Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
अमेरिकी कंपनी Firefly Aerospace के Blue Ghost Mission 1 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है, जिससे यह चंद्रमा पर उतरने वाला दूसरा निजी मिशन बन गया है। यह मिशन पहली बार पूरी तरह सीधा (upright) लैंड करने वाला निजी मिशन भी है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Firefly Aerospace की Blue Ghost मिशन 1:
- परिचय:
- मिशन नाम: ब्लू घोस्ट मिशन 1 (Ghost Riders in the Sky)
- किसका हिस्सा: NASA का Commercial Lunar Payload Services (CLPS) Initiative
- कंपनी: Firefly Aerospace (अमेरिका स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी)
- लॉन्च: 15 जनवरी, 2025 (SpaceX Falcon 9 रॉकेट द्वारा)
- सॉफ्ट लैंडिंग: 2 मार्च, 2025
- अवतररण स्थल: Mare Crisium (चंद्रमा का एक प्रमुख बेसिन, जो पृथ्वी से दिखाई देता है)
- प्रमुख उपलब्धियाँ:
- दूसरी निजी कंपनी बनी, जिसने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की।
- पहला वाणिज्यिक मिशन, जिसने पूर्ण रूप से सफल सॉफ्ट-लैंडिंग हासिल की।
- पेलोड्स (अंतरिक्ष उपकरण):
- ब्लू घोस्ट ने 10 वैज्ञानिक और तकनीकी पेलोड्स ले जाए, जिनमें NASA के उपकरण भी शामिल थे।
- इन उपकरणों का उद्देश्य चंद्र धूल, विकिरण (Radiation) और सतह सामग्री (Surface Materials) का अध्ययन करना था।
- लैंडर लगभग 14 पृथ्वी दिन (एक चंद्र दिवस) तक संचालित रहेगा।
- भविष्य की योजनाएँ: फायरफ्लाई 2026 और 2028 में दो और ब्लू घोस्ट मिशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
- NASA का CLPS कार्यक्रम चंद्रमा पर विज्ञान को बढ़ावा देने और चंद्र पर्यावरण की बेहतर समझ विकसित करने के लिए चलाया जा रहा है।
प्रमुख निजी अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन:
- Axiom मिशन:
- निजी रूप से वित्त पोषित और संचालित ISS मिशन।
- लॉन्च: SpaceX Crew Dragon व Falcon 9 से (NASA, फ्लोरिडा)।
- मिशन:
- Ax-1 (2022): पहला वाणिज्यिक क्रू मिशन (17 दिन)।
- Ax-2 (2023): 8 दिन कक्षा में।
- Ax-3 (2024): 18 दिन ISS पर।
- Ax-4 (2025): IAF पायलट शुभांशु शुक्ला मिशन के पायलट होंगे।
- पोलारिस डॉन मिशन:
- लॉन्च: सितंबर 2024 (SpaceX Crew Dragon, Falcon 9)।
- मुख्य बिंदु:
- 5-दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा, 4 अंतरिक्षयात्री।
- अपोलो 17 (1972) के बाद सबसे दूर तक गया मानव मिशन।
- वैन एलेन रेडिएशन बेल्ट से गुजरा (स्पेस रेडिएशन अध्ययन)।
- पहली व्यावसायिक स्पेसवॉक।
- ओडिसियस मिशन:
- संस्था: अमेरिकी कंपनी Intuitive Machines।
- लॉन्च: फरवरी 2024 (पहला निजी चंद्र मिशन)।
- परिणाम: क्रेटर पर हार्ड लैंडिंग, उपकरण क्षतिग्रस्त।