Assam Police Recruitment 2026 Out
असम पुलिस ने वर्ष 2026 के लिए एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसमें कांस्टेबल, ग्रेड 4 और वन विभाग के विभिन्न पदों सहित कुल 3228 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) द्वारा जारी यह अधिसूचना उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो असम सरकार के तहत सुरक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 से शुरू होगी।
Assam Police Recruitment 2026 Overview
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस, वन और कारागार विभागों में कुल 3228 रिक्तियों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं। यह भर्ती विभिन्न पदों, जैसे कांस्टेबल (सशस्त्र और अन्य), फॉरेस्टर ग्रेड-I, फॉरेस्ट गार्ड, गेम वॉचर, फायरमैन, इमरजेंसी रेस्क्यूअर, बोटमैन, बैंडमैन, और ग्रेड 4 स्टाफ के लिए है। इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 22 जनवरी 2026 को खुलेगा और उम्मीदवार 22 फरवरी 2026 तक slprbassam.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती असम के स्थायी निवासियों के लिए सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
|
संगठन का नाम |
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम |
|
कुल रिक्तियां |
3228 पद |
|
पदों के नाम |
कांस्टेबल (UB/AB), ग्रेड 4 स्टाफ, फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और अन्य |
|
आवेदन की भाषा |
ऑनलाइन |
|
आवेदन की तिथि |
22 जनवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
|
|
आवेदन शुल्क |
कोई शुल्क नहीं (नि:शुल्क) |
Assam Police Recruitment 2026 Vacancies Detail
असम पुलिस भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 3,228 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विस्तृत रिक्ति विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:
|
विभाग/पद का नाम |
रिक्तियों की संख्या |
|
कांस्टेबल (UB/AB) |
1,715 पद |
|
वन विभाग (फॉरेस्टर/गार्ड) |
789 पद |
|
ग्रेड 4 स्टाफ |
256 पद |
|
फायर & इमरजेंसी सर्विसेज |
240 पद |
|
जेल वार्डर (Prison) |
138 पद |
|
ड्राइवर और अन्य पद |
90 पद |
|
कुल रिक्तियां |
3,228 पद |
Assam Police Recruitment 2026 Eligibility Criteria
असम पुलिस भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड पद के अनुसार भिन्न हैं। आवेदकों को असम का स्थायी निवासी होना, रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकरण होना और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। नीचे संबंधित सारणी देखे:
|
पद का नाम |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
आयु सीमा (01-01-2026) |
|
कांस्टेबल (Unarmed Branch) |
12वीं कक्षा (HSSLC) उत्तीर्ण |
18 से 26 वर्ष |
|
कांस्टेबल (Armed Branch) |
10वीं कक्षा (HSLC) उत्तीर्ण |
18 से 26 वर्ष |
|
फॉरेस्टर ग्रेड-I |
किसी भी विषय में स्नातक (Degree) |
18 से 40 वर्ष |
|
फॉरेस्ट गार्ड / जेल वार्डर |
12वीं कक्षा (HSSLC) उत्तीर्ण |
18 से 40 वर्ष |
|
ड्राइवर कांस्टेबल |
10वीं पास + वैध LMV/HMV लाइसेंस |
18 से 25 वर्ष |
|
ग्रेड 4 (कुक/धोबी आदि) |
8वीं कक्षा उत्तीर्ण (अधिकतम 12वीं) |
18 से 40 वर्ष |
|
नाविक (Boatman) |
10वीं पास + तैराकी का प्रमाण पत्र |
18 से 25 वर्ष |
नोट: SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC/MOBC को 3 वर्ष की आयु छूट देय है।
How to Apply for Assam Police Recruitment 2026?
उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने संबंधी चरणों को नीचे सारणीबद्ध किया गया है, जिन्हें अपना कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
|
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल slprbassam.in पर लॉग इन करें। |
|
पंजीकरण (Registration): “Online Application Portal” पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ पंजीकरण करें और एक ‘Recruitment ID’ प्राप्त करें। |
|
फॉर्म भरें: अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें। |
|
दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आदि) अपलोड करें। |
|
सत्यापन और सबमिशन: भरे हुए विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। |
|
प्रिंटआउट: भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें। |
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
