Announcements made by Prime Minister during I-Day Address
Announcements made by Prime Minister during I-Day Address –
संदर्भ:
आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया और अपने भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान किए।
प्रधानमंत्री की प्रमुख घोषणाएँ – मुख्य बिंदु:
- सेमीकंडक्टर – मिशन मोड में
- लक्ष्य: इस वर्ष के अंत तक पहला ‘मेड इन इंडिया’ चिप तैयार।
- महत्व: आयात पर निर्भरता में कमी, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा, ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के अनुरूप।
- परमाणु ऊर्जा विस्तार
- योजना: 10 नए परमाणु रिएक्टर निर्माणाधीन।
- लक्ष्य: 2047 तक परमाणु क्षमता में 10 गुना वृद्धि।
- लाभ: नेट ज़ीरो 2070 लक्ष्य में योगदान और ऊर्जा सुरक्षा।
- जीएसटी सुधार
- दिवाली पर अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू होंगे।
- फोकस: आवश्यक वस्तुओं पर कर में कमी, एमएसएमई और स्थानीय विक्रेताओं को राहत।
- उद्देश्य: कर प्रणाली का सरलीकरण और ‘Ease of Doing Business’ को बढ़ावा।
- भारत सुधार टास्क फोर्स
- नई टास्क फोर्स का गठन।
- मंतव्य: तेज आर्थिक विकास, नौकरशाही अड़चनों में कमी, शासन का आधुनिकीकरण।
- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना
- बजट: ₹1 लाख करोड़।
- लाभ: नए नियुक्त युवाओं को ₹15,000 प्रत्यक्ष सहायता।
- कवरेज: लगभग 3 करोड़ युवा।
- उद्देश्य: रोजगार सृजन और आर्थिक प्रोत्साहन।
- उच्च–शक्ति जनसांख्यिकी मिशन
- मुद्दा: घुसपैठ और अवैध प्रवासन से उत्पन्न जनसांख्यिकीय असंतुलन।
- लक्ष्य: राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा।
- ऊर्जा स्वतंत्रता – ‘समुद्र मंथन’
- राष्ट्रीय गहरे पानी अन्वेषण मिशन से समुद्री ऊर्जा संसाधनों का दोहन।
- सौर, हाइड्रोजन, हाइड्रो और परमाणु ऊर्जा का विस्तार।
- उद्देश्य: जीवाश्म ईंधन आयात बिल में कमी।
- ‘मेड इन इंडिया’ जेट इंजन – राष्ट्रीय चुनौती
- स्वदेशी जेट इंजन निर्माण का आह्वान।
- प्रेरणा: COVID-19 वैक्सीन और UPI जैसी सफलताएँ।
- उद्देश्य: रक्षा विनिर्माण में रणनीतिक आत्मनिर्भरता।
79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन –
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर सेलगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया।
- इस बार का भाषण103 मिनट का रहा, जो अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस संबोधन है।
- शुरुआतऑपरेशन सिंदूर से की, साथ ही आतंकवाद, सिंधु जल संधि, आत्मनिर्भर भारत, मेड इन इंडिया, नक्सलवाद और अवैध घुसपैठ पर भी विचार रखे।
सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड:
- 2015 में 88 मिनट का भाषण देकर जवाहरलाल नेहरू (72 मिनट) का रिकॉर्ड तोड़ा।
- इसके बाद कई बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
- 2025 में 103 मिनट का भाषण देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
लगातार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड:
- पीएम मोदी ने लाल किले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया।
- अब तक यह उपलब्धि सिर्फ जवाहरलाल नेहरू के पास थी (लगातार 17 बार)।
- इंदिरा गांधी ने 11 बार लगातार तिरंगा फहराया था, जिसे मोदी ने पीछे छोड़ दिया।