Burkina Faso
संदर्भ:
हाल ही में, भारत ने बुर्किना फासो को मानवीय सहायता के रूप में 1,000 मीट्रिक टन (10 लाख किलोग्राम) चावल की एक बड़ी खेप भेजी है। यह सहायता पश्चिम अफ्रीकी देश में चल रहे गंभीर खाद्य संकट और आंतरिक विस्थापन के बीच दी गई है।
बुर्किना फासो के बारे मे:
- परिचय: बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक भू-आबद्ध (landlocked) देश है, जिसे “ईमानदार लोगों की भूमि” के रूप में जाना जाता है। यह देश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वर्ण खनन के कारण वैश्विक चर्चा में रहता है।
- भौगोलिक स्थिति: बुर्किना फासो की सीमाएं उत्तर और पश्चिम में माली, पूर्व में नाइजर, और दक्षिण में बेनिन, टोगो, घाना और आइवरी कोस्ट से लगती हैं।
- क्षेत्रफल: लगभग 2,74,200 वर्ग किमी।
- नदियाँ: यहाँ तीन मुख्य नदियाँ बहती हैं— काली वोल्टा, सफेद वोल्टा और लाल वोल्टा, जिनसे देश का पुराना नाम ‘अपर वोल्टा’ पड़ा था।
- जलवायु: यहाँ की जलवायु उत्तर में अर्ध-शुष्क (साहेल क्षेत्र) से लेकर दक्षिण में उष्णकटिबंधीय सवाना तक है।
- औपनिवेशिक इतिहास: यह पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था और 1960 में स्वतंत्र हुआ।
- नाम परिवर्तन: 1984 में राष्ट्रपति थॉमस संकरा के नेतृत्व में इसका नाम बदलकर बुर्किना फासो कर दिया गया।
- हालिया तख्तापलट: 2022 में देश ने दो सैन्य तख्तापलट देखे। वर्तमान में यहाँ कैप्टन इब्राहिम ट्रोरे के नेतृत्व वाली सैन्य सरकार (जुंटा) का शासन है।
- सुरक्षा संकट: 2015 से देश जिहादी उग्रवाद से जूझ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश का लगभग 60-80% हिस्सा सरकारी नियंत्रण से बाहर है और यह दुनिया में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश माना जाता है।
अर्थव्यवस्था:
- स्वर्ण (Gold): सोना देश का प्रमुख निर्यात (लगभग 75% राजस्व) है। 2025-26 के अनुमानों के अनुसार, स्वर्ण खनन के कारण GDP वृद्धि दर 4.9% से 5.0% के बीच रहने की उम्मीद है।
- कृषि: लगभग 80% जनसंख्या कृषि (विशेषकर कपास, मूंगफली और याम) पर निर्भर है। कपास यहाँ की प्रमुख नकदी फसल है।
- चुनौतियां: उच्च ऋण (GDP का 65%), बुनियादी ढांचे की कमी और क्षेत्रीय व्यापार प्रतिबंध (ECOWAS से बाहर निकलने की प्रक्रिया) अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम है।
जनसांख्यिकी और समाज:
- राजधानी: औगाडोगौ (Ouagadougou)।
- जनसंख्या: 2024 तक लगभग 2.32 करोड़।
- जातीय समूह: मोसी (Mossi) सबसे बड़ा समूह है (लगभग 52-53%)। अन्य समूहों में फुला, लोबी और बोबो शामिल हैं।
- धर्म: लगभग 63.8% मुस्लिम, 26.3% ईसाई और शेष स्वदेशी मान्यताओं (एनिमिज़्म) को मानते हैं।
- भाषा: फ्रेंच आधिकारिक भाषा थी, लेकिन 2024 में मोरे (Mooré), ड्यूला और फुला जैसी राष्ट्रीय भाषाओं को आधिकारिक दर्जा दिया गया है।
|
भारत-बुर्किना फासो संबंध: भारत और बुर्किना फासो के बीच संबंध ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ (South-South Cooperation) के सिद्धांतों पर आधारित हैं:
|
