अग्निवीर परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड व परीक्षा तिथि
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए CEE परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह ऑनलाइन परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक देशभर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी शीघ्र ही जारी होने वाले है।
अग्निवीर परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड व परीक्षा तिथि
भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित होने वाली संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियाँ आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई हैं। CEE परीक्षा में अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस, मेडिकल सहायक, सेपॉय फार्मा और JCO/OR श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा पूरे देश के चयनित केंद्रों पर तय समय पर होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जून 2025 के भीतर उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर Candidate Login के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के लिए उन्हें अपना रोल नंबर (यूज़र आईडी) और पासवर्ड दर्ज करना होगा, जो रजिस्ट्रेशन के समय SMS या ईमेल से मिला होता है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल रंगीन प्रिंट आउट वाले एडमिट कार्ड के साथ ही दिया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
भर्ती संस्था | भारतीय सेना |
भर्ती वर्ष | 2025-26 |
पद | अग्निवीर (G.D, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन, आदि |
परीक्षा नाम | कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 |
परीक्षा तिथि | 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | जून 2025 के भीतर |
आधिकारिक वेबसाइट |
अग्निवीर CEE परीक्षा तिथि 2025 के लिए कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बहुत सरल रखा गया है ताकि सभी अभ्यर्थी आसानी से इसे प्राप्त कर सकें। नीचे चरणबद्ध तरीके से बताया गया है कि कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:
- सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और “Enter Website” पर क्लिक करें।
- होम पेज पर “महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन में “ADMIT CARD FOR COMMON ENTRANCE EXAM FOR AGNIVEER, JCOs/OR FOR THE YR 2025-26” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर भेजा जाएगा।
- “Candidate Login” सेक्शन में अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें जो SMS या ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुआ होगा।
- कैप्चा को सही तरीके से दर्ज कर “Login” पर क्लिक करें।
- अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसका एक रंगीन प्रिंट आउट अवश्य निकालें।
अग्निवीर CEE परीक्षा 2025 भर्ती श्रेणियाँ
भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 के अंतर्गत विभिन्न पदों और ट्रेडों में भर्ती की जाती है। प्रत्येक श्रेणी के लिए योग्यता, शारीरिक मानक और परीक्षा पैटर्न अलग-अलग होता है। नीचे अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत शामिल प्रमुख श्रेणियों का विवरण प्रस्तुत है:
- मुख्य श्रेणियों में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी – GD), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर (ट्रेड्समैन – 10वीं एवं 8वीं), महिला सैन्य पुलिस (WMP), सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहायक/वेटरनरी), सेपॉय फार्मा, और JCO/OR (धार्मिक शिक्षक, हवलदार, आदि) शामिल हैं।
- महिला सैन्य पुलिस (WMP) के अंतर्गत भर्ती केवल महिलाओं के लिए होती है। इसमें भाग लेने वाली अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक माप और दक्षता मापदंड अलग होते हैं।
सभी श्रेणियों में CEE परीक्षा अनिवार्य है, जिसके पश्चात शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षण होता है।
अग्निवीर CEE परीक्षा प्रारूप 2025
अग्निवीर CEE 2025 परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें केवल MCQ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि और प्रश्नों की संख्या आवेदित श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगी।
- सामान्यतः एक घंटे में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- कुछ श्रेणियों में दो घंटे में 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
- हर सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे।
- गलत उत्तर देने पर 25% अंक काटा जाएगा।
- बिना उत्तर वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
- सभी प्रश्नों को मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा, चाहे वह “मार्क फॉर रिव्यू” पर भी हो।
अग्निवीर CEE परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड: अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए रंगीन प्रिंट आउट वाला एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- समय पूर्व पहुँचना: परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार परीक्षा समय से 90 मिनट पहले खोले जाएंगे और 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। समय पर न पहुँचने वाले अभ्यर्थियों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
- वर्जित उपकरण: परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाने की अनुमति नहीं है। पकड़े जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
- पहचान पत्र: एडमिट कार्ड के साथ सरकारी वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अवश्य लेकर आएं।
- ड्रेस कोड: सिंपल और हल्के कपड़े पहनें, जिनमें किसी भी प्रकार की छुपी हुई वस्तु रखने की संभावना न हो। परीक्षा केंद्र में जूते, बेल्ट, धातु की वस्तुएं लाने से बचें।
- ‘मार्क फॉर रिव्यू’ प्रश्न: ध्यान रखें कि यदि आपने किसी प्रश्न को ‘Mark for Review’ किया है लेकिन उत्तर चुना है, तो वह भी मूल्यांकन में गिना जाएगा।
FAQs: अग्निवीर CEE परीक्षा 2025
प्रश्न: अग्निवीर CEE परीक्षा 2025 में प्रश्न संख्या और परीक्षा अवधि क्या है?
उत्तर: परीक्षा में 50 प्रश्नों के लिए 1 घंटा और 100 प्रश्नों के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है, जो उम्मीदवार की श्रेणी पर निर्भर करता है।
प्रश्न: क्या अग्निवीर CEE 2025 परीक्षा में रंगीन एडमिट कार्ड ही मान्य होगा?
उत्तर: हाँ, परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल रंगीन प्रिंट वाला एडमिट कार्ड स्वीकार्य होगा, ब्लैक एंड व्हाइट प्रति मान्य नहीं होगी।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/