Apni Pathshala

Assam Rifles Technical Recruitment 2026 Out

Assam Rifles Technical Recruitment 2026

Assam Rifles Technical Recruitment 2026 Out

Assam Rifles Technical Recruitment 2026 की आधिकारिक अधिसूचना महानिदेशालय असम राइफल्स, शिलांग द्वारा जारी कर दी गई है. इस भर्ती अभियान के तहत 354 Group C रिक्तियों को भरने के लिए पात्र पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 सितंबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

Assam Rifles Technical Recruitment 2026: Overview

असम राइफल्स द्वारा यह भर्ती अधिसूचना 21 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी की गई है, जिसका विज्ञापन क्रमांक (Memo No.) I.12016/A Branch (Rect Cell)/2026/1310 है. इसके अंतर्गत विभिन्न 17 तकनीकी और ट्रेड्समैन ट्रेड्स जैसे Warrant Officer (Cipher), Havildar, Rifleman (Vehicle Mechanic, Mason, Welder) आदि के कुल 354 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. इसमें उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड स्किल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा. भर्ती रैली 23 नवंबर 2026 से असम के जोरहाट या दीफू केंद्रों पर आयोजित होना संभावित है.

संगठन का नाममहानिदेशालय असम राइफल्स, शिलांग
भर्ती का नामअसम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026
विज्ञापन संख्याMemo No. I.12016/A Branch (Rect Cell)/2026/1310
कुल पदों की संख्या354 पद (Group C)
पदों के नामRifleman, Warrant Officer, Havildar
आवेदन की प्रारंभिक तिथि28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026 (रात 23:59 बजे तक)
चयन प्रक्रियाPST, PET, CBT (लिखित परीक्षा), ट्रेड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट
टेंटेटिव रैली तिथि23 नवंबर 2026 से
रैली केंद्रजोरहाट या दीफू, असम
आधिकारिक वेबसाइटassamrifles.gov.in

Assam Rifles Technical Vacancy 2026

इस भर्ती के तहत कुल 354 रिक्तियां ऑल इंडिया बेसिस पर जारी की गई हैं, जिसमें कोई राज्यवार कोटा नहीं है. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. पदों के वर्गीकरण संबंधी जानकारी के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

PostTotal
Warrant Officer (Cipher)124
Rifleman (Electrical Fitter Signal)32
Rifleman (Lineman Field)21
Rifleman (Armourer)29
Rifleman (Engineer Equipment Mechanic)10
Rifleman (Recovery Vehicle Mechanic)13
Rifleman (Electrician Motor Vehicle)22
Havildar (Instrument Mechanic)6
Rifleman (Metalsmith)19
Rifleman (Upholster)3
Rifleman Store Keeper Technical (EME)16
Rifleman (Vehicle Mechanic)23
Rifleman (Welder)2
Warrant Officer (Draughtsman)2
Warrant Officer (Operation Theatre Technician)1
Warrant Officer (Physiotherapist)2
Rifleman (Mason)29
Total354

Assam Rifles Technical 2026 Eligibility Criteria

इस भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए. शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं या संबंधित ट्रेड में आईटीआई/डिप्लोमा मांगी गई है. अधिक जानकारी के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

पदशैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
Warrant Officer (Cipher)10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष और संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट18 – 25 वर्ष
Havildar (Clerk/Other)10+2 पास और संबंधित कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड18 – 25 वर्ष
Rifleman (Mechanic/Welder/Mason)10वीं (मैट्रिक) पास और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट18 – 23 वर्ष
SC / ST श्रेणीसरकारी नियमानुसार 5 वर्ष की छूटऊपरी आयु में +5 वर्ष
OBC श्रेणीसरकारी नियमानुसार 3 वर्ष की छूटऊपरी आयु में +3 वर्ष

Assam Rifles Technical Physical Standards 2026

सभी उम्मीदवारों को भर्ती रैली के पहले चरण में शारीरिक मानकों (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें आगे की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा.

शारीरिक परीक्षण (Test Element)सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार (General/OBC)एसटी/पहाड़ी क्षेत्र उम्मीदवार (ST/Hill Areas)
न्यूनतम ऊंचाई (Height)170 सेमी162.5 सेमी / 165 सेमी
सीने का माप (Chest)80 सेमी (बिना फुलाए) – 85 सेमी (फुलाकर)76 सेमी (बिना फुलाए) – 81 सेमी (फुलाकर)
दौड़ (Running PET)5 किलोमीटर (24 मिनट के भीतर)5 किलोमीटर (24 मिनट के भीतर)

Assam Rifles Technical Selection Process 2026

इसमें भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल पांच चरणों में पूरी होगी. लिखित परीक्षा (CBT) ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा सकती है जिसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा.

चरण (Stage)विवरणअंक / आवश्यकता (Marking / Requirement)
चरण 1Physical Standard Test (PST) & Physical Efficiency Test (PET)केवल पास करना अनिवार्य (Qualifying)
चरण 2Computer Based Test (CBT) / Written Exam100 अंक (सामान्य के लिए न्यूनतम 35% पासिंग मार्क्स)
चरण 3Trade Skill Test (ट्रेड टेस्ट)केवल पास करना अनिवार्य (No Marks Added)
चरण 4Detailed Medical Examination (DME)चिकित्सा मानकों के अनुसार फिट होना आवश्यक
चरण 5Merit List & Document Verificationलिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम चयन

Assam Rifles Technical Application Fee 2026

इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (एसबीआई बैंक चालान या नेट बैंकिंग) से ही स्वीकार किया जाएगा. एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा. 

उम्मीदवार श्रेणीआवेदन शुल्कभुगतान का प्रकार
General / OBC / EWS₹100/-ऑनलाइन (Net Banking/Debit Card/UPI)
SC / ST / पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)₹0/- (निःशुल्क)लागू नहीं

How to Apply for Assam Rifles Technical Recruitment 2026?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए असम राइफल्स के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाए और नीचे दी गई तालिका में आवेदन के सभी मुख्य चरणों को क्रमबद्ध फॉलो करके सफलतापूर्वक आवेदन करे:

स्टेप 1आधिकारिक पोर्टल assamrifles.gov.in पर जाएं और “Online Application” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 2अपनी इच्छित ट्रेड, श्रेणी और व्यक्तिगत विवरण भरकर प्रारंभिक पंजीकरण (Registration) पूरा करें.
स्टेप 3शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें.
स्टेप 4यदि लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से ₹100 का आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा करें.
स्टेप 5पूरे भरे हुए फॉर्म की अच्छी तरह जांच करें और “Submit” बटन दबाकर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Assam Rifles Technical Post Salary 2026

इस भर्ती में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत मूल वेतन (₹21,700 से ₹69,100) के साथ महंगाई व अन्य सैन्य भत्ते दिए जाएंगे.

पद का स्तर (Post Level)पे-स्केल (Pay Scale Range)भत्ते (Allowances Summary)
Group C (Technical & Tradesman)₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह (लेवल-3)DA, HRA, राशन अलाउंस, हाई एल्टीट्यूड अलाउंस और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. Assam Rifles Technical Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

    ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक खुले रहेंगे.

  2. Assam Rifles Technical Recruitment 2026 के तहत कुल कितनी Vacancies जारी की गई हैं?

     इस भर्ती रैली के माध्यम से कुल 354 Group C पदों को भरा जाएगा.

  3. Assam Rifles Technical Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए Eligibility Criteria क्या है?

    उम्मीदवारों का 10वीं/12वीं या आईटीआई पास होना और आयु 18-25 वर्ष होना अनिवार्य है.

  4. Assam Rifles Technical Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का अंतिम चयन किस आधार पर किया जाएगा?

    चयन PST, PET, CBT (लिखित परीक्षा), ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण द्वारा होगा.

  5. Assam Rifles Technical Recruitment 2026 में विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

    सामान्य/ओबीसी के लिए शुल्क ₹100 है, जबकि SC/ST के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है.

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top