एटलस ड्रोन स्वार्म सिस्टम | Atlas Drone Swarm System

संदर्भ:
हाल ही में चीन की PLA ने ‘एटलस ड्रोन स्वार्म सिस्टम’ (Atlas Drone Swarm System) का अनावरण किया, जो युद्धक क्षमता में एक बड़ा तकनीकी बदलाव है।
एटलस ड्रोन स्वार्म सिस्टम के बारे मे:
- परिचय: ‘एटलस’ एक मोबाइल और स्वतंत्र यूनिट है जिसे “पहियों पर छोटा युद्धक्षेत्र नेटवर्क” कहा जा सकता है।
- एटलस सिस्टम चीन के ‘इंटेलिजेंटाइज्ड वॉरफेयर’ (Intelligentized Warfare) सिद्धांत का हिस्सा है, जो भविष्य के संघर्षों में AI, नेटवर्क और मानवरहित प्रणालियों की भूमिका पर जोर देता है।
- लॉन्च क्षमता: इस सिस्टम के तहत एक ‘स्वार्म-2’ (Swarm-2) कॉम्बैट वाहन 48 फिक्स्ड-विंग ड्रोन ले जा सकता है। एक सिंगल कमांड वाहन एक साथ 96 ड्रोन्स को नियंत्रित करने में सक्षम है।
- अत्यधिक गति: यह सिस्टम हर 3 सेकंड में एक ड्रोन लॉन्च करता है, जिससे मात्र 300 सेकंड (5 मिनट) में सभी 96 ड्रोन हवा में तैनात किए जा सकते हैं।
- सिंगल ऑपरेटर कंट्रोल: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से, 96 ड्रोन्स के पूरे झुंड को केवल एक ऑपरेटर द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है।
- स्वयंभू लक्ष्य पहचान: परीक्षणों के दौरान, इन ड्रोन्स ने तीन समान दिखने वाले लक्ष्यों में से असली ‘कमांड वाहन’ की पहचान की और सटीक हमला किया।
-
सिस्टम की संरचना: एटलस सिस्टम मुख्य रूप से तीन इकाइयों से बना है:
- स्वार्म-2 ग्राउंड कॉम्बैट वाहन: यह मुख्य लॉन्च प्लेटफॉर्म है।
- कमांड वाहन: जहाँ से ड्रोन झुंड को रणनीतिक दिशा दी जाती है।
- सपोर्ट वाहन: यह रखरखाव, बिजली आपूर्ति और संचार का प्रबंधन करता है।
भारत के लिए रणनीतिक चिंताएं:
- वायु रक्षा प्रणाली पर दबाव (Saturating Air Defence): एक साथ बड़ी संख्या में हमला करने से दुश्मन का एयर डिफेंस (जैसे S-400) ओवरलोड हो सकता है। डिफेंस सिस्टम यह तय नहीं कर पाता कि किस लक्ष्य को पहले गिराया जाए, जिससे हमला सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।
- LAC पर खतरा: तिब्बत में चीन का उन्नत सड़क और रेल नेटवर्क इस सिस्टम की त्वरित तैनाती को सक्षम बनाता है। यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय अग्रिम चौकियों की रसद आपूर्ति (Logistics) और बुनियादी ढांचे को बाधित कर सकता है।
- खुफिया और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध: ये ड्रोन न केवल आत्मघाती हमला (Kamikaze) कर सकते हैं, बल्कि रडार को जाम करने और खुफिया जानकारी जुटाने (Reconnaissance) के लिए भी उपयोग किए जा सकते हैं।
- एंटी-जैमिंग क्षमता: चीन का दावा है कि ये ड्रोन आपस में जानकारी साझा करते हैं और बिना मानवीय हस्तक्षेप के अपना फॉर्मेशन बदल सकते हैं, जिससे इन्हें जाम करना कठिन हो जाता है।