AB-PMJAY
AB-PMJAY –
संदर्भ:
हाल ही में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का दायरा बढ़ाकर 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) क्या है?
यह आयुष्मान भारत का दूसरा घटक है, जिसका शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन योजना है, जिसका उद्देश्य 12 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों (लगभग 55 करोड़ लोग) को प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करना है। योजना का लाभ माध्यमिक और तृतीयक अस्पताल में भर्ती उपचार के लिए मिलता है। लाभार्थी परिवारों की पहचान SECC(Socio Economic and Caste Census)-2011 के आधार पर की गई है।
उद्देश्य:
i. स्वास्थ्य खर्च के कारण गरीबी में गिरने से रोकना।
ii. अनुमानतः हर साल 6 करोड़ लोग अत्यधिक इलाज खर्च के चलते गरीबी में फंस जाते हैं।
(PM-JAY) की मुख्य विशेषताएं: पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा/आश्वासन योजना है जो पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
- बीमा कवरेज:
- प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस कवर।
- द्वितीयक और तृतीयक अस्पताल में भर्ती, उपचार के लिए।
- लाभार्थी:
- 12 करोड़+ गरीब और कमजोर परिवार, यानी लगभग 55 करोड़ लाभार्थी।
- परिवार के आकार, आयु या लिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं।
- सभी पूर्व-मौजूदा बीमारियाँ पहले दिन से कवर।
- सेवा का प्रकार और पहुंच:
- कैशलेस इलाज की सुविधा सीधे अस्पताल में उपलब्ध।
- भारत भर में 31,466 सूचीबद्ध सार्वजनिक या निजी अस्पताल में लाभ लिया जा सकता है।
- शामिल खर्च:
- भर्ती से पहले के 3 दिन और भर्ती के बाद के 15 दिन तक के खर्च शामिल
- कवर की जाने वाली सेवाएं:
- लगभग 1,929 प्रक्रियाएं कवर:
- दवाएं, उपकरण
- चिकित्सक और सर्जन की फीस
- ऑपरेशन थिएटर (OT), ICU शुल्क
- कमरे का किराया आदि
6. कब से प्रभावी: 29 अक्टूबर, 2024 से
- (AB-PMJAY) का दायरा बढ़ाकर 70 वर्ष करने के मायने ?
- 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया गया है।
निष्कर्ष:
PM-JAY एक व्यापक और पूरी तरह सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल कर चुकी है। यह योजना देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा देकर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और समावेशी बनाती है।