Bihar Police Constable Result 2025 OUT
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम 26 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 99,690 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल घोषित किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी अब वे परिणाम PDF डाउनलोड करके अपने रोल नंबर की जांच सकते हैं।
Bihar Police Constable Result 2025 OUT Overview
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 26 सितंबर 2025 को बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 आधिकारिक रूप से परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 19,838 पदों पर भर्ती के लिए किया गया था और इसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। लिखित परीक्षा का आयोजन कई चरणों में जुलाई और अगस्त 2025 में किया गया था। आज जारी परीक्षा के परिणाम में कुल 99,690 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है, जिनका नाम और रोल नंबर रिजल्ट PDF में दर्ज है। अब इन उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाएगा। PST में उम्मीदवारों की ऊँचाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा, वहीं PET में दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगी गतिविधियों का मूल्यांकन होगा। केवल वही उम्मीदवार सफल माने जाएंगे जो इन दोनों परीक्षाओं को पास करेंगे।
संगठन का नाम |
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) |
पद का नाम |
कांस्टेबल |
कुल रिक्तियाँ |
19,838 |
विज्ञापन संख्या |
01/2025 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि |
26 सितंबर 2025 |
लिखित परीक्षा तिथियाँ |
16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 |
PST/PET तिथि |
दिसंबर 2025 |
कुल चयनित उम्मीदवार |
99,690 |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा → PST/PET → दस्तावेज़ सत्यापन → चिकित्सा परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट |
Bihar Police Constable Result 2025 PDF Download Link
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 को केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस PDF में उन सभी उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें शारीरिक परीक्षा (PST/PET) के लिए चुना गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने परिणाम को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Download Steps for Bihar Police Constable Result 2025
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 CSBC की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। |
2 |
होमपेज पर उपलब्ध लिंक “Written Examination Results for Shortlisting of Candidates for PET for Post of Constable in Bihar Police & Bihar Special Armed Police (Advt. No. 01/2025)” को खोजें। |
3 |
इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट PDF नई विंडो में खुलेगा। PDF में सभी सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सूचीबद्ध होंगे। |
4 |
अपने रोल नंबर को खोजने के लिए CTRL+F या सर्च ऑप्शन का उपयोग करें। |
5 |
यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो इसका अर्थ है कि आप PST/PET के लिए योग्य हैं। |
6 |
रिजल्ट PDF को डाउनलोड करने के लिए PDF व्यूअर में Download या Save विकल्प पर क्लिक करें। |
7 |
डाउनलोड करने के बाद PDF को अपने सिस्टम या मोबाइल पर सुरक्षित स्थान पर स्टोर करें। |
नोट: यदि किसी उम्मीदवार को तकनीकी समस्या आती है, तो वह CSBC की हेल्पलाइन या आधिकारिक नोटिस का अनुसरण कर सकते हैं।
What Next After Bihar Police Constable Result 2025?
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवार अब अगले चरण की तैयारी कर सकते है। अगला चरण शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) है, जो दिसंबर 2025 में आयोजित होने की संभावना है। PST में उम्मीदवारों की ऊँचाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से पद के योग्य हैं। इसके बाद PET में दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियों के माध्यम से उम्मीदवार की फिटनेस और सहनशक्ति का मूल्यांकन किया जाएगा। जो उम्मीदवार PST और PET में सफल होंगे, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन में उम्मीदवारों को अपनी मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद अंतिम चरण चिकित्सा परीक्षा का होगा, जिसमें उम्मीदवारों की स्वास्थ्य स्थिति और शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति की जाएगी।
FAQs: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025
Q1. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब जारी हुआ?
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 26 सितंबर 2025 को केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। उम्मीदवार PDF डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
Q2. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के बाद अगले चरण क्या हैं?
रिजल्ट में सफल उम्मीदवार PST और PET के लिए बुलाए जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी। केवल इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति होगी।
Q3. बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 PDF में क्या जानकारी होगी?
PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे। यह सूची PST/PET के लिए योग्य उम्मीदवारों को दिखाती है और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड की जा सकती है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/