AI-based digital initiative Bharat-Vistaar launched
संदर्भ:
हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर के राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (SIAM) से ‘भारत-विस्तार’ (Bharat-VISTAAR) नामक एक क्रांतिकारी AI-आधारित डिजिटल पहल का शुभारंभ किया।
भारत-विस्तार (Bharat-VISTAAR) क्या है?
-
- परिचय: भारत-विस्तार (Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) एक बहुभाषी, एआई-संचालित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो किसानों के लिए प्लग-एंड-प्ले मॉडल के अनुरूप है।
- लक्ष्य: किसानों को मौसम, मंडी भाव, कीट नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी “एक कॉल” पर उपलब्ध कराना।
- विकास: इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
- घोषणा: केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई थी।
- बजट आवंटन: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- उपलब्धता: यह Voice-First AI पर आधारित है। सामान्य ‘फीचर फोन’ (बिना इंटरनेट वाला फोन) रखने वाला किसान भी सिर्फ फोन कॉल के माध्यम से अपनी भाषा में सलाह पा सकता है।
- डिजिटल सहायक ‘भारती’: प्लेटफॉर्म के भीतर एक संवादात्मक AI सहायक ‘भारती’ एकीकृत है, जो किसानों के सवालों के जवाब उनकी अपनी भाषा में बोलकर देता है।
- घटक:
-
- Agri-Stack (एग्री-स्टैक): किसानों के डेटाबेस और भूमि अभिलेखों का एकीकरण।
- ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद): वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित ‘पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज’ (खेती के उन्नत तरीके) को एआई के जरिए किसान तक पहुँचाना।
- IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग): सटीक और स्थानीयकृत मौसम पूर्वानुमान।
- AgMarkNet: रीयल-टाइम मंडी भाव और बाजार की मांग की जानकारी।
- NPSS (राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली): कीटों और रोगों के प्रकोप की पूर्व चेतावनी।
- चरण:
-
-
- चरण-1: 10 प्रमुख केंद्रीय योजनाओं और IMD, AgMarkNet का एकीकरण।
- चरण-2: मई 2026 तक सभी केंद्रीय योजनाओं का एकीकरण (पात्रता, आवेदन और शिकायत निवारण)।
- चरण-3: अगले 6 महीने में अंग्रेजी, हिंदी और 9 क्षेत्रीय भाषाओं (कुल 11) में उपलब्धता।
-
- प्रमुख सेवाएं:
-
- सरकारी योजनाएं: पीएम-किसान (PM-KISAN), फसल बीमा योजना (PMFBY), मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC), और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं की पात्रता और आवेदन की स्थिति।
- शिकायत निवारण: पीएम-किसान से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण और ट्रैकिंग।
- कृषि सलाह: मिट्टी की सेहत के आधार पर खाद की मात्रा, फसल प्रबंधन और पशुधन मार्गदर्शन।
- अलर्ट: कीटों के हमले और मौसम के प्रतिकूल होने की रियल-टाइम चेतावनी।

