Belt and Road Initiative
संदर्भ:
कोलंबिया आधिकारिक रूप से चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) परियोजना में शामिल हो गया है।
बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI)
- क्या है: वैश्विक संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय रणनीति।
- शुरुआत: 2013 में, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, अफ्रीका, यूरोप और खाड़ी क्षेत्र को भूमि और समुद्री मार्गों के माध्यम से जोड़ने के लिए।
- पहले नाम: ‘वन बेल्ट, वन रोड’ (OBOR), बाद में ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (BRI) रखा गया।
- मुख्य घटक:
- सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट:
- उद्देश्य: यूरेशिया में सड़कें, रेलमार्ग और व्यापार मार्ग विकसित करना।
- मैरीटाइम सिल्क रोड:
- उद्देश्य: बंदरगाह अवसंरचना को मजबूत करना, शिपिंग मार्गों को सशक्त बनाना और समुद्री सहयोग बढ़ाना।
- कनेक्टिविटी: दक्षिण चीन सागर, इंडो-चाइना, दक्षिण-पूर्व एशिया, हिंद महासागर, अफ्रीका और यूरोप।
- सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट:
चीन का आर्थिक प्रभाव और अमेरिका की चिंताएँ
- आर्थिक प्रभुत्व:
- चीन अब कई लैटिन अमेरिकी देशों (ब्राज़ील, चिली, पेरू) का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
- बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के माध्यम से चीन अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।
- अमेरिकी सुरक्षा चिंताएँ:
- अमेरिका, पनामा नहर जैसे रणनीतिक स्थानों के पास चीनी उपस्थिति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है।
- अमेरिका का आरोप है कि चीन देशों को अस्थिर ऋण में फंसाकर भू-राजनीतिक लाभ उठाता है।
कोलम्बिया: परिचय
स्थान:
- दक्षिण अमेरिका के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित।
- दक्षिण और मध्य अमेरिका के बीच सेतु का कार्य करता है।
सीमाएं:
- संपर्क सीमाएं: वेनेज़ुएला और ब्राजील (पूर्व में), पेरू और इक्वाडोर (दक्षिण में), पनामा (उत्तर-पश्चिम में)।
- सामुद्रिक सीमाएं: कैरिबियन सागर (उत्तर में), प्रशांत महासागर (पश्चिम में)।
भू–आकृति:
- आँदेस पर्वत: तीन श्रृंखलाओं में विभाजित — कॉर्डिलेरा ऑक्सिडेंटल, कॉर्डिलेरा सेंट्रल, और कॉर्डिलेरा ओरिएंटल — जो उत्तर से दक्षिण तक फैली हैं।
- पूर्वी मैदान (ल्यानो): विस्तृत मैदान जो वेनेज़ुएला की ओर बढ़ते हैं, ओरिनोको नदी के बेसिन का हिस्सा।
- अमेज़न वर्षावन: दक्षिण-पूर्व में घना उष्णकटिबंधीय वर्षावन, अमेज़न बेसिन का हिस्सा।
- मुख्य नदियाँ: मैग्दालेना, काउका और पुतुमायो नदियाँ, जो परिवहन और कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
- सबसे ऊंचा बिंदु: पिको क्रिस्टोबल कोलोन, लगभग 5,730 मीटर की ऊंचाई पर।
राजनीतिक विशेषताएं:
- सरकार: केंद्रीकृत शासन वाली एकात्मक गणराज्य।
- राजधानी: बोगोटा, आँदेस क्षेत्र में स्थित, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र।
अंतरराष्ट्रीय सदस्यता: 2020 से OECD का सदस्य।



