Amazon Rainforest
संदर्भ:
अमेज़न वर्षावन का 25% से अधिक हिस्सा अब तक वनों की कटाई, आग और खनन गतिविधियों के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह स्थिति जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन पर भारी दबाव डाल रही है, जिससे यह वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी बन गई है।
अमेज़न वर्षावन (Amazon Rainforest)
- “धरती के फेफड़े“ कहे जाने वाला ऐमेज़न वर्षावन, पृथ्वी की लगभग 10% ज्ञात वनस्पतियों और जीवों का घर है – और अनेकों ऐसी प्रजातियाँ भी यहाँ हैं जिन्हें अभी खोजा नहीं गया है।
- यह वर्षावन 8 देशों और 1 विदेशी क्षेत्र में फैला हुआ है:
ब्राज़ील, बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, गुयाना, पेरू, सूरीनाम, वेनेजुएला और फ्रेंच गुयाना (फ्रांस का विदेशी क्षेत्र)। - इसमें लगभग 250–300 अरब टन कार्बन संग्रहीत है, जो कि वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के 15–20 वर्षों के बराबर है।
- यह वर्षावन ऐसी वर्षा उत्पन्न करता है जो विश्व के कई बड़े शहरों और महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्रों को जीवन देती है।
- ऐमेज़न क्षेत्र में 4.7 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं, जिनमें से 22 लाख लोग आदिवासी और पारंपरिक समुदायों से हैं, जिनका जीवन और संस्कृति वनों से गहराई से जुड़ा है।