बिहार BPSC सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) भर्ती 2025
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer – ASO) के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। BPSC ASO 2025 के तहत 41 पद खाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2025 से शुरू होगी।
बिहार BPSC सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) भर्ती 2025 का अवलोकन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी की गई सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) भर्ती 2025 बिहार राज्य में सरकारी सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। BPSC ASO 2025 के तहत 41 पद खाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2025 से शुरू होगी। यह भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) पदों के लिए है। यह पद सरकारी कार्यों की फाइलिंग, दस्तावेज़ीकरण और प्रशासनिक सहायता से जुड़ा होता है। आयोग ने इस भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी अधिसूचना में दी है। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
संस्था का नाम |
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम |
सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer – ASO) |
कुल पद संख्या |
41 |
परीक्षा का नाम |
BPSC Assistant Section Officer Exam 2025 |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
29 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
23 जून 2025 |
परीक्षा तिथि |
जल्द घोषित की जाएगी |
चयन प्रक्रिया |
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट |
BPSC ASO भर्ती 2025 रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
इस भर्ती में कुल 41 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो विभिन्न वर्गों में इस प्रकार विभाजित हैं:
श्रेणी |
रिक्ति संख्या |
सामान्य (UR) |
16 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
4 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) |
1 |
पिछड़ा वर्ग (BC) |
9 |
पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) |
1 |
अनुसूचित जाति (SC) |
9 |
अनुसूचित जनजाति (ST) |
1 |
कुल |
41 |
BPSC ASO भर्ती 2025 पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता: सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी अनिवार्य है।
- आयु सीमा:
- 01 अगस्त 2025 के अनुसार
- पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष
- महिला उम्मीदवार: न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष
- 01 अगस्त 2025 के अनुसार
- आयु सीमा में विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित छूट भी प्रदान की जाती है, जिसका विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
BPSC ASO भर्ती 2025 आवेदन शुल्क (Application Fee)
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क का भुगतान आवश्यक है, जो सभी वर्गों के लिए अलग अलग निर्धारित की गई है। यह शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। बिना शुल्क के आवेदन अधूरा माना जाएगा और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
श्रेणी (Category) |
आवेदन शुल्क (Application Fee) |
सामान्य (General) |
₹600/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
₹600/- |
अन्य राज्य के सभी उम्मीदवार |
₹600/- |
अनुसूचित जाति (SC) |
₹150/- |
अनुसूचित जनजाति (ST) |
₹150/- |
दिव्यांग उम्मीदवार (PH) |
₹150/- |
बिहार निवासी महिला उम्मीदवार |
₹150/- |
BPSC ASO भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती की अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- ऑनलाइन फॉर्म केवल निर्धारित तिथि के भीतर ही भरे जा सकेंगे। सही जानकारी और दस्तावेज़ों के साथ समय पर आवेदन करना जरूरी है।
- आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें: आवेदन के लिए पहचान पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके तैयार रखें।
- फॉर्म में सही जानकारी भरें: आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही और पूरी भरें। फॉर्म भरने के बाद उसका पूर्वावलोकन करें।
- शुल्क का भुगतान करें: आवश्यक आवेदन शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें: सभी विवरण भरने और शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म जमा करें।
- फॉर्म की प्रति प्रिंट करें: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित रखें।
BPSC ASO भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
BPSC सहायक अनुभाग अधिकारी की भर्ती के लिए चयन की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, और प्रशासनिक कौशल की जाँच होती है। यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है जिससे योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाता है। - मुख्य परीक्षा (Main Examination)
मुख्य परीक्षा में विषयों की गहराई से जाँच होती है। यह परीक्षा लिखित होती है और उम्मीदवारों की विशिष्ट योग्यता, समस्या सुलझाने की क्षमता और कार्य संबंधित ज्ञान पर आधारित होती है। - साक्षात्कार (Interview)
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार में उम्मीदवार की व्यक्तित्व, संचार कौशल और पद के लिए उपयुक्तता को मापा जाता है। - दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
अंतिम चरण में उम्मीदवारों के शैक्षिक, पहचान, और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है।
FAQs: BPSC ASO भर्ती 2025
प्र.1: BPSC ASO भर्ती 2025 में आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन इसी महीने 29 मई 2025 से शुरू होने वाले है और आवेदन की अंतिम तारीख 23 जून 2025 है।
प्र.2: BPSC ASO के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
प्र.3: BPSC ASO 2025 की चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर: चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
प्र.4: आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करें?
उत्तर: जनरल/OBC के लिए ₹600 और अन्य वर्गों के लिए ₹150 शुल्क है। भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से संभव है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/