Apni Pathshala

SBI PO भर्ती 2024 नोटिफिकेशन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (SBI PO 2024) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस आर्टिकल में हम आपको SBI PO भर्ती 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जिसमें महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं। यदि आप इस प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण होगी।

SBI PO परीक्षा 2024 विवरण

SBI PO परीक्षा का आयोजन हर साल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है, जिसका उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए करना होता है। परीक्षा और इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास करने के बाद, उम्मीदवारों को देशभर में SBI की शाखाओं में नियुक्त किया जाता है। SBI जल्द ही SBI PO 2024 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके पास बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सुनहरा मौका है। पिछले वर्षों में SBI PO नोटिफिकेशन सितंबर में जारी किया गया था और उसी महीने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस वर्ष SBI PO 2024 का नोटिफिकेशन अक्टूबर माह में जारी होने की पूरी संभावना है। निम्नलिखित तालिका में SBI PO 2024 से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है:

SBI PO परीक्षा 2024 विवरण

आयोजक संस्था

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

परीक्षा का नाम

SBI PO 2024

पद का नाम

प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)

पदो की संख्या

जल्द जारी होने की संभावना

नोटिफिकेशन की तिथि

जल्द जारी होने की संभावना (सितंबर 2024 अनुमानित)

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक, मुख्य, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार एवं समूह अभ्यास

आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन (SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से)

परीक्षा का मोड

ऑनलाइन

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

जल्द जारी होने की संभावना

मुख्य परीक्षा तिथि

जल्द जारी होने की संभावना

अधिकारी वेबसाइट

sbi.co.in

SBI PO परीक्षा 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

SBI PO 2024 के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को इन तिथियों पर नज़र रखने की आवश्यकता है ताकि वे सभी प्रमुख तिथियों से अवगत रहें। सभी तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

घटनाएँ

तिथियाँ

SBI PO नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि

सितम्बर/अक्टूबर 2024

SBI PO ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

जल्द ही

SBI PO ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

जल्द ही

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा प्रशिक्षण

जल्द ही

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2024

नवम्बर 2024

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024

जल्द ही

SBI PO मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2024

जल्द ही

SBI PO मुख्य परीक्षा तिथि

दिसंबर 2024

SBI PO मुख्य परीक्षा परिणाम 2024

जल्द ही

साइकोमेट्रिक टेस्ट की तिथि

जल्द ही

इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन

जल्द ही

अंतिम परिणाम की घोषणा

जल्द ही

SBI PO 2024 नोटिफिकेशन PDF Download

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों के लिए आधिकारिक SBI PO 2024 नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकरिक रूप से जारी किया जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, SBI PO 2024 नोटिफिकेशन PDF को नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस नोटिफिकेशन में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतन और अन्य विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवार पिछले वर्ष का SBI PO Notification 2023 को संदर्भ के रूप में देख सकते हैं।

SBI PO 2024 Full Notification PDF Download (Inactive)

SBI PO 2024 रिक्तियों की जानकारी

SBI PO 2024 के लिए रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी। रिक्तियों की जानकारी श्रेणी के अनुसार जारी की जाएगी। पिछले वर्ष की SBI PO रिक्तियों का विवरण देखे तो सामान्य श्रेणी में 810, ओबीसी में 540, ईडब्ल्यूएस में 200, एससी में 300, और एसटी में 150 रिक्तियां थीं। कुल मिलाकर, पिछले वर्ष के लिए 2000 रिक्तियां उपलब्ध थीं। इसके अनुसार अनुमान लगाया जाए तो इस वर्ष भी SBI PO 2024 के लिए 1000 से ज्यादा पदो पर रिक्तियां निकाली जाएगी।

SBI PO 2024 पात्रता मानदंड

SBI PO 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को कुछ विशेष पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। इन मानदंडों में नागरिकता, शैक्षणिक योग्यता, और आयु सीमा शामिल हैं।

  • नागरिकता के मानदंड: उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा, नेपाल या भूटान का नागरिक, एक तिब्बती शरणार्थी (जो 1 जनवरी 1962 से पहले स्थायी बसने के इरादे से भारत आया हो।), भारतीय मूल का व्यक्ति (PIO) उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता: SBI PO 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए या केंद्रीय सरकार द्वारा स्वीकृत समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों के पास एकीकृत डुअल डिग्री है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी स्नातक की तारीख नोटिफिकेशन से मेल खाती हो।
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • नोट: अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें साक्षात्कार के समय अपनी स्नातक की डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • आयु सीमा: SBI PO 2024 के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 5 वर्ष, अन्य पिछड़े वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष, और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, पूर्व सैनिकों और कमिशन अधिकारियों के लिए भी 5 वर्ष की छूट दी जाती है। उम्मीदवारों को इन आयु सीमा के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए आवेदन करना चाहिए।

SBI PO भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

SBI PO भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, ताकि आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ सके। आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है। SBI PO 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार।

  • अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

SBI PO 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन

SBI PO 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर SBI PO 2024 नोटिफिकेशन को खोजें और उसे ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें, जो जल्द ही उपलब्ध होगा।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें। अपना नाम, ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर, और अन्य प्रमाण पत्रों को सही ढंग से अपलोड करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता को सही-सही भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। विभिन्न श्रेणियों के लिए शुल्क की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई होगी।
  • सभी जानकारी की जांच करें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ सही है।
  • आवेदन पत्र को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद, आपको एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें, जो भविष्य में उपयोगी हो सकता है।

SBI PO 2024 चयन प्रक्रिया

SBI PO 2024 के लिए चयन प्रक्रिया चार मुख्य चरणों में विभाजित की गई है। प्रत्येक स्तर को सफलतापूर्वक पार करना आवश्यक है ताकि उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए विचार किया जा सके। निम्नलिखित हैं SBI PO चयन प्रक्रिया के चार चरण:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exams): प्रारंभिक परीक्षा पहले चरण के रूप में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, और अंग्रेजी भाषा जैसे विषय शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को इस परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ मार्क्स से ऊपर स्कोर करना होगा ताकि वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हो सकें।
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exams): जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। यह परीक्षा अधिक कठिन से होती है और इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न होते हैं, जैसे कि सामान्य अध्ययन, डेटा इंटरप्रिटेशन, और अंग्रेजी भाषा। मुख्य परीक्षा में भी एक कट-ऑफ जारी की जाती है, जिसे पार करना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के परिणामों के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए चुना जाता है।
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट (Psychometric Test): मुख्य परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों को एक साइकोमेट्रिक टेस्ट से गुजरना होता है। यह परीक्षण उम्मीदवारों के व्यक्तित्व और मानसिक स्थिति का आकलन करने के लिए किया जाता है। यह चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवारों की सोच और व्यवहार बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने के लिए उपयुक्त हैं।
  • साक्षात्कार और समूह अभ्यास (Interview & Group Exercises): साइकोमेट्रिक टेस्ट के बाद, योग्य उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह चर्चा में भाग लेना होता है। इस चरण में, उम्मीदवारों की संवाद क्षमता, समस्या सुलझाने की क्षमता, और समूह में काम करने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। यह अंतिम चरण है, और इसके परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों को SBI PO के लिए अंतिम रूप से चयनित किया जाता है।

SBI PO परीक्षा 2024 FAQs

  1. SBI PO 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

SBI PO 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। वहां पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें, आवश्यक जानकारी भरें, और दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  1. SBI PO 2024 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

SBI PO 2024 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PWD) के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

  1. SBI PO 2024 के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

SBI PO 2024 के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए, और आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ विशेष श्रेणियों के लिए आयु में छूट भी उपलब्ध है।

  1. SBI PO 2024 चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?

SBI PO 2024 चयन प्रक्रिया में चार चरण होते हैं: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), साइकोमेट्रिक टेस्ट, और साक्षात्कार एवं समूह अभ्यास (Interview & Group Exercises)। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पास करना होगा।

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top