Apni Pathshala

उन्नत कमांड इंटेलिजेंस एप्लिकेशन कौटिल्य

उन्नत कमांड इंटेलिजेंस एप्लिकेशन कौटिल्य

Advanced Command Intelligence Application Kautilya

 

संदर्भ:

भारतीय सेना ने हाल ही में अपनी परिचालन और प्रशासनिक क्षमताओं को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करने के लिए ‘कौटिल्य’ (Kautilya) नामक एक अत्याधुनिक कमांड इंटेलिजेंस एप्लीकेशन लॉन्च किया।

कौटिल्य एप्लिकेशन क्या हैं?

‘कौटिल्य’ भारतीय सेना द्वारा विकसित एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित कमांड इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है। यह एक ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम है जो सेना के भीतर कच्चे और बिखरे हुए डेटा को संरचित रूप में परिवर्तित करता है ताकि सैन्य संचालन और नीति-निर्माण को पूरी तरह से डेटा-संचालित बनाया जा सके।

  • ‘कौटिल्य’ एप्लीकेशन को भारतीय सेना के सूचना प्रणाली महानिदेशालय (Directorate General of Information Systems – DGIS) द्वारा स्वदेशी प्रयासों और आंतरिक अनुसंधान के माध्यम से तैयार किया गया है।

मुख्य उद्देश्य:

  • त्वरित निर्णय प्रक्रिया (Data to Decision): इसका प्राथमिक उद्देश्य ‘डेटा-टू-डिसीजन’ चक्र को गति देना है। यह कमांडरों को जटिल सैन्य इनपुट्स का त्वरित विश्लेषण प्रदान करता है।
  • डिजिटल सशक्तिकरण: सेना को भविष्य के युद्धों के लिए एक ‘AI-Ready’ बल के रूप में तब्दील करना।
  • डेटा प्रबंधन को सुदृढ़ करना: मैन्युअल रिपोर्टिंग को समाप्त कर जमीनी स्तर पर संरचित डेटा जेनरेशन (Structured Data Generation) को मजबूत करना।
  • प्रशासनिक सुगमता: सैन्य रसद, प्रशिक्षण और कार्मिक प्रबंधन में लालफीताशाही और मानवीय त्रुटियों को कम करना। 

मुख्य विशेषताएं:

  • एआई को-पायलट (AI Co-pilot): यह कमांडरों के लिए एक इंटेलिजेंट सहायक के रूप में कार्य करता है, जो जटिल सैन्य परिस्थितियों में संभावित समाधान सुझाता है।
  • मल्टी-फॉर्मेट डेटा प्रोसेसिंग: यह सिस्टम हस्तलिखित दस्तावेजों (Handwritten Docs), फील्ड रिपोर्टों, डिजिटल फाइलों, टैबलेट इनपुट और OCR स्कैन से डेटा को तुरंत प्रोसेस कर सकता है।
  • स्रोत पर डेटा प्रविष्टि (Data Entry at Source): अग्रिम मोर्चों या फील्ड चौकियों पर तैनात सैनिक टैबलेट के माध्यम से सीधे रीयल-टाइम डेटा फीड कर सकते हैं।
  • नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP): इसमें एनएलपी-आधारित इंटरफ़ेस है, जिससे सैन्य अधिकारी सामान्य बोलचाल की भाषा में प्रश्न पूछकर जटिल खुफिया डेटा का विश्लेषण प्राप्त कर सकते हैं।
  • निर्बाध एकीकरण (Seamless Integration): यह प्लेटफॉर्म भारतीय सेना के पहले से चल रहे अन्य डिजिटल और लॉजिस्टिक्स डेटा नेटवर्क के साथ आसानी से तालमेल बिठा लेता है।
  • एआई-सक्षम डैशबोर्ड: यह रीयल-टाइम विजुअलाइजेशन और सिचुएशनल अवेयरनेस (परिस्थिति जन्य समझ) के लिए उन्नत डैशबोर्ड प्रदान करता है। 

महत्व:

  • रीयल-टाइम रणनीतिक योजना: यह एप्लिकेशन कर्मियों (Personnel), सैन्य उपकरणों, हथियारों, प्रशिक्षण, राशन और परिचालन तत्परता से संबंधित डेटा का एक ही स्थान पर विश्लेषण करता है। इससे युद्ध के समय कमांडरों को त्वरित और सटीक रणनीतिक योजना बनाने में मदद मिलती है।
  • खतरे का अग्रिम आकलन: ‘कौटिल्य’ जटिल डेटा पैटर्न का अध्ययन कर दुश्मन की गतिविधियों और संभावित सुरक्षा जोखिमों का पूर्वानुमानात्मक आकलन (Predictive Assessment) करने में सक्षम है।
  • ‘ईयर ऑफ नेटवर्किंग एंड डेटा सेंट्रिसिटी’ के अनुरूप: सेना ने वर्ष 2026 को ‘नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी का वर्ष’ घोषित किया है। ‘कौटिल्य’ इस रणनीतिक विजन को धरातल पर उतारने वाला मुख्य स्तंभ है।
  • प्रशासनिक दक्षता में सुधार: सैन्य रसद (Logistics) और परिचालन योजना में पारदर्शिता लाकर यह रक्षा प्रबंधन को अत्यधिक चुस्त और प्रभावी बनाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top