Bima Sakhi Scheme
संदर्भ:
वित्त वर्ष 2024–25 में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ‘बीमा सखी योजना’ के तहत महिलाओं को ₹62.36 करोड़ का स्टाइपेंड प्रदान किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। वर्तमान में देशभर में 2,05,896 बीमा सखियाँ कार्यरत हैं, जो LIC की सेवाओं को समुदाय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
‘बीमा सखी योजना‘ (Bima Sakhi Scheme):
योजना की प्रमुख विशेषताएँ:
- प्रारंभकर्ता संस्था: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
- लक्ष्य समूह: महिलाएँ जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष के बीच है और जिन्होंने कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो।
- प्रशिक्षण और स्टाइपेंड:
- महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- प्रशिक्षण उपरांत उन्हें तीन वर्षों तक स्टाइपेंड मिलेगा:
- पहला वर्ष: ₹7000 प्रति माह
- दूसरा वर्ष: ₹6000 प्रति माह
- तीसरा वर्ष: ₹5000 प्रति माह
- यह स्टाइपेंड कमिशन के अतिरिक्त है और प्रदर्शन आधारित (performance-based) होगा।
- करियर की संभावनाएँ:
- प्रशिक्षण के बाद महिलाएं LIC एजेंट के रूप में कार्य कर सकती हैं।
- सफल ‘बीमा सखियों’ को आगे चलकर LIC में विकास अधिकारी (Development Officer) बनने का अवसर भी मिल सकता है।
योजना का उद्देश्य:
- ग्रामीण और अर्ध–शहरी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
- भारत के बीमा क्षेत्र में महिला भागीदारी और वित्तीय समावेशन को बढ़ाना।
Download Today Current Affairs PDF