Big Four Snakes in India
संदर्भ:
हाल ही के एक अध्ययन में पाया गया है कि भारत के ‘बिग फोर’ जहरीले सांप कॉमन क्रेट, spectacled कोबरा, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर जलवायु परिवर्तन के कारण अपने आवास क्षेत्रों को उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर स्थानांतरित कर सकते हैं।
- इस बदलाव से नए क्षेत्रों और आबादी को सांपदंश के खतरे का सामना करना पड़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी, एंटिवेनम की आपूर्ति और जन-जागरूकता को मजबूत करने की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है।
अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष:
- चिकित्सा महत्व (Medical Significance)
- भारत में Big Four सांप (कोबरा, क्रेट्स, सॉ-स्केल्ड वाइपर, और किंग कोबरा) 90% से अधिक सांप काटने की मौतों के लिए जिम्मेदार हैं।
- भारत में सांप काटना Neglected Tropical Disease (NTD) के रूप में वर्गीकृत है।
- भारत का वैश्विक भार: दुनिया भर में होने वाली सांप काटने की मौतों का लगभगअर्धांश (लगभग 50%) भारत में होता है, जो यह दर्शाता है कि यह एक गंभीरसार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है।
- जलवायु परिवर्तन का आवास पर प्रभाव:
दक्षिणी क्षेत्र (Southern Regions)
- अनुकूल आवास में घटावट की संभावना, खासकर कर्नाटक में, जो वर्तमान में सॉ–स्केल्ड वाइपर का प्रमुख आवास है।
उत्तरी और पूर्वोत्तर क्षेत्र (Northern & Northeastern Regions)
- अनुकूल आवास का विस्तार होने की भविष्यवाणी: हरियाणा, राजस्थान, असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश।
पूर्वोत्तर राज्य: कुछ राज्यों में 100% से अधिक वृद्धि होने की संभावना, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण आवासीय परिस्थितियाँ बदल रही हैं।