BSF Head Constable RO RM Exam Date 2026 Out
BSF Head Constable Exam Date 2026 Out: सीमा सुरक्षा बल द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को हेड कांस्टेबल के दोनों पदों RO एवं RM के लिए परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इसकी कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Overview: BSF Head Constable RO RM Exam Date 2026
बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है, यह परीक्षा 2 नवंबर 2026 को दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा BSF Communication Setup Recruitment 2025 विज्ञापन के अंतर्गत कुल 1121 पदों (910 RO और 211 RM) को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए हजारों योग्य उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET) उत्तीर्ण कर चुके हैं। जिन्हें अब इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न (200 अंक) वस्तुनिष्ठ (Objective Type) बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:00 बजे जारी किए जाएंगे।
| संगठन का नाम | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
| पद का नाम | हेड कांस्टेबल – रेडियो ऑपरेटर (RO) एवं रेडियो मैकेनिक (RM) |
| विज्ञापन/भर्ती | BSF Communication Setup Recruitment 2025 |
| कुल रिक्तियां | 1121 पद (910 RO, 211 RM) |
| परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय (MCQs) |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
| परीक्षा तिथि | 2 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 22 अक्टूबर 2026 (सुबह 09:00 बजे) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rectt.bsf.gov.in |
BSF Head Constable 2026 Exam Schedule & Timing
बीएसएफ द्वारा दोनों तकनीकी पदों के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा दो पारियों (Shifts) में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली रेडियो ऑपरेटर और द्वितीय पाली रेडियो मैकेनिक के लिए निर्धारित है।
| पद का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय | रिपोर्टिंग समय | गेट बंद होने का समय |
| Head Constable (Radio Operator) | 2 नवंबर 2026 | सुबह 09:00 AM से 11:00 AM | 07:30 AM | 08:30 AM |
| Head Constable (Radio Mechanic) | 2 नवंबर 2026 | दोपहर 01:00 PM से 03:00 PM | 11:30 AM | 12:30 PM |
BSF Head Constable Exam Notice 2026

BSF HC RO RM Admit Card 2026 Release Date
परीक्षा तिथि के साथ ही प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी गई है। इस लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसका प्रिंट आउट ले जाना पूरी तरह से अनिवार्य है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, शिफ्ट टाइमिंग और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे।
नोट: परीक्षा के 3 से 4 दिन बाद उम्मीदवार BSF HC RO RM 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक और प्रतिक्रिया पत्रक संबंधित लॉगिन पोर्ट पर उपलब्ध होंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
-
BSF Head Constable RO RM Exam Date 2026 कब है?
बीएसएफ हेड कांस्टेबल (RO/RM) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 नवंबर 2026 को दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की जाएगी।
-
BSF HC RO RM Exam Date 2026 का Official Notice कैसे चेक करें?
आधिकारिक नोटिस जांचने के लिए बीएसएफ भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं और ‘Notice’ सेक्शन पर क्लिक करें।
-
BSF Head Constable RO RM Admit Card 2026 कब जारी होगा?
इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।
-
BSF RO RM Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
rectt.bsf.gov.in पर लॉग-इन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करें।
-
BSF Head Constable RO और RM में क्या अंतर है?
RO (रेडियो ऑपरेटर) मुख्य रूप से संचार और संदेश भेजने/पाने का काम करते हैं, जबकि RM (रेडियो मैकेनिक) संचार उपकरणों की मरम्मत करते हैं।