Apni Pathshala

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026 Out

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026 Out

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2026) के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र 22 जून 2026 को मुख्य वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक इस लेख में नीचे दिए दिया गया है।

Bihar Police Constable Operator Exam 2026: Overview

केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत कुल 993 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को जारी कर दिया है। इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 21 जून को होना था, परंतु अब इसे संशोधित करके 28 जून 2026 को एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी पात्र उम्मीदवार अब विभाग की मुख्य वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय, उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जैसे आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।

भर्ती बोर्ड का नामकेंद्रीय चयन परिषद (CSBC), बिहार
पद का नामकांस्टेबल ऑपरेटर (Constable Operator)
विज्ञापन संख्याAdvt No. 02/2026
कुल पदों की संख्या993 पद
एडमिट कार्ड जारी तिथि22 जून 2026
संशोधित परीक्षा तिथि28 जून 2026
परीक्षा का समयदोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक (एकल पाली)
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

Download Bihar Police Admit Card for Constable Operator 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करके अपने मुख्य लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि पंजीकरण संख्या (Registration Number) या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करके अपना हॉल टिकट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026 Download 

How to Download Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र बिना किसी परेशानी के डाउनलोड कर सकते हैं:

चरण 1: सबसे पहले केंद्रीय चयन परिषद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर “Bihar Police” टैब के अंतर्गत दिए गए “Download your e-Admit Card for Constable Operator Exam (Advt. No. 02/2026)” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लिंक पर क्लिक करते ही एक नया लॉगिन पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 4: यहाँ अपना ‘Registration ID’ या पंजीकृत ‘Mobile Number’ दर्ज करें।
चरण 5: इसके बाद अपनी सही ‘Date of Birth’ (जन्म तिथि) और स्क्रीन पर दिख रहा ‘Captcha Code’ भरें।
चरण 6: सभी जानकारी जांचने के बाद नीचे दिए गए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 7: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

Bihar Police Constable Operator Exam 2026: Exam Day Guidelines

परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को नीचे तालिका में दिए गए सभी महत्वपूर्ण नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

अनिवार्य दस्तावेजएडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है।
रिपोर्टिंग का समयउम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले (सुबह 10:00 बजे तक) परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
प्रतिबंधित वस्तुएंपरीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, चिट या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
परीक्षा की पेनओएमआर (OMR) शीट भरने के लिए उम्मीदवार को केवल नीले या काले रंग के बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करना चाहिए।
ऑफलाइन डुप्लीकेट एडमिट कार्डयदि कोई छात्र ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा है, तो वह 26 जून 2026 को CSBC के पटना कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।

FAQs:

  1. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं, कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करके डाउनलोड करें।

  2. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा कब होगी?

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर (दूरसंचार भर्ती) की लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को एकल पाली में किया जाएगा।

  3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या विवरण चाहिए?

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपनी पंजीकरण संख्या (Registration ID) या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

  4. परीक्षा केंद्र की जानकारी कहाँ मिलेगी?

    परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय की विस्तृत जानकारी उम्मीदवार के डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर मिलेगी।

  5. एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    त्रुटि होने पर तुरंत CSBC हेल्पलाइन से संपर्क करें या 26 जून 2026 को केंद्रीय चयन पर्षद के कार्यालय से डुप्लिकेट एडमिट कार्ड लें।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top