Apni Pathshala

BPSC APO Notification 2026 Out

BPSC APO Notification 2026 Out

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के अंतर्गत सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 300 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 13/2026) जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSC APO Notification 2026 Overview 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 300 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 13/2026 के अन्तर्गत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 300 पदों में से 99 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों पर आधारित है: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), और साक्षात्कार (Interview)। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। वेतनमान की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल 9 के तहत आकर्षक वेतन और राज्य सरकार के अन्य भत्ते दिए जाएंगे। 

भर्ती निकाय

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

विज्ञापन संख्या

13/2026

कुल रिक्तियां

300 पद

आवेदन प्रारंभ तिथि

27 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

20 मार्च 2026

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

15 जुलाई 2026 (संभावित)

चयन प्रक्रिया

Prelims, Mains और Interview

वेतन

₹53,100 – ₹1,67,800+भत्ते 

आधिकारिक वेबसाइट

bpsc.bihar.gov.in

BPSC APO 2026 Vacancies Detail

श्रेणी

कुल रिक्तियां

महिलाओं के लिए आरक्षित

अनारक्षित (UR)

129

43

ईडब्ल्यूएस (EWS)

30

9

अनुसूचित जाति (SC)

48

16

अनुसूचित जनजाति (ST)

3

1

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

64

22

पिछड़ा वर्ग (BC)

26

8

कुल पद

300

99

BPSC APO 2026 Eligibility Criteria 

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री अनिवार्य है।

​आयु सीमा (01.08.2025 तक): न्यूनतम 21 वर्ष। अधिकतम आयु पुरुषों (UR) के लिए 37 वर्ष, महिलाओं (UR/BC/EBC) के लिए 40 वर्ष और SC/ST के लिए 42 वर्ष है।

BPSC APO 2026 Selection Process 

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): इसमें दो पेपर होंगे – सामान्य अध्ययन (100 अंक) और कानून (150 अंक)। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) होगी।

​मुख्य परीक्षा (Mains): प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 4 वर्णनात्मक (Descriptive) मुख्य परीक्षा देनी होगी।

​साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

BPSC APO 2026 Application Fee

श्रेणी

निर्धारित शुल्क

अन्य श्रेणी के उम्मीदवार

₹100

BPSC APO 2026 Application Process

आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

​पंजीकरण (Registration): होमपेज पर “Apply Online” टैब के अंतर्गत Advt. No. 13/2026 के सामने “One Time Registration” (OTR) पूर्ण करें।

​दस्तावेज़ अपलोड: अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर (हिंदी और अंग्रेजी में) और अनिवार्य LLB डिग्री प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।

​विवरण भरें: आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पते का विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

​आवेदन शुल्क का भुगतान: अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (Net Banking/Debit Card) करें।

​फाइनल सबमिशन: फॉर्म को सबमिट करने से पहले “Preview” बटन पर क्लिक करके सभी जानकारियों की जांच कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए Registration Number और Application PDF सुरक्षित रखें।

FAQs: BPSC APO भर्ती 2026

प्रश्न 1: BPSC APO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: BPSC APO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

प्रश्न 2: BPSC APO भर्ती 2026 के तहत कुल कितनी रिक्तियों की घोषणा की गई है?

उत्तर: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC APO भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से कुल 300 पदों पर भर्ती निकाली है।

प्रश्न 3: BPSC APO भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या अनिवार्य है?

उत्तर: BPSC APO भर्ती 2026 के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है।

प्रश्न 4: BPSC APO भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन कहाँ से डाउनलोड करें?

उत्तर: आप BPSC APO भर्ती 2026 का विस्तृत विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Articles

UPSC CSE Notification 2026 Out

Indian Army AgniVeer Recruitment 2026 Out

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Out

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 Out

BPSC Auditor Recruitment 2026 Out

RRB Group D Recruitment 2026 Out

India Post GDS Recruitment 2026 Out

RBI Assistant Recruitment 2026 Out

JPSC Lecturer Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026 out for 911 Posts

CSBC Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.COM For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top