Anti-submarine warfare corvette INS Anjadeep
संदर्भ:
हाल ही में ‘अभय’ श्रेणी के जलपोतों का स्थान लेने के लिए बनाए जा रहे आठ ASW SWC (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft) प्रोजेक्ट के चौथे युद्धपोत ‘अंजदीप’ (Anjadip) को आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया है।
पनडुब्बी रोधी जलपोत अंजदीप के बारे मे:
- परिचय: अंजदीप (Anjadip) भारतीय नौसेना का एक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft – ASW SWC) है, जिसे मुख्य रूप से तटीय क्षेत्रों के उथले पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए बनाया गया है।
- निर्माता: इस जलपोत का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा किया गया है।
- प्रोजेक्ट विवरण: रक्षा मंत्रालय और GRSE के बीच 2019 में आठ ASW SWC जहाजों के निर्माण का अनुबंध हुआ था। ‘अंजदीप’ इस श्रृंखला का चौथा पोत है।
- नामकरण: इसका नाम कारवार (कर्नाटक) के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर रखा गया है, जिसने 1961 के ‘ऑपरेशन विजय’ (गोवा मुक्ति) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विशेषताएं:
- आकार और गति: इसकी लंबाई लगभग 77 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर है। यह अधिकतम 25 नॉट की गति प्राप्त करने में सक्षम है।
- स्वदेशी सामग्री: ‘अंजदीप’ में 80% से अधिक स्वदेशी पुर्जों का उपयोग किया गया है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती प्रदान करता है।
- प्रणोदन (Propulsion): यह तीन वाटर जेट्स द्वारा संचालित होता है, जो इसे उथले पानी में अत्यधिक फुर्तीला (Maneuverable) बनाते हैं।
- सोनार प्रणाली: यह उन्नत हल-माउंटेड सोनार और लो-फ्रीक्वेंसी वेरिएबल डेप्थ सोनार (VDS) से लैस है।
- अस्त्र-शस्त्र: इसमें स्वदेशी रूप से विकसित टॉरपीडो, पनडुब्बी रोधी रॉकेट लॉन्चर और माइन्स बिछाने की क्षमता शामिल है।
- बहुआयामी भूमिका: पनडुब्बी रोधी युद्ध के अलावा, यह खोज और बचाव (SAR) अभियानों और समुद्री घुसपैठ रोकने में भी सक्षम है।
|
ASW SWC (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft) प्रोजेक्ट
|

