Birthright Citizenship
संदर्भ:
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उस मामले में दलीलें सुनीं, जो अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा जारी एक कार्यकारी आदेश से संबंधित है। यह आदेश उन बच्चों को जन्मसिद्ध नागरिकता देने से इनकार करता है, जो अमेरिका में अवैध या अस्थायी रूप से रह रहे माता-पिता के यहाँ जन्मे हैं।
Birthright Citizenship: एक कानूनी सिद्धांत:
मूल परिभाषा: Birthright Citizenship वह कानूनी सिद्धांत है जिसके अंतर्गत कोई व्यक्ति जन्म के समय ही नागरिकता प्राप्त कर लेता है —
यह या तो जन्मस्थान (Place of Birth) या माता-पिता की नागरिकता (Nationality of Parents) पर आधारित होता है।
मुख्य प्रकार:
- Jus Soli (धरती का अधिकार)–
- नागरिकता उस व्यक्ति को दी जाती है जो देश की भूमि पर जन्म लेता है — माता-पिता की नागरिकता मायने नहीं रखती।
- उदाहरण: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
- Jus Sanguinis (रक्त का अधिकार)–
- नागरिकता माता-पिता की राष्ट्रीयता के आधार पर दी जाती है, चाहे जन्मस्थान कहीं भी हो।
- उदाहरण: भारत
अमेरिका का 14वां संशोधन:
- वर्ष: 1868 में अनुमोदित।
- व्याख्या: यह क्लॉज यह सुनिश्चित करता है कि अमेरिका की भूमि पर जन्म लेने वाला कोई भी व्यक्ति — चाहे उसके माता-पिता की आप्रवासन स्थिति कुछ भी हो — अमेरिकी नागरिक होगा।
भारत बनाम अमेरिका
- भारत: Jus Sanguinis का पालन करता है — माता-पिता की नागरिकता आवश्यक है।
- अमेरिका: Jus Soli का पालन करता है — जन्मस्थान ही पर्याप्त है।