारे में-

·     शक्तिकांत दास वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर हैं।

·     वे दिसंबर 2018 से इस पद पर कार्यरत हैं।

·     शक्तिकांत दास भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1980 बैच के अधिकारी हैं और तमिलनाडु कैडर से आते हैं।

·     शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी 1957 को हुआ था। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उनके करियर में उन्होंने वित्त मंत्रालय के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिसमें आर्थिक मामलों के सचिव और राजस्व सचिव के पद शामिल हैं।

·     RBI के गवर्नर के रूप में, उन्होंने कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में योगदान दिया है, जैसे कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना, मुद्रास्फीति पर नियंत्रण और कोविड-19 महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था के लिए राहत पैकेज की घोषणा।

·     उनके नेतृत्व में, भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न वित्तीय सुधारों को लागू किया और भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए। शक्तिकांत दास को उनकी नीतिगत समझ और वित्तीय मामलों में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।

 

  1. क्रिश्चियन केटेल थॉम्सन – डेनमार्क के केंद्रीय बैंक के गवर्नर, जिन्हें भी “A+” ग्रेड दिया गया है। उनकी मौद्रिक नीतियों ने देश में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित की है।
  2. थॉमस जॉर्डन – स्विस नेशनल बैंक के अध्यक्ष, जिन्हें भी “A+” ग्रेड मिला है। उनकी नीतियों ने स्विट्जरलैंड की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा है।

“A” ग्रेड प्राप्त करने वाले गवर्नर:

  • ब्राज़ील: रोबर्टो कैंपोस नेटो
  • चिली: रोसन्ना कोस्टा
  • मॉरीशस: हर्वेश कुमार सीगोलम
  • मोरक्को: अब्देल्लातिफ जोहरी
  • दक्षिण अफ्रीका: लेसेट्जा कगन्यागो
  • श्रीलंका: नंदलाल वीरसिंघे
  • वियतनाम: गुयेन थी होंग

“A-” ग्रेड प्राप्त करने वाले गवर्नर:

  • कंबोडिया: चिया सेरे
  • कनाडा: टिफ मैकलेम
  • कोस्टा रिका: रोजर माद्रिगल लोपेज
  • डोमिनिकन गणराज्य: हेक्टर वेल्डेज़ अल्बिज़ु
  • यूरोपीय संघ: क्रिस्टीन लगार्ड
  • ग्वाटेमाला: अल्वारो गोंजालेज़ रिची
  • इंडोनेशिया: पेरी वार्जियो
  • जमैका: रिचर्ड बाइल्स
  • जोर्डन: एडेल अल-शर्कास
  • मंगोलिया: बयद्रन ल्खाग्वसुरेन
  • नॉर्वे: इडा वोल्डेन बाचे
  • पेरू: जूलियो वेलार्डे फ्लोर्स
  • फिलीपींस: एली रेमोलोना
  • स्वीडन: एरिक थेडीन
  • संयुक्त राज्य अमेरिका: जेरोम हैडेन पॉवेल

रिपोर्ट का महत्व:

इस रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक गवर्नरों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कई मापदंडों पर किया जाता है, जैसे:

  • मुद्रास्फीति नियंत्रण: महंगाई पर काबू पाने की गवर्नर की क्षमता।
  • आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य: देश की आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने में सफलता।
  • मुद्रा स्थिरता: मुद्रा की स्थिरता बनाए रखने की उनकी क्षमता।
  • ब्याज दर प्रबंधन: ब्याज दरों का प्रभावी प्रबंधन।

इस रिपोर्ट का उद्देश्य उन गवर्नरों की पहचान करना है जिन्होंने मौलिकता, रचनात्मकता, और दृढ़ता के साथ अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए उच्च ब्याज दरों का प्रयोग प्रमुख हथियार रहा है, और इस दिशा में जिन गवर्नरों ने उत्कृष्ट कार्य किया, उन्हें “A+” ग्रेड दिया गया।

Global Finance के बारे में –

Global Finance की स्थापना 1987 में हुई थी। इस मैगज़ीन के 50,000 ग्राहक हैं और इसके पाठक 193 देशों में फैले हुए हैं। Global Finance मुख्य रूप से उन वरिष्ठ अधिकारियों के लिए है जो बड़ी कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में निवेश और रणनीति से जुड़े फैसले लेते हैं। इसकी वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों पर आधारित लेख और विश्लेषण मिलते हैं। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है और इसके दुनिया भर में कार्यालय हैं। Global Finance नियमित रूप से बैंकों और वित्तीय सेवाओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदाताओं का चयन करता है, और इसके पुरस्कार वैश्विक वित्तीय क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मानक माने जाते हैं।

निष्कर्ष:

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 (Global Finance Central Banker Report Card 2024), केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की प्रभावशीलता का महत्वपूर्ण सूचक है। इस रिपोर्ट के परिणाम दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर केंद्रीय बैंकों के प्रभाव को दर्शाते हैं और उनके द्वारा किए गए मौद्रिक नीतियों के प्रभाव का आकलन करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का शीर्ष स्थान प्राप्त करना, भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता और विकास में उनके योगदान का प्रमाण है।\

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top