Apni Pathshala

CG SET Notification 2026 Out

CG SET Notification 2026

CG SET Notification 2026 Out

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा CG SET Notification 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट CG Vyapam Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

CG SET Notification 2026 Overview 

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) का विस्तृत विज्ञापन 23 जुलाई 2026 को परीक्षा एफ-20/2026 (No. 3193) के तहत उच्च शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत जारी किया गया है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता निर्धारित करना है। इस परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (स्नातकोत्तर) होना अनिवार्य है। इस वर्ष यह परीक्षा कुल 19 वैकल्पिक विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 23 जुलाई 2026 से हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस पात्रता परीक्षा का आयोजन 04 अक्टूबर 2026 को विभिन्न जिला केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।

परीक्षा का नामछत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026)
संचालक निकायछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
अधिसूचना तिथि23 जुलाई 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
कुल विषयों की संख्या19 विषय
आवेदन की प्रारंभिक तिथि23 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 August 2026 (शाम 05:00 बजे)
परीक्षा की तिथि04 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in

CG SET Exam 2026 Eligibility Criteria

CG SET 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा तय नहीं की गई है। नीचे संबंधित सारणी देखें:

अनारक्षित वर्ग (General/EWS)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंक के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है (बिना राउंड ऑफ किए)।
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD)छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
अंतिम वर्ष के छात्रमास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे परिणाम के 2 वर्ष के भीतर अपनी डिग्री पूरी कर लें।
आयु सीमाइस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

CG SET Application Fees 2026

छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शुल्क लागू होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो परीक्षा में शामिल होते हैं, उन्हें परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। नीचे संबंधित सारणी देखें:

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य (यूआर)350 रुपये/-
ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)250 रुपये/-
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी200 रुपये/-

CG SET Application Process 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भर सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट CG Vyapam को ओपन करें।
पंजीकरण: होमपेज पर उपलब्ध “Online Applications” टैब पर क्लिक करके CG SET 2026 लिंक का चयन करें।
प्रोफाइल बनाएं: यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो अपना नया प्रोफाइल बनाएं और लॉग इन करें।
विवरण दर्ज करें: फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी सभी जानकारियों को बिल्कुल सही भरें।
दस्तावेज अपलोड: अपने आवश्यक दस्तावेज, हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
शुल्क भुगतान: बाहरी राज्य के उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें, स्थानीय निवासी फॉर्म सबमिट करें।
प्रिंटआउट: भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

CG SET Exam Pattern 2026

CG SET परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो अनिवार्य पेपर होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 04 अक्टूबर, 2026 को दो पालियों में बिना किसी नकारात्मक अंकन के आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पेपर सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक (50 प्रश्न, 100 अंक) और द्वितीय पेपर दोपहर 2:00 से 4:15 बजे तक (100 प्रश्न, 200 अंक) संचालित किया जाएगा।

पेपर विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधिप्रश्न का प्रकार
पेपर – 1 (सामान्य योग्यता, शिक्षण व शोध अभिरुचि)501001 घंटा (10:00 AM से 11:15 AM)वस्तुनिष्ठ (MCQs)
पेपर – 2 (उम्मीदवार द्वारा चयनित विशिष्ट विषय)1002002 घंटे (02:00 PM से 04:15 PM)वस्तुनिष्ठ (MCQs)
कुल योग1503003 घंटेकोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं

CG SET Minimum Qualification 2026

परीक्षा उत्तीर्ण करने और असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में श्रेणीवार न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे:

श्रेणीन्यूनतम अर्हता अंक
सामान्य वर्ग (General / UR / EWS)दोनों पेपरों को मिलाकर कुल न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है।
आरक्षित वर्ग (SC / ST / OBC / PwD / Transgender)दोनों पेपरों को मिलाकर कुल न्यूनतम 35% अंक लाना अनिवार्य है।

Important Links 

Notification PDF Click Here 
Apply Link Click Here 

FAQs:

  1. CG SET Notification 2026 कब जारी हुआ?

    यह आधिकारिक नोटिफिकेशन 23 जुलाई 2026 को जारी हुआ। यह विज्ञापन संख्या परीक्षा F-20/2026 बोर्ड द्वारा जारी किया गया।

  2. CG SET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें। पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करके दस्तावेज अपलोड करें। 

  3. CG SET परीक्षा के लिए पात्रता क्या है?

    उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों (आरक्षित वर्ग हेतु 50%) के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

  4. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे) है। सोमवार शाम तक लिंक बंद हो जाएगा। 

  5. CG SET परीक्षा कब आयोजित होगी?

    यह लिखित परीक्षा 04 अक्टूबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top