Apni Pathshala

Bihar Police SI Recruitment 2026 Out

Bihar Police SI Vacancy 2026 Out

Bihar Police SI Recruitment 2026 Out

Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा वर्ष 2026 के लिए पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत कुल 150 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए निकाली गई है।

Bihar Police SI Recruitment 2026 Overview 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विशेष शाखा (Special Branch) के तहत विज्ञापन संख्या 09/2026 के अंतर्गत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (जनरल बंद संवर्ग) के 150 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होना अनिवार्य है। इसमें योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन प्रमुख चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं।

भर्ती बोर्ड का नामबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नामपुलिस सब-इंस्पेक्टर (विशेष शाखा – जनरल बंद संवर्ग)
विज्ञापन संख्या09/2026
कुल पदों की संख्या150 पद
आवेदन की प्रारंभिक तिथि09 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेन्स, और शारीरिक परीक्षा (PET)

Bihar Police SI Category Wise Vacancy 2026

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के तहत कुल 150 रिक्तियों को राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों (जैसे अनारक्षित, ईबीसी, एससी, एसटी) में विभाजित किया गया है। नीचे संबंधित सारणी देखें:

श्रेणी (Category)पदों की संख्या (Number of Posts)
अनारक्षित (UR / General)60
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)27
अनुसूचित जाति (SC)24
पिछड़ा वर्ग (BC)18
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)15
अनुसूचित जनजाति (ST)02
पिछड़े वर्गों की महिला (BC-W)04
कुल पद (Total)150

Bihar SI Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आयु छूट के नियमों और अनिवार्य शारीरिक मानकों को पूरा करना आवश्यक है। विस्तृत योग्यता मानदंड के लिए नीचे दी गई सारणी देखें:

शैक्षणिक योग्यताकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक (Degree) उत्तीर्ण।
न्यूनतम आयु सीमासभी श्रेणियों के लिए कम से कम 20 वर्ष।
अधिकतम आयु (सामान्य पुरुष)37 वर्ष।
अधिकतम आयु (सामान्य महिला/BC/EBC)40 वर्ष।
अधिकतम आयु (SC/ST पुरुष व महिला)42 वर्ष।
शारीरिक ऊंचाई (पुरुष)सामान्य/BC: 165 सेमी, EBC/SC/ST: 160 सेमी।
शारीरिक ऊंचाई (महिला)सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम 155 सेमी।
सीना (केवल पुरुषों के लिए)बिना फुलाए: 81 सेमी, फुलाकर: 86 सेमी (SC/ST को 5 सेमी छूट)।

Bihar Police SI Selection Proces 2026

बिहार पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया कुल तीन मुख्य चरणों में आयोजित होगी। इसमें उम्मीदवारों की अंतिम मेन्स लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी। नीचे चरणों का विस्तृत वर्णन किया गया है:

परीक्षा चरण (Exam Stage)परीक्षा पैटर्न और अंक योजना (Pattern & Marking Scheme)
चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)कुल 200 अंकों का एक पेपर होगा जिसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें सामान्य ज्ञान व समसामयिक मुद्दों से प्रश्न आएंगे। इसमें न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
चरण 2: मुख्य परीक्षा (Mains)मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सामान्य हिंदी का (200 अंक, 100 प्रश्न) होगा जिसमें 30% क्वालिफाइंग अंक जरूरी हैं। पेपर-2 सामान्य अध्ययन, गणित और रीजनिंग का (200 अंक, 100 प्रश्न) होगा। इसी पेपर-2 के प्राप्तांकों से फाइनल मेरिट बनेगी। दोनों पेपर में 2 घंटे का समय और 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
चरण 3: शारीरिक परीक्षा (PET)इस चरण में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं। यह चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। पुरुषों के लिए 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में और महिलाओं के लिए 1 किमी की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।

Bihar Police SI Application Fee 2026

आवेदन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए करना होगा। आयोग द्वारा सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹100 निर्धारित किया गया है।

How to Apply Online for Bihar SI Recruitment 2026?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
भर्ती लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर उपलब्ध “Apply Online for Bihar Police Sub-Inspector (Special Branch) Advt. No. 01/2026” लिंक को चुनें।
पंजीकरण (Registration) करें: अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करके ‘New Registration’ करें और क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
आवेदन फॉर्म भरें: प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
दस्तावेज अपलोड करें: अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान: अपनी श्रेणी के अनुसार उपलब्ध ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट और प्रिंट करें: पूरी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Bihar Police SI Salary Structure 2026: Bihar Sub Inspector In Hand Salary

बिहार पुलिस सब-इस्ंपेक्टर का पद पे-मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आता है, जिसमें आकर्षक मूल वेतन के साथ कई भत्ते मिलते हैं। नीचे संबंधित सारणी देखें:

पे लेवल (Pay Level)लेवल 06 (Level 6)
पे स्केल (Pay Scale)₹35,400 से ₹1,12,400
मूल वेतन (Basic Pay)₹35,400
अतिरिक्त भत्ते (Allowances)डीए (DA), एचआरए (HRA), मेडिकल और राशन भत्ता (नियमानुसार)

IMPORTANT Links:

Notification PDF Click Here 
Apply Link Click Here 

FAQs:

  1. बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 कब जारी हुई?

    यह आधिकारिक नोटिफिकेशन 3 जुलाई 2026 को जारी किया गया था.

  2. बिहार पुलिस SI के लिए कितनी रिक्तियां हैं?

    इस भर्ती के अंतर्गत कुल 150 रिक्त पद घोषित किए गए हैं.

  3. आवेदन प्रक्रिया क्या है?

    योग्य उम्मीदवार BPSSC वेबसाइट पर जाकर 9 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

  4. Bihar SI Police Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

    चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं

  5. Bihar SI Police Recruitment 2026 में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

    न्यूनतम योग्यता स्नातक (Graduation) है और सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित है.

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top