Apni Pathshala

UPSC CSE Mains Admit Card 2024

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 13 सितंबर 2024 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UPSC CSE Mains Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने एडमिट कार्ड UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए, आपको वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा इसके बाद, आप अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। या आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधा अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते है।

UPSC CSE Mains Admit Card 2024: महत्वपूर्ण तिथियां

UPSC ने 20 सितंबर 2024 से शुरू हो रही सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 13 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा। UPSC सीएसई मेन्स परीक्षा 20 से 29 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में वे ही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पहले यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा पास करी हो। इस साल की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी, और इसके परिणाम 1 जुलाई 2024 को घोषित किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवार सफल हुए हैं और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

संगठन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

परीक्षा का नाम

सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मुख्य परीक्षा

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

13 सितंबर 2024

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की समय सीमा

13 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक

आयोजन दिनांक

20 से 29 सितंबर 2024 तक

आधिकारिक वेबसाइट

upsc.gov.in

UPSC CSE Mains 2024 समय सारणी

UPSC CSE (सिविल सेवा परीक्षा) मुख्य परीक्षा एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद दी जाती है। इस वर्ष मुख्य परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

  • सुबह का सत्र: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
  • दोपहर का सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

इस परीक्षा में कुल नौ पेपर होंगे, और सभी पेपर सब्जेक्टिव टाइप (वर्णनात्मक) होंगे। हर पेपर का समय तीन घंटे होगा। इसमें दो भाषा के पेपर होंगे, जिनमें से एक अंग्रेज़ी और दूसरा एक भारतीय भाषा (भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कोई भी भाषा) होती है। UPSC मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन और इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाता है।

UPSC मुख्य परीक्षा 2024 Admit Card डाउनलोड लिंक

UPSC मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसे परीक्षा के अंतिम दिन तक सक्रिय रखा जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो सफलतापूर्वक प्रीलिम्स परीक्षा को पास कर चुके हैं, वे इस लिंक के माध्यम से मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड का सीधा लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है। जिस पर क्लिक करके आप सीधा मुख्य वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

UPSC मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड

UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2024 में उल्लिखित विवरण

UPSC मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल होती हैं, जिन्हें उम्मीदवार को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो और हस्ताक्षर, पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, और श्रेणी जैसी व्यक्तिगत जानकारी होती है। इसके अलावा, परीक्षा की तारीख, समय और अवधि (सभी 9 पेपर्स के लिए), परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी एडमिट कार्ड पर दिया होता है। साथ ही, परीक्षा के दिन पालन करने वाले निर्देश भी एडमिट कार्ड में विस्तार से बताए गए होते हैं।

नोट: यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को इसे तुरंत UPSC के साथ साझा करना चाहिए ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

UPSC CSE Mains 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें, जिससे आप सहमति देते हैं कि आपने निर्देश पढ़ लिए हैं।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें: अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर दर्ज करें। अपनी जन्म तिथि दर्ज करें। सुरक्षा कोड (कैप्चा) सही-सही भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, विवरण को सबमिट करें।
  • आपके UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2024 की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें। इसे परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य है।

UPSC Mains Exam 2024: आवश्यक दिशा निर्देश

  • UPSC मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियाँ सही हैं।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटेड कॉपी और उसके साथ वह मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसका नंबर एडमिट कार्ड में दर्ज किया गया है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • इसके अलावा, परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, या संचार यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि इसे सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित होने तक सुरक्षित रखना आवश्यक है।
  • जो उम्मीदवार अपने साथ एक अलग साक्षरक (scribe) लेकर जा रहे हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा में केवल तभी अनुमति दी जाएगी जब उस साक्षरक के लिए अलग से e-Admit Card जारी किया गया हो।

UPSC मुख्य परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड से संबंधित FAQs:

  1. UPSC मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

उत्तर: UPSC मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2024 को जारी कर दिए गए हैं और परीक्षा के अंतिम दिन तक सक्रिय रहेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?

उत्तर: उम्मीदवार को अपने पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी, साथ ही सुरक्षा कोड भरना होगा।

  1. एडमिट कार्ड में त्रुटि पाए जाने पर क्या करना चाहिए?

उत्तर: यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो उम्मीदवार को तुरंत UPSC से संपर्क करना चाहिए और सही जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए।

  1. क्या परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है?

उत्तर: नहीं, परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, या किसी भी प्रकार के संचार यंत्र को ले जाने की अनुमति नहीं है।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top