Apni Pathshala

बुकर पुरस्कार 2025 (Booker Prize 2025) | UPSC

Booker Prize 2025

Booker Prize 2025

संदर्भ

इस वर्ष साहित्य जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक बुकर पुरस्कार (Booker Prize) ब्रिटिश-हंगेरियन लेखक डेविड सज़ाले (David Szalay) को उनके उपन्यास ‘Flesh’ (फ्लेश) के लिए प्रदान किया गया। 

 बुकर पुरस्कार 2025 के मुख्य बिंदु 

  • घोषणा तिथि: 10 नवंबर 2025
  • स्थान: ओल्ड बिलिंग्सगेट (Old Billingsgate), लंदन
  • विजेता लेखक: डेविड सज़ाले (David Szalay)
  • विजेता उपन्यास: Flesh (फ्लेश)
  • पुरस्कार राशि: £50,000 (लगभग ₹52 लाख भारतीय रुपये)
  • निर्णायक मंडल के अध्यक्ष: रॉडी डॉयल (Roddy Doyle) — 1993 बुकर विजेता लेखक
  • कुल चयनित उपन्यास: 135
  • शॉर्टलिस्ट में शामिल अन्य लेखक: 
    • किरण देसाई – The Loneliness of Sonia and Sunny
  • एंड्रू मिलर – The Land in Winter
  • सूसन चोई – Flashlight
  • केटी कितामुरा – Audition
  • बेन मार्कोविट्स – The Rest of Our Lives
  • विशेष तथ्य: डेविड सज़ाले बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले ब्रिटिश-हंगेरियन लेखक बने।

डेविड सज़ाले के बारे में 

  • डेविड सज़ाले एक प्रसिद्ध ब्रिटिश-हंगेरियन लेखक हैं, जो अपने गहन और यथार्थवादी लेखन शैली के लिए जाने जाते हैं। 
  • डेविड सज़ाले का जन्म 1974 में कनाडा में हुआ था। उनके पिता हंगेरियन और माता कनाडाई मूल की थीं।
  • बचपन के कुछ वर्ष कनाडा में बिताने के बाद वे अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले गए। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) से इतिहास (History) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने साहित्य में रुचि लेना शुरू किया और बाद में लेखक के रूप में कार्य करने लगे।
  • उनकी रचनाएँ प्रायः आधुनिक यूरोपीय जीवन, पुरुषत्व (masculinity) और प्रवासन (migration) की जटिलताओं पर आधारित होती हैं।
  • उन्होंने 2016 में अपने उपन्यास All That Man Is के लिए बुकर पुरस्कार की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई थी, लेकिन उस वर्ष वे विजेता नहीं बन पाए। 

उपन्यास ‘Flesh’ की विषयवस्तु

  • उपन्यास Flesh पुरुषत्व, पहचान, नैतिकता और जीवन के अर्थ जैसे विषयों पर केंद्रित है। इसमें एक हंगेरियन प्रवासी का चित्रण किया गया है, जो सैन्य सेवा से लेकर लंदन के अमीर तबके के लिए काम करने तक का सफर तय करता है। 
  • उसके जीवन में प्रेम, वासना, अपराधबोध और हताशा की जटिल परतें दिखाई देती हैं।
  • सज़ाले का यह उपन्यास उनके लेखन का छठा कार्य है।  
  • यह उपन्यास आधुनिक यूरोप की सांस्कृतिक और आर्थिक अंतर को दर्शाता है। 

अन्य प्रमुख कृतियाँ

  • London and the South-East (2008) 
  • The Innocent (2009)
  • Spring (2011)
  • All That Man Is (2016) 
  • Turbulence (2018) 

बुकर पुरस्कार क्या है?

  • परिचय: बुकर पुरस्कार (Booker Prize) विश्व का सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान है, जो हर वर्ष अंग्रेज़ी भाषा में लिखे गए सर्वश्रेष्ठ उपन्यास को प्रदान किया जाता है। इसे आधुनिक साहित्य के क्षेत्र में “नोबेल पुरस्कार” के समान महत्व प्राप्त है।
  • स्थापना: बुकर पुरस्कार की स्थापना 1969 में यूनाइटेड किंगडम में की गई थी। इसे प्रारंभ में “Man Booker Prize” के नाम से जाना जाता था क्योंकि Man Group इसका प्रायोजक था। 2019 से इसका आधिकारिक नाम “The Booker Prize” कर दिया गया।
  • उद्देश्य: बुकर पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अंग्रेज़ी भाषा में लिखे गए श्रेष्ठ उपन्यासों को सम्मानित करना है। यह न केवल लेखक को विश्व स्तर पर पहचान दिलाता है, बल्कि समाज में साहित्य के महत्व को भी रेखांकित करता है।
  • पात्रता
    • उपन्यास मूल रूप से अंग्रेज़ी भाषा में लिखा गया हो।
    • वह उपन्यास यूके या आयरलैंड में प्रकाशित हुआ हो।
    • लेखक किसी भी देश या राष्ट्रीयता का हो सकता है।
    • उपन्यास का अनुवाद (Translation) स्वीकार्य नहीं है।
  • चयन प्रक्रिया: इसके लिए हर वर्ष निर्णायक मंडल द्वारा सैकड़ों उपन्यासों का अध्ययन किया जाता है। इसके बाद लॉन्गलिस्ट (Longlist) और शॉर्टलिस्ट (Shortlist) तैयार की जाती है। अंततः एक उपन्यास को “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उपन्यास” घोषित किया जाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top