Agni-5
संदर्भ:
भारत ने अपनी पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। यह परीक्षण बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया। इसे स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (Strategic Force Command) की देखरेख में परीक्षण किया गया।
अग्नि–5: भारत की सबसे एडवांस मिसाइल और रणनीतिक अहमियत:
भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को और मज़बूत करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) अग्नि–5 का सफल परीक्षण किया है। यह DRDO द्वारा विकसित अत्याधुनिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 5,000 किमी से अधिक है।
प्रमुख विशेषताएँ:
- MIRV तकनीक: एक साथ कई टारगेट नष्ट करने की क्षमता।
- वॉरहेड क्षमता: 1.5 टन परमाणु हथियार या 7.5 टन बंकर बस्टर ले जाने में सक्षम।
- डिज़ाइन: 17 मीटर लंबी, 2 मीटर चौड़ी, 50 टन वजनी और तीन चरणों वाला ठोस ईंधन।
- लॉन्च सिस्टम: रोड-मोबाइल और कैनिस्टराइज्ड, जिससे तुरंत तैनात किया जा सके।
- नेविगेशन: रिंग लेज़र जायरोस्कोप और उन्नत गाइडेंस सिस्टम, जो इसे बेहद सटीक बनाते हैं।
रणनीतिक अहमियत:
- पाकिस्तान, चीन, तुर्किये सहित एशिया व यूरोप के हिस्सों तक मार करने में सक्षम।
- दुश्मन के न्यूक्लियर सिस्टम, रडार, कंट्रोल सेंटर और बंकर नष्ट करने की ताक़त।
- भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता और सामरिक स्थिति को मज़बूत करता है।
MIRV तकनीक क्या है?
MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) तकनीक एक मिसाइल को एक साथ कई अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाती है।
- एक ही मिसाइल से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित कई जगहों पर वारहेड गिराए जा सकते हैं।
- इसके लिए ज़रूरी है –
- इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलें
- छोटे और हल्के वारहेड
- सटीक गाइडेंस सिस्टम
- अलग-अलग लक्ष्यों पर वारहेड रिलीज की क्षमता
क्यों है खास?
- MIRV तकनीक विकसित करना बेहद जटिल है।
- यह एक देश की सामरिक (Strategic) क्षमता का महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है।
- कुछ ही देशों ने इसे हासिल किया है।
किन देशों के पास है?
- रूस, चीन, अमेरिका, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम
- माना जाता है कि इजरायल के पास भी हो सकती है
- पाकिस्तान भी इसे विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।
क्या है स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC)?
- परिभाषा: स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) भारत का एकीकृत त्रि-सेवा (थल, जल, वायु) कमांड है। इसका मुख्य कार्य देश केसामरिक और रणनीतिक परमाणु हथियारों का प्रबंधन और संचालन करना है।
- भूमिका: यह कमांडन्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (NCA) के तहत काम करता है और सुनिश्चित करता है कि भारत की सभी परमाणु संपत्तियों पर पूर्ण कमांड और कंट्रोल रहे।
- इतिहास: SFC की स्थापना4 जनवरी 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी।
सभी सामरिक बलों का संचालन इसके अधीन आता है।