BIMSTEC
संदर्भ:
BIMSTEC (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) देशों का पहला पारंपरिक संगीत महोत्सव ‘सप्तसुर: सेवन नेशंस, वन मेलोडी’ हाल ही में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया। इस अनूठे आयोजन में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के पारंपरिक संगीतकारों और कलाकारों ने भाग लिया।
बिम्सटेक (BIMSTEC) क्या है?
BIMSTEC का पूरा नाम है:
Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
(बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल)
- यह एक सात सदस्य देशों का समूह है, जो बंगाल की खाड़ी से लगे या उसके निकट स्थित हैं।
- यह मंच दक्षिण एशिया और दक्षिण–पूर्व एशिया को आपस में जोड़ता है।
प्रमुख आँकड़े:
- जनसंख्या: 1.7 अरब लोग (विश्व की लगभग 22% जनसंख्या)
- कुल GDP: लगभग 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
सदस्य देश:
- दक्षिण एशिया से (5 देश):
- भारत
- बांग्लादेश
- नेपाल
- भूटान
- श्रीलंका
- दक्षिण–पूर्व एशिया से (2 देश):
- म्यांमार
- थाईलैंड